दैनिक समाचार प्रसारण – 10 अगस्त, 2026
ईरान और ओमान वाणिज्यिक जहाज़ों के लिए होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर खोलने के 60-दिवसीय समझौते की रूपरेखा पर सहमत हुए। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंज़ूरी के अधीन, इस समझौते का उद्देश्य सुरक्षित समुद्री आवागमन बहाल करने के लिए अमेरिका-ईरान शांति ज्ञापन को फिर सक्रिय करना है (Xinhua)
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के अनुसार, सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में हूती प्रक्षेपास्त्र हमले में 11 नागरिक घायल हुए। गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने ईरान समर्थित समूह पर नागरिकों को अंधाधुंध निशाना बनाने का आरोप लगाया और क्षेत्रीय संघर्ष जारी रहने के बीच निवारक कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया (Fox News)
अग्रिम मोर्चे के पास बढ़ते रूसी हमलों के कारण यूक्रेनी अधिकारियों ने क्रामातोर्स्क और आसपास के समुदायों से 525 बच्चों और किशोरों को निकालना शुरू किया। दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने यूक्रेन(यूरेन)-नियंत्रित गढ़ में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए लगातार गोलाबारी से नाबालिगों की रक्षा के लिए 424 परिवारों को स्थानांतरित किया (Yahoo! News)
यूनाइटेड किंगडम ने यूक्रेन (यूरेन) के विरुद्ध रूस के युद्ध का समर्थन करने वाले 19 व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाज़ों को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंध लगाए। इन प्रतिबंधों में छह रूसी बैंक, छद्म बेड़े के छह तेल टैंकर और सैन्य उपयोग की धातुओं के चार आयातक समेत अन्य शामिल हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने स्थायी शांति के लिए निरंतर दबाव बनाए रखने का संकल्प लिया (Gov.uk)
एमनेस्टी इंटरनेशनल थाईलैंड ने म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग की यात्रा के दौरान थाई सरकार से मानवाधिकारों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मानवाधिकार संगठन ने थाईलैंड से म्यांमार में नागरिकों की सुरक्षा के लिए दबाव बनाने और सैन्य हवाई हमलों को संभव बनाने वाले विमान ईंधन के हस्तांतरण समेत अन्य उपायों को रोकने की मांग की (The Nation)
थाईलैंड और म्यांमार ने बैंकॉक [थाईलैंड] में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रवासी श्रम, सीमा-पार जल गुणवत्ता और पृथ्वी-अवलोकन तकनीक से जुड़े तीन सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए। थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने अंतरराष्ट्रीय अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमा-पार धुंध से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच मज़बूत साझेदारी का प्रस्ताव रखा (The Nation)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी [UNHCR] ने यमन में शरणार्थी संरक्षण बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ के 10 लाख यूरो के अनुदान का स्वागत किया। इस धनराशि से लगभग 13,000 शरणार्थियों और शरण चाहने वालों को पंजीकरण, दस्तावेज़ीकरण और कानूनी सहायता दी जाएगी। इससे उन्हें स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, यह धनराशि बच्चों की सुरक्षा की निगरानी और लैंगिक हिंसा से पीड़ितों के लिए सहायता सेवाओं को सुदृढ़ करेगी (Reliefweb)
नाइजीरियाई सुरक्षा बलों ने कैंजी झील राष्ट्रीय उद्यान 308 अपहृत लोगों को बचाया, जो देश में एक ही दिन में बंधकों की सबसे बड़ी रिहाई है। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस अभियान की सराहना की, जिसमें क्वारा राज्य के 163 और नाइजर राज्य के 145 पीड़ित मुक्त हुए। परिवारों से मिलने से पहले जीवित बचे लोगों को चिकित्सा देखभाल दी गई (The Guardian)
