दैनिक समाचार प्रसारण – 4 अगस्त, 2026
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ओमान के पास दो वाणिज्यिक जहाज़ों पर हमला हुआ। एक टैंकर ने पास में विस्फोट होने की सूचना दी, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ, वहीं, दूसरे जहाज़ पर एक अज्ञात प्रक्षेप्य लगा, जिससे उसका इंजन कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया (Fox News)
1 अगस्त की रात कीव [यूक्रेन (यूरेन)] पर रूस के बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई और 30 से अधिक घायल हुए, अपार्टमेंट इमारतों, एक स्कूल, बुनियादी ढाँचे और लिथुआनियाई दूतावास को भी नुकसान पहुँचा। यूक्रेन (यूरेन) ने कहा कि रूस ने 35 मिसाइलें और 185 ड्रोन दागे, जबकि पैट्रियट अवरोधकों की कमी के कारण देश केवल दो मिसाइलें ही मार गिरा सका (Kyiv Independent)
लातविया ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए बेलारूस से लगी अपनी एकमात्र चालू सीमा चौकी बंद कर दी और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी। बेलारूस द्वारा कथित रूप से कराई गई अनियमित घुसपैठकी चिंताओं के बीच देश ने 2023 में ही सिलेने सीमा चौकी बंद कर दी थी (Reuters)
वेनेज़ुएला और चिली ने 30 जुलाई को घोषणा की कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंध सामान्य करने की क्रमिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में नागरिकों की सुरक्षा और वाणिज्य-दूतावास सेवाएँ देने के लिए दूतावासी संबंध बहाल किए जाएँगे, दोनों सरकारों ने रचनात्मक संवाद, परस्पर सम्मान, पारस्परिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का संकल्प लिया (Báo Tin tức)
सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य, लाल सागर और अदन की खाड़ी से होने वाले नौवहन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति की रक्षा के लिए एक रक्षात्मक समुद्री गठबंधन बनाया है। हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच यह गठबंधन खुफिया जानकारी साझा करेगा, योजनाओं में समन्वय करेगा तथा संयुक्त अभ्यास और समुद्री अभियान चलाएगा (Al Jazeera)
ताइवानी (फ़ॉर्मोसन) एजेंसियों के अनुसार, जनवरी 2024 से चीन में 402 ताइवानी (फ़ॉर्मोसन) नागरिक लापता हुए, उनसे पूछताछ की गई या उन्हें कैद किया गया, इनमें 154 अब भी लापता हैं और 216को जेल भेजा गया है। पिछले तीन महीनों में धार्मिक कारणों से हिरासत के मामले 50% बढ़े हैं, इसके बाद अधिकारियों ने ताइवानी (फ़ॉर्मोसन) नागरिकों— विशेषकर आई-कुआन ताओ के अनुयायियों—को चीन न जाने की चेतावनीदी है (Taipei Times)
दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के कारण टोयोटा, निसान, मित्सुबिशी मोटर्स, रेनेसास, सोनी और अन्य निर्माताओं को वाहन तथा सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन रोकना या घटाना पड़ा। 2016 के कुमामोतो [जापान] भूकंप के बाद कंपनियों ने कारखानों को मज़बूत किया और आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाई है, फिर भी उत्पादन बंद होने से वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएँ प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि यह क्षेत्र चिप और वाहन उत्पादन का प्रमुख केंद्र है (Reuters)
स्पोर्ट्स मेडिसिन – ओपन में प्रकाशित एक व्यापक नए अध्ययन के अनुसार, यूरोपीय बच्चों और किशोरों की मांसपेशियों की शक्ति, लचीलापन और समग्र शारीरिक क्षमता लगातार घट रही है। 20 देशों के चार लाख से अधिक युवाओं के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने बताया कि 2000 से सभी मानकों में लचीलापन सबसे तेज़ी से घटा है। 75% से अधिक किशोर रोज़ाना की शारीरिक गतिविधि संबंधी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए विशेषज्ञों ने भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों की चेतावनी दी है (euronews)
जलवायु परिवर्तन के कारण रोग फैलाने वाले एशियाई टाइगर मच्छर यूरोप के और भीतर तक पहुँच रहे हैं और उनकी स्थायी आबादी उत्तर में बर्लिन [जर्मनी] तक फैल गई है। ये डेंगू, चिकनगुनिया और ज़ीका फैला सकते हैं। गर्म मौसम के कारण यह प्रजाति 16 यूरोपीय देशों में फैल रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोग-संचरण का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने प्रजनन रोकने के लिए लोगों से जमा पानी हटाने का आग्रह किया है (Tuổi Trẻ)
