खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 26 मार्च, 2026
23 मार्च, 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि अमेरिका, उनके अनुसार युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से हुई सार्थक वार्ताओं के बाद, ईरान की बिजली और ऊर्जा अवसंरचना पर हमले पाँच दिनों के लिए टालेगा (New York Post)
गाज़ा निरस्त्रीकरण के एक नए प्रस्ताव में हमास को 90 दिनों के भीतर अपने भारी हथियार और सुरंगों के नक्शे सौंपने को कहा गया है, यह एक व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत मानवीय सहायता के प्रवेश पर इज़राइली प्रतिबंधों में ढील और क्षेत्र के पुनर्निर्माण के बदले पट्टी के सभी सशस्त्र समूहों को चरणबद्ध ढंग से निरस्त्र करना होगा (New York Post)
यूक्रेन (यूरेन) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन (यूरेन) ईरानी ड्रोन हमलों का मुकाबला करने में मदद के लिए इंटरसेप्टर इकाइयों के साथ 228विशेषज्ञों को मध्य पूर्व और खाड़ी के पाँच देशों में भेज रहा है (AP News)
DHS [डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी] के आंशिक बंद होने से अमेरिका के प्रमुख हवाई अड्डों पर घंटों लंबी सुरक्षा कतारें लग गईं, क्योंकि बिना वेतन वाले TSA [ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन] अधिकारी बढ़ती संख्या में नौकरी छोड़ रहे हैं या अनुपस्थित हो रहे हैं। इससे वसंत अवकाश यात्रा मौसम में लेन बंद करनी पड़ रही हैं और प्रतीक्षा समय अनिश्चित होगया है (EuroWeekly News)
फ्रांस में एक आपराधिक मुकदमे से पता चला है कि तस्करों ने जेल की खिड़कियों तक सीधे नशीले पदार्थ और एन्क्रिप्टेड फोन पहुँचाने के लिए विशेष ड्रोन का इस्तेमाल किया, इसके बाद, पूरे यूरोप में हवाई तस्करी की बढ़ती लहर का सामना करते हुए, फ्रांस और स्पेन ने उच्च-तीव्रता वाले सिग्नल-जैमिंग क्षेत्र सक्रिय किए हैं (EuroWeekly News)
स्पेन ने ऊर्जा करों में कटौती और परिवारों व कारोबारों को सहारा देने के लिए 80 उपायों वाला 5 अरब यूरो का पैकेज मंजूर किया है ईरान संघर्ष के आर्थिक असर को कम करने के लिए प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने ईंधन, बिजली और गैस पर वैट [Value-Added Tax] घटाकर10% कर दिया है और कमजोर उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा बढ़ाई है (Euronews)
स्पेन ने खुलासा किया है कि पिछले पाँच वर्षों में मादक पदार्थ तस्करी से कथित संबंधों के संदेह में 106 पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया या उनकी जाँच हुई, इससे पोलिसिया नासियोनाल [नेशनल पुलिस] और गार्डिया सिविल [सिविल गार्ड] के भीतर ईमानदारी से जुड़े लगातार बने जोखिम उजागर हुए हैं, जबकि आंतरिक निगरानी इकाइयाँ भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच जारी रखे हुए हैं (EuroWeekly News)
अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर सामरिक पेट्रोलियम भंडार से पहले4.5 करोड़ बैरल की आपूर्ति शुरू कर दी है, इस व्यवस्था के तहत कंपनियों को बाद में 5.5 करोड़ बैरल लौटाने होंगे, जिससे अंततः भंडार का कुल स्टॉक बढ़ेगा (Energy.gov)
एक बड़े अध्ययन से पता चला है कि 40 वर्ष की आयु से पहले रजोनिवृत्ति होने पर हृदय रोग का खतरा 40% बढ़ जाता है. इसके कारण एस्ट्रोजन में आने वाली कमी रक्त वाहिकाओं और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नुकसान पहुँचाती है, जिससे समयपूर्व रजोनिवृत्ति एक गंभीर स्वास्थ्य संकेत बन जाती है, जिसके लिए तत्काल जाँच और जीवनशैली हस्तक्षेप आवश्यक हैं (Vietnam.vn)