VOA [वॉयस ऑफ अमेरिका, अमेरिकी सरकार की अंतरराष्ट्रीय समाचार एवं प्रसारण संस्था] अगले सप्ताह यूक्रेनी (यूरेनी) भाषा में प्रसारण फिर शुरू करेगा और मार्च 2025 के कार्यकारी आदेश से सेवा में कटौती के बाद प्रमुख कर्मियों को वापस लाएगा। VOA की यूक्रेनी (यूरेनी) सेवा के प्रमुख रुस्लान पेट्रीचका ने जारी रूसी हमलों और सक्रिय दुष्प्रचार अभियानों के बीच इस कदम को (यूरेनी) के मिशन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया (Kyiv Independent)
अल नीनो के कारण मानसून की कमी और सट्टेबाज़ी के लिए जमाखोरी से प्रमुख कृषि क्षेत्रों में आपूर्ति घटने के कारण मई से जुलाई के बीच दक्षिण भारत में चावल की कीमतें 14% बढ़ीं। अनाज की बढ़ती कीमतों से कम आय वाले परिवारों पर दबाव बढ़ने के बीच, क्षेत्र की कुछ राज्य सरकारों ने बाज़ार स्थिर करने और उपभोक्ताओं की रक्षा के लिए रियायती अनाज वितरण कार्यक्रम शुरू किए (Channel News Asia)
यूक्रेनी (यूरेनी) मालवाहक विमान के पास विस्फोटक ड्रोन मिलने के बाद लाइपज़िग/हाले हवाई अड्डा [जर्मनी] तब तक बंद रहा, जब तक पुलिस ने उसे निष्क्रिय नहीं कर दिया। एक अलग घटना में, हवाई अड्डे पर उतरने वाले एक मालवाहक विमान से दूसरी वस्तु टकराई, जिसके बाद विमान को अन्यत्र भेज दिया गया। जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्ज़ेंडर डोब्रिंट ने इस हाइब्रिड हमले को खतरे का नया स्तर बताया, जबकि जाँचकर्ता इसके स्रोत की जाँच कर रहे हैं (Fox News)
राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक निशाना बनाए गए नेता बन गए हैं और 2017 से अब तक उन्हें लगभग 20 ज्ञात धमकियाँ मिल चुकी हैं। हत्या के तीन बड़े प्रयासों और एक दर्जन से अधिक सुरक्षा घटनाओं से बच चुके ट्रंप को अपने कार्यकालों और राष्ट्रपति चुनाव अभियानों के दौरान हर कुछ महीनों में खतरे का सामना करना पड़ा (Fox News)
अमेरिकी पंजीकृत आहार विशेषज्ञ नताली रिज़ो ने हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सख्त या अतिरिक्त सख्त टोफू को सर्वोत्तम वीगन प्रोटीन बताया, क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं। उन्होंने चिया बीज, सफेद बीन्स और बादाम का भी उल्लेख करते हुए बताया कि प्रोटीन, कैल्शियम तथा विटामिन डी और के मिलकर हड्डियों को मज़बूत और स्वस्थ रखते हैं (Today)
कई लोग संतरे की सफेद झिल्ली फेंक देते हैं, लेकिन शोध से पुष्टि हुई है कि यह अत्यंत पौष्टिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट हेस्पेरिडिन से भरपूर यह रेशेदार झिल्ली हृदय स्वास्थ्य, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकती है। विशेषज्ञ चयापचय, आंतों और संभवतः मस्तिष्क के स्वास्थ्य का अधिकतम लाभ पाने के लिए रस पीने के बजाय सफेद परत समेत पूरा खट्टा फल खाने की सलाह देते हैं (VietnamNet)
टमाटर, स्ट्रॉबेरी, लाल शिमला मिर्च, अनार और चुकंदर जैसे लाल फल-सब्ज़ियाँ खाने से लाइकोपीन, एंथोसाइनिन और नाइट्रेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। ये यौगिक ऑक्सीडेटिव तनाव घटाते हैं, LDL [कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन] कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और रक्तचाप में सुधार लाते हैं। विशेषज्ञ लाइकोपीन के अधिकतम अवशोषण के लिए टमाटर पकाकर खाने और लंबे समय तक हृदय की सर्वोत्तम सुरक्षा हेतु रंग-बिरंगे संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम तथा चिकित्सकीय मार्गदर्शन अपनाने की सलाह देते हैं (Báo Sức khỏe và Đời sống)