अध्ययनों के अनुसार, लंबे समय तक अकेले रहने से समय से पहले मृत्यु का जोखिम 30% बढ़ जाता है और स्वास्थ्य सेवा पर अरबों अमेरिकी डॉलर का खर्च आता है। डॉक्टर अकेलेपन से जूझ रहे रोगियों की पहचान कर सकते हैं, लेकिन मिशिगन विश्वविद्यालय [अमेरिका] के एक नए अध्ययन के अनुसार, चिकित्सा देखभाल टूटे सामुदायिक संबंधों को दोबारा नहीं जोड़ सकती और न ही सामाजिक नीतियाँ सुधार सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता पड़ने से बहुत पहले ही सामाजिक संबंधों को मज़बूत करना होगा (SciTech Daily)
इटली में नेपल्स के पश्चिम स्थित फ्लेग्रेयन फील्ड्स में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इटली के राष्ट्रीय भूभौतिकी एवं ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने 10 बाद के झटके दर्ज किए और इसे क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधि तेज़ होने के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग ने चार लोगों के घायल होने और आवासीय इमारतों तथा गिरजाघरों को नुकसान पहुँचने की सूचना दी (euronews)
एक ही स्थान पर ठहरे तूफ़ान के बाद पूर्वी न्यूयॉर्क [अमेरिका] में अचानक बाढ़ आ गई। राजधानी ऑल्बनी में 138 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जो इतिहास में जुलाई के किसी दिन हुई दूसरी सर्वाधिक बारिश है। शोडैक में लगभग 300 मिलीमीटर बारिश हुई और 300 वर्ष पुरानी एक मिल ढह गई। पटनम वैली और कैपिटल रीजन के कई समुदायों ने आपातकाल घोषित कर दिया (CBS6 Albany, Spectrum News)
इंग्लैंड [ब्रिटेन] के सफ़क में जंगल की आग ने डनविच हीथ के लगभग 150 हेक्टेयर क्षेत्र को जला दिया और रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ बर्ड्स के मिन्समियर अभयारण्य तक फैलकर दुर्लभ पक्षी-जनों, सरीसृप-जनों और कीटों का पर्यावास नष्ट कर दिया। संरक्षणवादियों के अनुसार, क्षेत्र को फिर से उबरने में 5 से 25 वर्ष लग सकते हैं। सफ़क में जुलाई की औसत वर्षा का केवल 2% पानी बरसा (The Guardian, The Watchers)
रूसी तेल ले जा रहे एक प्रतिबंधित टैंकर से ओमान के तट के पास रिसाव हो रहा है, उपग्रह चित्रों में तेल को एक संरक्षित समुद्री क्षेत्र के पास फैलते देखा गया है। कैरोलाइन बेज़ेंगी नामक जहाज़ एक ओर झुक रहा हो सकता है और अंततः टूट भी सकता है। इससे आशंका है कि मानसूनी परिस्थितियाँ पर्यावरणीय क्षति को और बढ़ा सकती हैं। टैंकर को क्षति पहुँचाने वाले विस्फोट का कारण अब भी स्पष्ट नहीं है (Reuters)
चीन की यूनिट्री रोबोटिक्स ने सुपर एथलीट AS2-W पेश किया है, पहियों वाला यह रोबोटिक श्वान-जन ऊबड़-खाबड़ इलाकों में छह मीटर प्रति सेकंड तक की गति से चल सकता है और 16 किलोग्राम तक भार उठा सकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, लाइडार [प्रकाश संसूचन एवं दूरी मापन], कैमरों और तीन घंटे चलने वाली बैटरी से लैस इसे माल ढुलाई, निगरानी और बचाव अभियानों के लिए बनाया गया है, हालाँकि, इसके संभावित सैन्य उपयोगों ने चिंता बढ़ाई है (Dân trí)
ओर्कला स्नैक्स ने अपने BUBS ब्रांड का उत्पादन बढ़ाने के लिए यूरोपीय वीगन कैंडी निर्माता यूरोपियन कैंडी ग्रुप B.V. [CCI] को 20.7 करोड़ यूरो में खरीदा। इस सौदे से पूरे यूरोप में ओर्कला की पहुँच बढ़ेगी, जबकि CCI अपना निजी-लेबल कारोबार जारी रखेगी। नियामकीय मंज़ूरी मिलने पर यह लेन-देन 2026 के अंत में पूरा होगा (Tip Ranks)
दिल्ली विश्वविद्यालय [भारत] के छात्रों ने फेंके गए केले के छिलकों से वीगन चमड़े का विकल्प ‘सहर’ बनाया है, जो खाद्य अपशिष्ट को बटुए और हैंडबैग जैसे दीर्घकालिक फ़ैशन उत्पादों में बदलता है (India Today)
खाद्य-प्रौद्योगिकी कंपनी Juicy Marbles ने अपना नया वीगन सॉसेज Butcher-Minced Bangers विशेष रूप से ब्रिटेन के ऑनलाइन विक्रेता Ocado के माध्यम से पेश किया है। इसकी बनावट मोटी और दानेदार है तथा इसमें पारंपरिक सॉसेज जैसा अनुभव देने के लिए वीगन वसा के टुकड़े हैं (Formidable Foods Inc.)