ग्रामीण ऑस्ट्रेलिया में मोटापे का संकट और गंभीर हो रहा है, जहाँ दो-तिहाई वयस्क अधिक वजन वाले हैं। स्वास्थ्य सेवाओं और पौष्टिक भोजन तक सीमित पहुँच असमानता को और गहरा करती है, और यदि तुरंत रोकथाम में निवेश तथा प्रणालीगत सुधार नहीं किए गए तो लागत सालाना 27.3 अरब अमेरिकी डॉलर से भी ऊपर जा सकती है (McKell Institute & Menzies Research Centre)
केले इलेक्ट्रोलाइट संतुलित करके और सोडियम के प्रभाव को कम करके रक्तचाप घटाने में मदद करते हैं। कुछ लोग पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए रोज़ एक से दो केले खाने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ रेशा पाने के लिए इन्हें ओट्स के साथ लेने की सलाह देते हैं, हालांकि गुर्दे की बीमारी वाले लोगों को पोटैशियम सेवन पर नज़र रखनी चाहिए। कम-सोडियम आहार और व्यायाम के साथ केले दीर्घकालिक हृदय स्वास्थ्य को योगदान देते हैं (Lao Động)
मलेशिया के मौसम विभाग ने प्रायद्वीपीय मलेशिया के 13 क्षेत्रों के लिए गर्मी की चेतावनी जारी की है, जहाँ तापमान 35°C से 40°C के बीच है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मध्य वर्ष में बनने की आशंका वाले एल नीन्यो के कारण 2026 मलेशिया का अब तक का सबसे गर्म वर्ष बन सकता है (VietnamPlus)
बचाव दल हवाई [अमेरिका] के माउई में भारी बारिश के दौरान इआओ स्ट्रीम में बह गई 71 वर्षीया महिला की तलाश कर रहे हैं। लगातार आए कोना लो [निम्न-दाब मौसम प्रणाली] तूफानों ने राज्य को प्रभावित किया है, जिससे लोगों को निकालना पड़ा और क्षति का अनुमान 1 अरब अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुँच गया (The Watchers)
अचानक आई ओलावृष्टि ने सॉन ला और फू थो प्रांतों [औलक (वियतनाम)] में आलूबुखारे जैसी फसलों को तबाह कर दिया। मौसम के अस्थिर मौसमी बदलाव के दौरान 2 सेंटीमीटर तक चौड़े ओले गिरे, जिसके बाद निवासियों को आगे के भीषण मौसम से बचाव के लिए अपनी संपत्ति सुरक्षित करने को कहा गया (VnExpress)
2026 की शुरुआत से अब तक फ्लोरिडा पैनहैंडल [अमेरिका] के तट पर कम से कम 42 बॉटलनोज़ डॉल्फ़िन-जन फँसे पाए गए हैं, इनमें से आधे से अधिक मार्च में मिले, और अधिकतर मिलने तक मर चुके थे, जांचकर्ता कारण जानने के लिए सैंपल्स को नेक्रॉप्सी के लिए भेज रहे हैं और परीक्षण परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं (Fox Weather)
वीगन और शाकाहारी रेस्तरां द वेजिटेरियन फूड स्टूडियो [कार्डिफ़, यूके] अपने “विंटर वार्म्थ” कार्यक्रम के तहत ठंड के महीनों में बेघर लोगों को हर सप्ताह मुफ्त वीगन भोजन परोसता है। शेफ नील पटेल (शाकाहारी) और स्वयंसेवक भोजन, कपड़े और मानवीय जुड़ाव उपलब्ध कराकर वेल्स में बढ़ती बेघरता की समस्या से निपटने में मदद कर रहे हैं (Nation Cymru)
गैर-लाभकारी संस्था Compassionate Action for Animals की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा छात्र शाखा 11 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के सेंट पॉल स्टूडेंट सेंटर [सेंट पॉल, मिनेसोटा, अमेरिका] में 15वाँ वार्षिक वीगन चिली कुक-ऑफ आयोजित करेगी। समुदाय-नेतृत्व वाले इस आयोजन में स्थानीय शेफ के स्वाद-परीक्षण, सर्वश्रेष्ठ चिली के लिए मतदान और रैफल शामिल होंगे (Hometownsource, Compassionate Action for Animals)
आधुनिक पीनट बटर, जिसे मूल रूप से जॉन हार्वे केलॉग (शाकाहारी) जैसे नवप्रवर्तकों ने पशु-जन के लिए मांस-रहित प्रोटीन के रूप में विकसित किया था, आज भी दुनिया भर में वीगन आहार का प्रमुख हिस्सा बना हुआ है। प्राचीन इंका परंपराओं से लेकर 5 अरब अमेरिकी डॉलर के वैश्विक बाज़ार तक, यह पोषक तत्वों से भरपूर स्प्रेड दीर्घकालिक, वीगन आहार को प्रेरित करता रहा है (VegNews)