चीन के उत्तर-पश्चिमी शानक्सी प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ से सड़कें धँस गईं तथा पुलों, बिजली और संचार लाइनों को नुकसान पहुँचा। अधिकारियों ने 5 और 6 अगस्त के बीच 25,000 से अधिक लोगों को निकाला, जबकि 30 जुलाई से अब तक कुल 1,40,000 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। शानक्सी के शांगलुओ शहर में बचावकर्मी पानी और चावल समेत आपातकालीन राहत सामग्री पैदल लेकर पहुँचे (Reuters)
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए व्यापक कार्रवाई का आदेश दिया और सियोल में देश की सर्वोच्च गर्मी चेतावनी लागू रहने के बीच मंत्रालयों तथा स्थानीय अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधन इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। गर्मी से संबंधित कम से कम 21संदिग्ध मौतों की सूचना मिली। 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज करने वाले उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत ने खेतों में काम कर रहे किसानों, विशेषकर बुज़ुर्गों, को आराम करने की चेतावनी देने के लिए लाउडस्पीकर और तापीय कैमरों से लैस ड्रोन तैनात किए (Reuters)
रावेना के पास बाग्नाकावालो में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँचने पर इटली ने पहली बार अपने सभी प्रमुख शहरों में स्वास्थ्य संबंधी सर्वोच्च गर्मी चेतावनी जारी की। बिजली बचाने के लिए बुखारेस्ट [रोमानिया] ने सड़कों की रोशनी मंद कर दी और रात में कुछ प्रमुख स्मारकों को रोशन न करने का निर्णय लिया। जर्मनी की राइन नदी में जलस्तर कम होने के कारण मालवाहक जहाज़ों को आंशिक रूप से ही लादा जा रहा है (Reuters)
जापान ने दुनिया की पहली पर्यावरण-अनुकूल आतिशबाज़ी पेश की, जिसमें पानी में घुलने वाले खोल हैं ताकि प्रदर्शन के बाद मलबा कम रहे। प्रोफेसर ताकाहिको नाकाओकी और काकिनोकी फायरवर्क्स इंडस्ट्री द्वारा विकसित कृषि-स्तर के रेज़िन से बने ये खोल पानी में तेज़ी से घुल जाते हैं। कंपनी की इस वर्ष 10,000 पर्यावरण-अनुकूल इकाइयाँ बनाने की योजना है (Good News Network)
‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, विश्वभर में मुख्यतः वनस्पति-आधारित आहार—विशेष रूप से EAT-Lancet आयोग का ‘Planetary Health Diet’ [मुख्यतः वनस्पति खाद्य और बहुत कम पशु-जन्य उत्पाद]—अपनाने और खाद्य अपव्यय आधा करने से 2050 तक खाद्य प्रणाली का उत्सर्जन 76% और कृषि भूमि का उपयोग 6% घट सकता है। ऐसे बदलाव से पशुपालन उत्पादन घटेगा, जबकि वनस्पति खाद्य पदार्थों की माँग बढ़ेगी (Plant Based News)
संयुक्त अरब अमीरात के लक्ज़री ब्रांड वोगाया ने कॉफी के अवशेष और बाँस से बने हैंडबैग पेश किए, जो पशु-चमड़े के दीर्घकालिक और क्रूरता-मुक्त विकल्प हैं, साथ ही, कंपनी आगामी उत्पादों के लिए क्षेत्रीय कृषि अपशिष्ट से नई जैव-सामग्री विकसित कर रही है (The National)
वीगन जीवनशैली और लैक्टोज असहिष्णुता बढ़ने के कारण वैश्विक चावल-दूध बाज़ार के 2026 के 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2033 तक 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। निर्माता उत्पादों को पोषक तत्वों से समृद्ध कर रहे हैं और आपूर्ति शृंखलाओं तथा उत्पाद विकास को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक का उपयोग कर रहे हैं (Persistence Market Research)