पुर्तगाल के वाल्पासोस में पशु-जन कल्याण संगठन इंटरवेंकाओ ई रेस्गाते एनिमल (IRA) ने भीषण जंगल की आग में घायल पशु-जनों को बचाने और उनका उपचार करने के लिए आपातकालीन दल तैनात किए। स्वयंसेवकों ने झुलसे और आग से अन्य चोटें झेल रहे पशुधन पशु-जनों तथा साथी पशु-जनों को घटनास्थल पर ही पशु-चिकित्सा दी, इनमें विशेष उपचार की आवश्यकता वाली एक गर्भवती गर्दभ-जन भी थी। 700 से अधिक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे, इस आग ने घर नष्ट कर दिए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा, IRA ने कहा कि अधिक चिकित्सा देखभाल या अभियान संबंधी सहायता की आवश्यकता वाले पशु-मित्रों को ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाएगा (Portugal Resident)
सिनसिनाटी, ओहायो [अमेरिका] में रीढ़ की चोट से पीड़ित बचाए गए बिल्ली-जन के बच्चे जेलाटो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया, सिनसिनाटी एनिमल केयर ह्यूमेन सोसाइटी के कर्मचारियों ने पहले उसके लिए अस्थायी व्हीलचेयर बनाई और फिर आश्रय केंद्र के एक इंजीनियर मित्र की मदद से विशेष थ्री-डी प्रिंटेड व्हीलचेयर तैयार कराई। यह सहायक उपकरण उसकी रीढ़ को ठीक होने में मदद कर रहा है और अब वह थोड़ी देर तक अपने बल पर खड़ा हो सकता है, जल्द ही उसे गोद दिया जाएगा (Local 12)
एक वायरल वीडियो में एक भारतीय व्यक्ति असम के शिवसागर ज़िले में गर्दन तक गहरे बाढ़ के पानी से गुज़रकर फँसे हुए बछड़े को सुरक्षित स्थान पर ले जाता दिखा। 75 से अधिक लोगों की जान लेने और लाखों लोगों को विस्थापित करने वाली विनाशकारी बाढ़ के बीच ऑनलाइन दर्शकों ने इस बचाव कार्य की प्रशंसा की (Latestly)
आज का विचारशील उद्धरण: “किसी को यह मानने में लज्जा नहीं होनी चाहिए कि वह गलत था, दूसरे शब्दों में, इसका अर्थ केवल इतना है कि वह आज कल से अधिक बुद्धिमान है।” – अलेक्ज़ेंडर पोप (शाकाहारी) (1688–1744) प्रबोधन युग के प्रमुख अंग्रेज़ कवि, अनुवादक और व्यंग्यकार (AZ Quotes)
लॉरी पीटरसन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला में अमेरिकी कलाकार लॉरी बताती हैं कि बचपन में एक विनाशकारी गिरावट से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं फिर वह अपने शरीर से बाहर निकलीं, एक उज्ज्वल श्वेत स्थान में पहुँचीं और प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) के आमने-सामने आईं।
जब लॉरी पाँच वर्ष की थीं, तब उनका परिवार 1950 के दशक में बने तीन स्तरों वाले घर में रहता था। क्रिसमस का समय था, उनकी माँ जर्मन पेफरनुसे कुकीज़ बना रही थीं और लॉरी के भाई-बहन टेलीविज़न देख रहे थे। लॉरी को ऊपर की लंबी गैलरी में दौड़ना, सीढ़ियों से कूदकर बीच के चबूतरे पर उतरना और फिर वहाँ से नीचे रसोई की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर छलाँग लगाना बहुत पसंद था। उस दिन फिसलन भरे मोज़े पहने और हाथ में कुकी लिए वह आखिरी कुछ सीढ़ियों पर फिसल गईं और उनके सिर का पिछला हिस्सा सीढ़ी के किनारे से ज़ोर से टकराया।