पोलैंड ने भूरा भालू-जन की सुरक्षा और मानव-भालू संघर्ष कम करने के लिए 37 लाख यूरो का एक कार्यक्रम शुरू किया है इस रणनीति में ट्रैकिंग कॉलर, भालू-रोधी कूड़ेदान और प्रतिक्रिया दल शामिल हैं, ताकि बिएश्चादी, तात्रा और बेस्किड्स पर्वतों में बढ़ती मुठभेड़ों का प्रबंधन किया जा सके (Notes from Poland)
चीन के जिलिन में अलग-अलग घरों से चुराए गए सात कुत्ता-जन एक चलती वध-ट्रक से भाग निकले और 17 किलोमीटर चलकर घर लौट आए। घायल साथी की रक्षा के लिए सुरक्षात्मक गठन बनाए रखते हुए, ये कुत्ता-जन सोशल मीडिया पर वायरल अपडेट्स के बीच दो दिन की यात्रा के बाद सुरक्षित लौट आए (Thanh Niên)
ऋषिकेश [भारत] में राफ्टिंग करने वालों ने चप्पू बेअसर होने पर रस्सियों की मदद से तेज़ नदी धारा में जूझ रहे एक बंदर-जन को बचाया। यह वायरल बचाव, जिसमें पशु-मित्र और मनुष्यों के बीच भरोसे का एक क्षण दिखा, वन्यजीवों के प्रति करुणा के लिए व्यापक प्रशंसा पा रहा है (News Karnataka)
आज का प्रेरक उद्धरण: “अपने शरीर का ख़याल रखिए। यह वही एकमात्र स्थान है जहाँ आपको जीवन भर रहना है।” – जिम रोहन, अमेरिकी उद्यमी, लेखक और प्रेरक वक्ता (BrainyQuote)
इससे पहले, स्टेफ़नी अर्नोल्ड के मृत्यु-समीप अनुभव के भाग 1 में, स्टेफ़नी ने बताया था कि कैसे एक सामान्य गर्भावस्था महीनों तक इस पक्के एहसास में बदल गई कि प्रसव के दौरान उनकी मृत्यु हो जाएगी। सामान्य जाँचों और बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद, उनकी आशंका और गहरी होती गई। उन्होंने जिन-जिन डॉक्टरों को दिखाया, सबको चेतावनी दी—यहाँ तक कि यह भी कहा कि उन्हें हिस्टेरेक्टॉमी की ज़रूरत पड़ेगी। 36वें सप्ताह में स्टेफ़नी को घर पर रक्तस्राव शुरू हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनके बेटे का प्रसव कराने की तैयारी की। जेकब स्वस्थ पैदा हुआ। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद, स्टेफ़नी को एक दुर्लभ अम्नियोटिक फ्लूइड एम्बोलिज़्म हुआ और उनकी हृदयगति रुक गई।
सभी परिस्थितियों को देखते हुए, उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन किसी ने उनकी बात सुनी थी। स्टेफ़नी की फ़ोन पर हुई परामर्श वाली एनेस्थीसियोलॉजिस्ट इस बात से विचलित हो गई थीं कि वह होने वाली घटनाओं का कितना स्पष्ट वर्णन कर रही थीं। उन्होंने स्टेफ़नी की फ़ाइल पर विशेष चिह्न लगाया—और ऑपरेशन थिएटर में अतिरिक्त रक्त तथा क्रैश कार्ट (आपात पुनर्जीवन ट्रॉली) तैयार रखने का आदेश दिया। वही अतिरिक्त तैयारी उनकी जान बचाती।
डॉक्टरों द्वारा पुनर्जीवित किए जाने से पहले स्टेफ़नी 37 सेकंड तक मृत थीं। उन्हें इंट्यूबेट किया गया, पेट के भीतर शल्य-चिकित्सकीय बॉल से स्थिति स्थिर की गई, और चिकित्सकीय रूप से प्रेरित कोमा में लाइफ़ सपोर्ट पर रखा गया। सात घंटे बाद भी रक्तस्राव जारी रहने पर, स्टेफ़नी की वही हिस्टेरेक्टॉमी की गई जिसकी उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी, यह ऑपरेशन उसी स्त्रीरोग कैंसर विशेषज्ञ ने किया, जिनसे मिलने पर उन्होंने महीनों पहले ज़ोर दिया था। पैथोलॉजी से पता चला कि एक एक्रीटा ठीक उसी जगह बनना शुरू हुआ था, जैसा उन्होंने बताया था— बस MRI (magnetic resonance imaging) में दिखने के लिए बहुत जल्दी था।
स्टेफ़नी ने गुर्दा विफलता और गंभीर जटिलताओं के बीच अस्पताल में एक महीना बिताया। किसी को नहीं पता था कि उन्हें तंत्रिका संबंधी क्षति होगी या नहीं। छठे दिन जब उनकी साँस की नली हटाई गई, तो उनके पहले शब्द थे: “क्या मैं अब भी गर्भवती हूँ?” लेकिन मानसिक रूप से स्टेफ़नी पूरी तरह टूट चुकी थीं। उन्हें समझना था: उन्हें यह सब पहले से कैसे पता था?