ह्यूमस ब्यूटी के वीगन और त्वचा की सुरक्षात्मक परत पर केंद्रित उत्पादों की पंजाब [भारत] में माँग तेज़ी से बढ़ी है, जिससे यह राज्य ब्रांड के प्रमुख विकास बाज़ारों में शामिल हो गया। प्रमुख सक्रिय अवयवों में उपभोक्ताओं की रुचि से प्रेरित होकर, ब्रांड ने राज्य में अपनी मौजूदगी मज़बूत करने के लिए लुधियाना [पंजाब] की एक प्रदर्शनी में अपनी उत्पाद शृंखला पेश की (SME Street)
दमकलकर्मियों और स्वयंसेवकों ने एथेंस [ग्रीस] के पश्चिम में पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में 100 वर्ग किलोमीटर तक फैली विनाशकारी जंगल की आग से 280 से अधिक पशुओं को बचाया। इस साहसिक प्रयास का उल्लेख करते हुए पशु-अधिकार समर्थकों ने चेताया कि यूरोप में भीषण आग से संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए यूरोपीय संघ की समर्पित पशु-बचाव सेवाओं और जंगल की आग से बचाव के आश्रय बनाने की माँग तेज़ हो रही है (ABC News)
एक राहगीर ने माउई ओशन सेंटर मरीन इंस्टीट्यूट को माउई [हवाई, अमेरिका] की चट्टानी दरार में फँसे एक समुद्री कछुए-जन की सूचना दी। बचावकर्मी टॉमी कट ने लहरों से घायल और थके कछुए-जन को मुक्त कर सुरक्षित वापस समुद्र में पहुँचाया तथा वन्यजीव संरक्षण में सामुदायिक सूचना की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया (Noticias Ambientales)
टो ट्रक कर्मियों, बचावकर्मियों और राहगीरों ने एम्स, आयोवा [अमेरिका] के एक ड्राइव-थ्रू में वाहन की ग्रिल के पीछे फँसे नन्हे बिल्ली-जन के बच्चे को बचाने के लिए उसका अगला हिस्सा खोल दिया। फीका नाम के इस बिल्ली-जन के बच्चे की आश्रय केंद्र में देखभाल हो रही है और उसे गोद लेने के कई आवेदन मिले हैं (Washington Post)
आज का प्रेरक उद्धरण: “पशुओं से प्रेम एक सार्वभौमिक भावना है, एक साझा आधार है जिस पर हम सभी मिल सकते हैं। पशुओं से प्रेम और उन्हें समझकर शायद हम मनुष्य एक-दूसरे को समझना सीख सकें।” – लुई जे. कैम्यूटी, अमेरिकी पशु चिकित्सक (AZ Quotes)
इस बहु-भागीय शृंखला के पिछले भाग में, छह वर्षीय ज़ान मेनेव अपने दादा-दादी के घर के पास नदी में कूदने के बाद डूब गए और उन्हों ने स्वयं को अपने शरीर के बाहर पाया। अपनी जुड़वाँ बहन तक पहुँचने की असफल कोशिश के बाद ज़ान को पता चला कि वह दूसरों की भावनाएँ और विचार महसूस कर सकते हैं, फिर उनका सामना प्रेम से भरे श्वेत प्रकाश और एक रहस्यमय प्राचीन व्यक्ति से हुआ।
उन्होंने कहा, “मेरे बेटे, तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए। अभी तुम्हारा समय नहीं आया है। तुम्हें वापस जाना होगा। तुम्हारा उद्देश्य अभी पूरा नहीं हुआ है।” उन्होंने मुझसे यही कहा। उन्होंने मुझे मेरे जीवन समिक्षा दिखाया, मेरे जन्म के दिन से लेकर मेरी मृत्यु के दिन तक। उन्होंने मुझे मेरा भविष्य भी दिखाया, वे लोग दिखाए जिनसे मैं मिलने वाला हूँ और जिनसे मुझे मिलना है, तथा यह भी कि मुझे लोगों के जीवन पर कैसा प्रभाव डालना है। उन्होंने मुझे दिखाया कि पृथ्वी पर हमारी हर छोटी-बड़ी पारस्परिकता कितनी महत्वपूर्ण है। हम जो कुछ भी करते हैं— जैसे खाना, काम पर जाना, यहाँ तक कि सड़क पर किसी अनजान व्यक्ति को देखकर मुस्कुराना— सब बहुत महत्वपूर्ण है। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारा जीवन नीरस है या महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन यह सच नहीं है। जैसा मैंने कहा, हमारा हर छोटा-बड़ा काम बहुत महत्वपूर्ण है। सब कुछ बहुत सुनियोजित है।
मुझे लगता है कि हम पहले से ही चीज़ों की योजना बनाते हैं। मुझे यही दिखाया गया था। मुझसे कहा गया कि मुझे अपना उद्देश्य पूरा करना होगा, क्योंकि मैं इसके लिए पहले ही सहमत हो चुका था। इससे मुझे लगता है कि शायद हम अपने जीवन की योजना बनाते हैं। इसलिए हमारा हर काम और हर चीज़ बहुत महत्वपूर्ण है। और सब कुछ प्रेम पर आधारित है। प्रेम ही उत्तर है। चाहे कुछ भी हो, प्रेम की ही जीत होती है। हमें अपार प्रेम मिलता है। हम प्रेम से उत्पन्न हुए हैं। इसलिए पृथ्वी पर आने वाले हर व्यक्ति के लिए एक बहुत अच्छी योजना है; हमारा जीवन उस योजना का हिस्सा है, उस सुंदर चेतना का, जहाँ से हम आते हैं। और हम यहाँ केवल अपना उद्देश्य पूरा करने आए हैं।