उनकी आँखों के आगे अँधेरा छा गया। फिर धीरे-धीरे धुँधली और विकृत दृष्टि लौटी, लेकिन वह चल नहीं पा रही थीं। उनकी माँ तेज़ रफ़्तार से उन्हें अस्पताल ले गईं, पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन कार में लॉरी को दौरे पड़ते देख शेष रास्ते अस्पताल तक उनके साथ गई। अस्पताल में जाँच से पता चला कि उन्हें अपने शरीर के एक ओर कोई संवेदना नहीं थी, उनकी माँ ने बाद में बताया कि उन्हें लकवा मार गया था। लॉरी के अनुसार, उनके मस्तिष्क को गंभीर चोट लगी थी और उसमें सूजन थी, उनका मानना है कि इसी कारण दौरे पड़े और संभवतः लकवा भी हुआ। उस रात अँधेरे अस्पताल कक्ष में वह केवल अपनी माँ के साथ थीं कि उन्हें फिर दौरा पड़ा, उनकी भयभीत माँ नर्स को बुलाने बाहर दौड़ीं और पाँच वर्षीय लॉरी अपने शरीर से बाहर निकल गईं।
मुझे मुक्ति का अनुभव हुआ। क्योंकि उससे पहले मेरे सिर में बहुत तेज़ दर्द हो रहा था। मुझे याद नहीं कि मेरे शरीर में इतना अधिक दर्द था। इसलिए शरीर से बाहर निकलते ही मुझे—वास्तव में बहुत अच्छा महसूस हुआ। मुझे याद नहीं कि मैंने नीचे अपने शरीर को देखा हो या ऐसा कुछ किया हो। मुझे उस समय किसी सुरंग से गुज़रना या अंतरिक्ष में यात्रा करना भी याद नहीं है। लेकिन मुझे इतना याद है कि लगभग तुरंत ही मैं एक ऐसी जगह पहुँच गई थी, जिसे मैं ‘श्वेत स्थान’ कहती हूँ। मैं उस श्वेत स्थान में थी, वहाँ न दीवारें थीं, न छत और न फ़र्श। हर ओर अत्यंत उज्ज्वल, चमकता हुआ श्वेत प्रकाश फैल रहा था। और कोई दर्द नहीं था। मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा था।
तभी कोई उनकी ओर बढ़ने लगा। फिर मैंने प्रभु को देखा। वह मेरी ओर बढ़ने लगे और मैं बहुत प्रसन्न थी। मैं बहुत, बहुत, बहुत उत्साहित थी। लेकिन जिसने भी उन्हें आमने-सामने देखा है, वह जानता है कि उनकी पवित्रता का आभास होते ही अचानक लगता है कि हम उनकी उपस्थिति में रहने के योग्य भी नहीं हैं। इसलिए शायद मैं ज़मीन पर गिर गई, अपना हाथ उठाया और उनसे कहा, “नहीं, नहीं, रुक जाइए।” क्योंकि मुझे डर था कि यदि वह मेरे बहुत पास आए, तो संसार में रहने के कारण मुझ पर लगा पाप किसी तरह उन्हें दूषित कर देगा।
मुझे उनसे उनकी अच्छाई, उनकी निर्मलता, उनकी पवित्रता, उनकी करुणा और उनसे प्रस्फुटित होने वाले अपार प्रेम का अनुभव हुआ। वह अत्यंत स्नेही, सौम्य और दयालु हैं। वह आपको देखकर सचमुच बहुत प्रसन्न भी होते हैं। आपको देखकर उन्हें अपार आनंद होता है। ऐसा लगता है, मानो पूरे संसार में आप ही उनके सबसे प्रिय हों, हममें से हर व्यक्ति उनका प्रिय है, क्योंकि उन्होंने हमारी कल्पना की, हमें रचा और हमारी प्रत्येक विशेषता के बारे में सोचा। जब प्रभु मेरे पास आए और उन्होंने मुझे उठाया, तब संसार में रहने के कारण स्वयं को अत्यंत दूषित और उनकी उपस्थिति के बिल्कुल अयोग्य समझने की मेरी भावना बदल गई। मुझे लगा कि वह मुझसे प्रसन्न हैं और मैं जैसी हूँ, ठीक हूँ। मुझे लगने लगा कि नहीं, मैं बिल्कुल वैसी ही हूँ जैसा वह मुझे चाहते थे। मैं ठीक वैसी ही हूँ जैसी उन्होंने मेरी कल्पना की थी। मैं बिल्कुल सही बनी हूँ। और इस तरह प्रेम पाना बहुत अच्छा लगता है।
भाग 2 में लॉरी प्रभु के चेहरे और उनकी असाधारण आँखों का वर्णन करती हैं। फिर वह उस क्षण को याद करती हैं, जब उनका आनंदपूर्ण पुनर्मिलन गंभीर हो गया। लेकिन फिर प्रभु मेरे प्रति कुछ गंभीर हो गए और उन्होंने समझाया कि उन्हें मेरे जीवन का न्याय करना होगा। लॉरी पीटरसन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (GOD Encounters with Janie DuVall)