उत्तर पाने की तीव्र चाह में, स्टेफ़नी ने एक क्यूबाई चिकित्सक के साथ रिग्रेशन थेरेपी शुरू की, जो आघातपूर्ण स्मृतियों तक लौटने के लिए सम्मोहन का उपयोग करती थीं। 30 घंटे के सत्रों के बाद, जिनकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी, उन्हें अंततः उनकी मृत्यु के उस क्षण तक वापस ले जाया गया— और उन्होंने बताना शुरू किया कि उन्होंने क्या देखा।
और फिर मैं बताने लगी कि मैंने क्या देखा— एक पूर्ण देहातीत अनुभव में— किस नर्स ने कोड के लिए बटन दबाया, किस नर्स ने CPR(cardiopulmonary resuscitation) देने के लिए मेरे सीने पर दबाव डाला, मेरे डॉक्टर मेरे पैरों की ओर क्या कर रहे थे, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट वहाँ क्या कर रही थीं, मेरी बेटी गलियारे के उस पार प्रसव कक्ष में क्या कर रही थी, मेरे पति विमान से उतरते समय क्या पहने हुए थे, और मेरे कोमा के तीसरे दिन मेरी माँ क्या कर रही थीं।
उनके पति जोनाथन संशय में रहे और उन्होंने सुझाव दिया कि शायद स्टेफ़नी लोकप्रिय मेडिकल ड्रामा ग्रेज़ एनाटॉमी के दृश्य याद कर रही थीं। क्रोधित होने के बावजूद दृढ़ निश्चयी स्टेफ़नी अपनी थेरेपी की रिकॉर्डिंग सीधे उस चिकित्सा दल के पास ले गईं, जो ऑपरेशन थिएटर में मौजूद था।
तो, मैं वे टेप डॉक्टरों के पास ले गई। डॉक्टरों ने कहा, “उम्, आपको यह सब नहीं पता होना चाहिए। यह बिल्कुल सही है— यहाँ तक कि हम कहाँ खड़े थे और क्या कर रहे थे।” मैंने अपने डॉक्टर से कहा, “क्या आपने कहा था, यह नहीं हो सकता, यह नहीं हो सकता?” उन्होंने कहा, “हाँ। लेकिन मैंने यह अपने मन में कहा था।” और फिर, यह नर्स— जब मैं सबको धन्यवाद देने गई, जब मैं डॉक्टरों से “नमस्ते” कहने गई—तो यह नर्स मेरे पास आई और बोली, “मिसेज़ अर्नोल्ड, आप मुझे नहीं जानतीं, लेकिन आपको फिर से चलते हुए देखना बहुत अच्छा लग रहा है।” और मैंने कहा, “आपने मेरी पसलियाँ तोड़ दी थीं।” और उन्होंने कहा, “आपकी जान बचाने के लिए मैं यह फिर करूँगी।” और बाद में मुझे बताया गया कि वह अपने दफ़्तर में लौटकर बहुत देर तक रोती रही, क्योंकि मुझे यह नहीं पता होना चाहिए था कि सीपीआर उन्हों ने ही दिया था। आप समझ सकते हैं, यदि आपका पूरा करियर एक मज़बूत ठोस आधार पर टिका हो। और अब मैं आपसे कह रही हूँ कि उस आधार में एक दरार है, क्योंकि मैंने
केवल यह सब ही नहीं देखा, मैंने सैकड़ों आत्माएँ भी देखीं। और फिर, मैं एक स्वर्गिक स्थान पर गई, मैंने ईश्वर को नहीं देखा, मैंने इमारतें नहीं देखीं, लेकिन मैंने सैकड़ों आत्माएँ देखीं। और वे मानो किसी सभा की तरह एकत्र थीं। और उनमें वे लोग भी थे जिन्हें मैं जानती थी। और वह बहुत सुंदर था। और फिर वहाँ कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें मैं नहीं जानती थी, जिनमें से एक थे उनके पिता, जोनाथन के पिता।