लेकिन प्राचीन व्यक्ति के रहस्योद्घाटन अभी समाप्त नहीं हुए थे। उस प्राचीन व्यक्ति ने मुझे यह भी दिखाया कि मेरी मृत्यु कैसे होगी। इससे मैं विचलित नहीं हुआ। वह मुझे जो कुछ दिखा रहे थे, मैं बस हर बात से सहमत होता गया। मैंने कहा, “मैं समझता हूँ। मैं समझता हूँ। मैं समझता हूँ।” और उन्होंने कहा, “तुम्हें वापस जाना होगा।”
फिर प्रकाश ने मुझे वापस खींचा, और मैं तुरंत अपने शरीर में नहीं गया, लेकिन नीचे आने पर भी अपने शरीर के ऊपर तैर रहा था। मेरा शरीर लोगों से घिरा था। मैंने अपने चाचा और अपने चारों ओर बहुत-से बच्चों को देखा, मैंने एक डॉक्टर को CPR [कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन] करते भी देखा। फिर उस प्रकाश ने पूछा, “क्या तुम भीतर जाने के लिए तैयार हो?” मैंने कहा, “हाँ, मैं तैयार हूँ।” और फिर मैं तुरंत अपने शरीर में लौट गया।
कुछ ही क्षण बाद ज़ान को नदी किनारे होश आ गया। अँधेरा छा गया था और जब मेरी आँख खुली, तो मैं अपनी दादी की बाँहों में था। वह मेरी पीठ थपथपा रही थीं और मुझसे बहुत नाराज़ थीं। उन्होंने कहा, “तुम वहाँ क्यों गए? हम तुम्हें लगभग खो चुके थे।” वह थोड़ा रो भी रही थीं और मुझे बहुत बुरा लगा। उन्होंने कहा, “फिर कभी झील के पास मत जाना। हम तुम्हें दोबारा नहीं खोना चाहते।” उन्होंने कहा, “तुम जानते हो, तुम मर गए थे, तुम्हारी साँसें रुक गई थीं।” मुझे याद है, जागने पर मैंने कहा, “मैं खेलने जा रहा हूँ।” और मैं पिछवाड़े में खेलने लगा। मुझे याद है, मैंने आसमान की ओर देखा, सूरज निकला हुआ था और मैंने कहा, “मैं उस जगह फिर लौटूँगा।” मुझे याद है, मैंने स्वयं से कहा, “मैं इस अनुभव को कभी नहीं भूलूँगा।”
मृत्यु डरावनी लगती है, लेकिन वास्तव में वह डरावनी नहीं है, क्योंकि अंततः हम सभी मरते हैं और वहीं लौटते हैं। इसलिए सब कुछ प्रेम और निश्चित रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आप लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। हमें बस सीखते और आगे बढ़ते रहना है। हम सभी से गलतियाँ होती हैं। हम पूर्ण नहीं हैं। वहाँ कोई आपको दोषी नहीं ठहराएगा, क्योंकि अंततः हम अपने उद्देश्य की यात्रा पर हैं और यहाँ बिल्कुल भी पूर्ण नहीं हैं। दूसरी ओर, अपने वास्तविक स्वरूप में हम पूर्ण हैं; वहाँ हम पूर्ण हैं, लेकिन यहाँ नहीं। यहाँ हम मानव शरीर में हैं।
लेकिन अंततः ज़ान के विचार उस क्षण पर लौटे, जब उन्हें एहसास हुआ कि वह अब भी जीना चाहते थे। मैं यह भी कहना चाहूँगा कि मृत्यु के बाद किसी चीज़ से वास्तव में लगाव महसूस नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि जब मैंने स्वयं को देखा, तो बस जान गया कि अभी मेरा समय नहीं आया था। मुझे वापस जाना था और मैं जीना चाहता था। मेरे भीतर जीने की इतनी प्रबल इच्छा थी कि शायद इसी से उन्हें पता चला कि मुझे वापस जाकर अपना जीवन जीना और यहाँ अपना उद्देश्य तथा मिशन पूरा करना है। और मैं बहुत खुश हूँ। मैं जी रहा हूँ, सीख रहा हूँ, गलतियाँ कर रहा हूँ और इतनी सारी अद्भुत, सुंदर आत्माओं से मिल रहा हूँ। मैं बहुत खुश हूँ, सुनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझे आशा है कि इससे आपको अपने जीवन,मृत्यु और निश्चित रूप से प्रेम के बारे में एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। (NDE Mystery Diaries)