स्टेफ़नी ने जोनाथन के दिवंगत पिता का अत्यंत सटीक विवरण दिया— जिसमें एक खास विदेशी सिक्का और पैबंदों व हरी धारियों वाली ट्वीड हेरिंगबोन जैकेट भी शामिल थी। शुरुआत में जोनाथन ने कहा कि उनके पिता के पास ऐसी कोई जैकेट कभी नहीं थी। लेकिन कुछ हफ्तों बाद, रिश्तेदारों से पुष्टि करने पर उन्हें पता चला कि हर विवरण सही था। स्टेफ़नी के लिए यह एक पुष्टि थी।
मेरे लिए इसमें कोई सवाल ही नहीं है। चेतना केवल अस्तित्व में ही नहीं है, क्योंकि 20 सेकंड बाद मस्तिष्क काम करना बंद करने लगता है। और हाँ, सुनने की क्षमता सबसे अंत में जाती है। लेकिन मैं निश्चित रूप से देख नहीं सकती थी, और मेरी आँखें टेप से बंद थीं, और मैं लाइफ़ सपोर्ट पर थी। मेरे डॉक्टरों ने चिकित्सा करने का अपना तरीका बदल दिया है, क्योंकि एक ओर वे आपातस्थिति से निपट रहे होते हैं, आपकी जान बचा रहे होते हैं, आपके शरीर को बचा रहे होते हैं, और आघात का उपचार कर रहे होते हैं। लेकिन वे यह भूल गए थे कि वहाँ उस व्यक्ति की एक आध्यात्मिक आत्मा भी मौजूद थी। और कोई मुझसे बात नहीं कर रहा था। फिर भी मैं पूरे समय वहीं थी और सब अनुभव कर रही थी।
इस अनुभव ने केवल स्टेफ़नी की मान्यताओं को नहीं बदला—इसने यह भी बदल दिया कि वह अपने बाकी जीवन में क्या करने के लिए स्वयं को बुलाया हुआ महसूस करती थीं। मैं इस ठोस आधार को छोड़कर अब उस दुनिया में जा रही हूँ, जहाँ ये बातचीतें होती हैं जो बहुत आध्यात्मिक हैं। इससे कुछ लोग आपसे दूर हो जाएँगे— कुछ लोग जो ऐसी बातचीत से डरते हैं, या पूरी तरह संशय में हैं—और वहीं कुछ अन्य लोग आपको अपनाएँगे। और क्योंकि आप इतने ज़मीन से जुड़े हुए हैं, लोगों को लगता है कि ठीक है, मैं बिना पागल महसूस किए यह बात आपसे साँझा कर सकता हूँ। और इसलिए, जितना अधिक मैं अपनी कहानी साँझा करती हूँ, उतना अधिक दूसरे लोग कह पाते हैं कि मैं खुद को उसमें देखता हूँ। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। और ध्यान रहे, जब मैं इस सब से गुजर रही थी, तब मैं गूगल पर foreboding, pregnancy premonitions खोज रही थी, और ऐसा कुछ मौजूद ही नहीं था। और अब जब हमारी कहानी सामने आ चुकी है, तो दूसरे लोग उससे जुड़ सकते हैं और कह सकते हैं, “अरे, क्या यह पूर्वाभास हो सकता है? क्योंकि मुझे सचमुच लग रहा है कि कुछ होने वाला है। और यह चिंता नहीं है। और यह वह भी नहीं है और, आइए इस पर बात करें।” तो वास्तव में, यह जीवनों को प्रभावित करने और बचाने में मदद करेगा। (Next Level Soul Podcast)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें