खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण– 27 फ़रवरी, 2026
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान का कहना है कि तेहरितन परमाणु वार्ताओं से जुड़े दबाव के आगे “नहीं झुकेगा”; इसी बीच सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में तेज़ी आ रही है और अमेरिका उक्त क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है (Fox News)
शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह से कुछ घंटे पहले सैकड़ों लोग वेरोना [इटली] में बढ़ती आवास लागत और खेलों से जुड़े पर्यावरणीय नुकसान के विरोध में मार्च करते हैं; उनका आरोप है कि नए ओलंपिक निर्माण ने परिदृश्य को बिगाड़ा और असमानता बढ़ाई (Reuters)
स्पेन के सबसे बड़े बुज़ुर्ग-देखभाल महासंघ का कहना है कि वह सरकार की प्रस्तावित असाधारण नियमितीकरण योजना के तहत अधिकतम 1,60,000प्रवासियों को नियुक्त कर सकता है— यह एक बार की प्रक्रिया है, जिसमें देश में पहले से रह रहे बिना दस्तावेज़ वाले लोगों को निवास और वर्क-परमिट दिए जाएंगे— महासंघ का तर्क है कि इससे गंभीर स्टाफ कमी कम होगी, जबकि यूनियनें चेतावनी देती हैं कि वेतन और प्रशिक्षण मानक में सुधार आवश्यक है (VisaHQ)
औलक (वियतनाम) के औलक़ी (वियतनामी) मीडिया के अनुसार, एक दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण—जो अग्नि अश्व वर्ष का एकमात्र ग्रहण है और आम तौर पर “ब्लड मून” कहलाता है—3 मार्च 2026 की रात औलक (वियतनाम) में दिखाई देगा, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में जाकर लाल हो जाएगा; इससे व्यापक उत्साह और ऑनलाइन काउंटडाउन शुरू हो गए हैं (Thanh Niên)
मैक्सिको के कम से कम 20 राज्यों में हिंसा भड़क उठी, जब विशेष बलों ने कार्टेल नेता नेमेसीओ “एल मेन्चो” ओसेगुएरा सेर्वान्तेस को एक गिरफ्तारी अभियान के दौरान मार दिया, जिसके बाद सरकार ने व्यवस्था बहाल करने के लिए हज़ारों सैनिक तैनात किए (BBC)
नए शोध से संकेत मिलता है कि सूंघने की क्षमता खोना, याददाश्त कम होने से पहले, अल्ज़ाइमर रोग का संकेत हो सकता है। जर्मन वैज्ञानिकों ने पाया कि प्रतिरक्षा कोशिकाएँ शुरुआती चरण में ही गंध से जुड़ी तंत्रिका कड़ियों को नष्ट कर देती हैं, जिससे सरल सूंघने के परीक्षण शुरुआती पहचान के लिए एक अहम साधन बन सकते हैं (Futura Sciences)
गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या IBS [इरिटेबल बाउल सिंड्रोम] वाले लोगों में मसालेदार भोजन दर्द, सीने में जलन और पेट फूलने जैसे लक्षणों को बढ़ा देता है। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। हालाँकि स्वस्थ वयस्क सीमित मात्रा में मसाले का आनंद ले सकते हैं, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शरीर की प्रतिक्रिया पर नज़र रखें और पाचन संबंधी तकलीफ़ बढ़े तो सेवन कम करें (Lao Động)
पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन टाइम से भाषा, संज्ञान और सामाजिक कौशल में उल्लेखनीय विकासात्मक देरी होती है। भारत के बाल-रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि भूषण चेतावनी देते हैं कि डिजिटल अति-एक्सपोज़र महत्वपूर्ण तंत्रिका कनेक्शनों को बाधित करता है। इसके अलावा, नीली रोशनी से नींद की कमी होती है और मोटापे का जोखिम बढ़ता है। विशेषज्ञ दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए शून्य स्क्रीन टाइम और दो से पाँच वर्ष के बच्चों के लिए रोज़ाना एक घंटे की सख्त सीमा की सिफारिश करते हैं (Lao Động)
एक घातक “ब्लिज़र्ड बम” उत्तर-पूर्वी [अमेरिका] क्षेत्र को ठप कर देता है, 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो जाती है और डेलावेयर में आपातकाल घोषित करना पड़ता है। मैरीलैंड में गिरते पेड़ के एक ट्रक पर गिरने से दो लोगों की जान चली जाती है। उधर, प्रोविडेन्स, रोड आइलैंड, और आइस्लिप, न्यूयॉर्क, अब तक की सबसे अधिक बर्फबारी के रिकॉर्ड तोड़ते हैं, और भीषण मौसम के कारण देशभर में 11,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो जाती हैं (Fox Weather)
जलवायु परिवर्तन के कारण ग्रीनलैंड में अत्यधिक बर्फ पिघलना तेज़ी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 1990 के बाद से अत्यधिक पिघलन वाली घटनाओं में पिघले पानी का बहाव छह गुना बढ़ गया है, जिससे समुद्र स्तर वृद्धि तेज़ हो रही है और वैश्विक महासागरीय प्रणालियों पर खतरा बढ़ रहा है (Earth.com)
मलेशिया के पास सुलु सागर के नीचे गहराई में 7.1 तीव्रता का एक दुर्लभ भूकंप आता है। अत्यधिक गहराई के कारण सुनामी नहीं आती, हालांकि दूर तक झटके उत्तरी बोर्नियो, फ़िलिपींस और ब्रुनेई तक महसूस किए जाते हैं (The Watchers)
बिहार [भारत] में सुमन नाम की एक युवा हाथी-जन की मौत हो गई; कलकत्ता हाई कोर्ट के उन आदेशों का वर्षों तक पालन न होने के बाद, जिनका उद्देश्य उसका बचाव और पुनर्वास सुनिश्चित करना था— यह दिखाता है कि लंबे कानूनी विलंब और निरंतर व्यावसायिक उपयोग, बंदी हाथी-जनों को असुरक्षित छोड़ देते हैं (Northeast News)
आउ लाक (वियतनाम) के त्रुओंग सा द्वीपसमूह में 9,000 से अधिक नए पेड़ लगाए और उनकी देखभाल की जा रही है जहाँ सैनिकों और स्थानीय निवासियों ने लूनर न्यू ईयर के अवसर पर “वृक्षारोपण महोत्सव” की शुरुआत की, यह अभियान दूरस्थ द्वीपसमूह को हराभरा बनाने तथा वहाँ के पर्यावरण और जीवन-स्थितियों में सुधार लाने के निरंतर प्रयास का हिस्सा है (VTV)
अर्जेंटीना में विकसित संशोधित सक्रिय-कार्बन कार्ट्रिज अत्यधिक प्रदूषित पानी से आर्सेनिक को बिना बिजली या अतिरिक्त रसायनों के, सुरक्षा सीमा से नीचे तक हटा देता है; इससे असुरक्षित कुओं पर निर्भर घरों और छोटे समुदायों के लिए कम लागत वाला शुद्धिकरण विकल्प मिल सकता है (Earth.com)
नोबेल विजेता रसायनशास्त्री ओमर यागी—जो जॉर्डन के एक शरणार्थी शिविर में पले-बढ़े—द्वारा बनाया गया उपकरण उनकी मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) तकनीक से रेगिस्तानी हवा से नमी खींचकर बिना बिजली के रोज़ लगभग 1,000 लीटर स्वच्छ पानी तैयार करता है; यह केवल प्राकृतिक रूप से उपलब्ध ऊष्मा पर निर्भर है, और सूखा व तूफान-प्रभावित समुदायों के लिए एक दीर्घकालिक विकल्प पेश करता है (VnExpress)
वैश्विक खाद्य व पेय कंपनी पेप्सिको अमेरिका में प्रीबायोटिक कोला और अलवाले वीगन सूप लॉन्च करती है, ताकि आंत-स्वास्थ्य और GLP-1 [ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1] उपयोगकर्ताओं को लक्षित किया जा सके, जो आमतौर पर मधुमेह या मोटापे से ग्रस्त होते हैं। यह कदम कंपनी की रणनीति में बदलाव का संकेत देता है, जिसमें कार्यात्मक, फाइबर-समृद्ध और सुविधाजनक पोषण पर ज़ोर है (Simply Wall St)
बिग बॉस OTT 3 [2024 भारतीय रियलिटी कार्यक्रम] की विजेता सना मकबूल ने ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस को नियंत्रित करने के लिए 2025 में वीगन आहार अपनाया। विशेषज्ञों का कहना है कि चिकित्सा उपचार के साथ पशु-उत्पाद रहित भोजन सूजन और जिगर पर दबाव कम करने में मदद करता है (The Indian Express)
यूके स्टार्टअप THIS ने दिसंबर 2025 में अपना पहला मासिक मुनाफा दर्ज किया, और 2.4 करोड पाउंड के राजस्व मील के पत्थर तक पहुँचा। यह उपलब्धि ब्रिटिश बाज़ार में अत्यंत यथार्थवादी, उच्च-प्रोटीन वीगन मांस विकल्पों के लिए एक निर्णायक मोड़ का संकेत देती है (Plant Based News)
अमेरिका के मालिबू की एक महिला बताती हैं कि स्टीवी—एक बचाई गई बफ ऑरपिंग्टन मुर्गी-जन, जो उसके छह कुत्ता-साथियों से घुल-मिल गई और झुंड के एक सदस्य जैसी व्यवहार करती थी—ने मुर्गी-जनों की बुद्धिमत्ता और स्नेह के बारे में उनकी समझ बदल दी; बाद में वह एक बड़े झुंड में चली गई, जहाँ वह अब भी उन्हें पुराने दोस्त की तरह अभिवादन करती है (The Guardian)
फोर्ट मैकमरे [कनाडा] के पुनर्स्थापनात्मक न्याय कार्यक्रम ने पुनः-अपराध की दर लगभग शून्य कर दी है; 115 प्रतिभागियों में से केवल एक ने फिर से अपराध किया। इस मॉडल में अपराधियों को उन लोगों से मिलना होता है जिन्हें उन्होंने नुकसान पहुँचाया, प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से सुनना होता है, और सार्थक सुधार की दिशा में काम करना होता है। जैसा कि रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के मुख्य अधीक्षक मार्क हैंकॉक कहते हैं, इसकी शक्ति “उस व्यक्ति के सामने होने में है जिसे आपने नुकसान पहुँचाया है और यह सुनने में कि इसका असर उन पर और उन्हें सहारा देने वालों पर कैसे पड़ा” (Good News Network)
अमेरिकी मूविंग कंपनियाँ घरेलू हिंसा पीड़ितों को उत्पीड़न से बच निकलने में मदद के लिए मुफ्त स्थानांतरण सेवाएँ देती हैं। मीटहेड मूवर्स [कैलिफ़ोर्निया] का #MoveToEndDV अभियान देशभर के साझेदारों को जोड़ता है, और हज़ारों लोगों को सुरक्षित रूप से नई शुरुआत करने में मदद के लिए मुफ्त मूविंग, सेल्फ-स्टोरेज और सुरक्षा प्रदान करता है (Good News Network)
मंगलुरु [भारत] में कादरी पुलिस ने राजमार्ग के पास एक अवैध परिवहन ट्रक को रोककर 35 मवेशी-जनों को बचाया। कार्यकर्ताओं की सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने पाया कि पशु-जनों के पास परिवहन के लिए दस्तावेज़ नहीं थे। इन गोवंश-जन की देखभाल अब एक अन्य सरकारी विभाग ने संभाल ली है (Mangalorean.com)
स्वीडन के टायरेसो में स्वयंसेवकों ने डाइविक्समारेन झील में बर्फ से फँसे लगभग 300 पाइक-जनों को बचाया। जाल और बाल्टियों का उपयोग करके, निवासियों ने मछली-जनों को खुले पानी में पहुँचाया, जिससे लीडिंगो में हाल ही में देखी गई जैसी सामूहिक मौत को रोका जा सका (Sweden Herald)
आज का प्रेरक कथन: “मैंने अपने प्रभु को अपने हृदय की आँख से देखा, और मैंने कहा: ‘आप कौन हैं?’ उन्होंने कहा: ‘तुम।’” – वंदनीय संबुद्ध सूफ़ी गुरु मंसूर अल-हल्लाज (शाकाहारी) (AZ Quotes)
हीदर वैंडरमेडेन के मृत्यु-समीप अनुभवों के 2 भागों में से पहला भाग में, एक अमेरिकी महिला बताती है कि कम उम्र में जानलेवा बीमारी ने कैसे दर्जनों बार शरीर-से-बाहर निकलने के अनुभवों को जन्म दिया। हीदर 20 वर्ष की थीं, जब उन्हें अल्सरेटिव कोलाइटिस का पता चला। अपनी स्थिति की गंभीरता को लेकर तीव्र इनकार में रहते हुए, उन्होंने 20 दिसंबर 1999 तक, सर्जरी की बार-बार की गई सिफारिशें मानने से इनकार किया— जब उनके पिता उन्हें अस्पताल ले गए; उन्हें एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस बुखार था। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास जीने के लिए लगभग 24घंटे हैं और उनकी बड़ी आंत विषाक्त हो चुकी है। उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई और वह बच गई—लेकिन उनकी परीक्षा तो अभी शुरू ही हुई थी।
कुछ ही दिनों बाद, नए साल की पूर्व संध्या पर, जब नर्सें उनकी देखभाल कर रही थीं, हीदर ने अपने अस्पताल के बिस्तर पर कुछ अजीब महसूस किया। मुझे लगा जैसे बिस्तर ऊपर उठरहा है— लगभग उनके कंधों के स्तर तक। मैंने सोचा, “यह तो बहुत अजीब है। मुझे नहीं लगता कि बिस्तर इतना ऊपर जा सकता है।” और मैंने दोनों नर्सों की ओर देखा, और उन्हें न तो यह दिखाई दिया, ही उन्होंने ऐसा व्यवहार किया कि बिस्तर का इतना ऊपर होना अजीब है। और उन्होंने अपना काम पूरा किया, और वे चली गईं। और अचानक मुझे लगा कि पूरा बिस्तर फिर नीचे चला गया। और तब मुझे एहसास हुआ कि मेरी आत्मा शरीर से ऊपर उठ गई थी, और वह वापस मेरे शरीर में जा रही थी। अगले हफ्तों में हीदर को एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) हो गया और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी। इसी नाजुक अवधि में वह बार-बार शरीर से बाहर जाने लगी—और उनके सबसे असाधारण अनुभव शुरू हुए।
एक अस्पताल के बिस्तर पर एक छोटी लड़की थी, और बिस्तर के आसपास नर्सें थीं, और वे बहुत तेज़ी से काम कर रही थीं, और यह लड़की—यह साफ़ दिख रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। मेरा मतलब, उनके साथ कुछ बहुत बुरा हो रहा था, और मैंने सोचा, बेचारी लड़की, वह बहुत बीमार लग रही है। मुझे नहीं लगता कि वह बच पाएगी। और जैसे ही मैंने यह सोचा, मैंने महसूस करना शुरू किया कि मैं नर्सों की भावनाएँ भी महसूस कर सकती हूँ, और वे भी डरी हुई थीं। वे सोच रही थीं, “क्या होगा अगर वह क्रिसमस के आसपास मर गई? उसका परिवार उन्हें बहुत याद करेगा। वह इतनी छोटी है।” मैंने लगभग पाँच मिनट तक देखा, और फिर अचानक ऐसा लगा जैसे एक विचार मेरे मन में आया और मैंने सोचा, “हे भगवान, यह तो मैं हूँ।” उस पल से पहले मुझे बिल्कुल एहसास नहीं था कि वह मैं हूँ, और मुझे उससे कोई जुड़ाव भी महसूस नहीं हुआ था। मुझे नहीं पता था कि यह लड़की कौन है।
और इसने मुझे बेहद गहराई तक झकझोर दिया। मैंने सोचा, “यह मैं नहीं हो सकती। मैं तो यहाँ उन्हें देख रही हूँ।” तो कुछ मिनटों तक खुद को जीवन के लिए संघर्ष करते देखना, और यह न जानना कि वह आप ही हैं—यह सच में बहुत अजीब अनुभव था। और मैंने सोचा, मैं उस शरीर में वापस नहीं जाना चाहती। वह सच में बहुत टूट चुका है। और शरीर के बाहर जो भावना मुझे हो रही थी, वह एक तीव्र, शुद्ध प्रेम था, जो मैंने यहाँ कभी अनुभव नहीं किया। जब भी मैं इसके बारे में बात करती हूँ, मैं रो पड़ती हूँ। वह बस—ऐसा है जैसे आप घर लौटते हैं और दूर रहने के बाद आपका पूरा परिवार आपको प्यार भरी बाँहों में भर लेता है। और मैंने सोचा, मैं यहाँ हमेशा रह सकती हूँ।
इसके बाद हीदर बेहद डरावनी रफ्तार से एक अंधेरी सुरंग में यात्रा करने लगी, उनके साथ एक रहस्यमय मार्गदर्शक Te जिसे वह पहचान नहीं पा रही थी। मुझे लगा जैसे मैं अँधेरे में सबसे तेज़ गति से उड़ रही हूँ। और मैं घबरा गई, और मैंने अपने सामने देखा, और वहाँ एक आदमी था; उन्होंने 1800 के दशक जैसा सूट पहना था, ऊपर काली टॉप हैट थी, और उनकी आँखें गहरी, बहुत आत्मीय थीं, और दाढ़ी व मूँछें थीं, कुछ कटी-छँटी, बहुत अच्छी तरह संवरी हुई। और वह बस अपनी खूबसूरत आँखों से मुझे देखते रहे और उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके साथ मुझे सुरक्षित महसूस हुआ।
कुछ महीने पहले, मेरी मेरी चचेरी बहन ने मुझसे संपर्क किया और उन्होंने कहा, “क्या आपको पता है कि सुरंग में वह आदमी कौन है?” और मैंने कहा, “नहीं। मैंने कभी नहीं जाना कि वह कौन है।” और उन्होंने मुझे अपने परदादा-परदादा का नाम बताया। और फिर हमने ऑनलाइन परिवार का इतिहास देखा, और हमें उनकी एक तस्वीर मिली, और वही वह हैं। वह मेरे पिता की ओर के परिवार का मेरा परदादा-परदादा हैं। यह जानने में 25 साल लग गए कि यह व्यक्ति कौन थे। मेरे लिए, यह दिखाता है कि भले ही हमारे परिवार वाले दूसरी दुनिया में चले गए हों, वे अब भी हमारे जीवन में जुड़े रहते हैं और वे अब भी वहाँ होते हैं— हमें देखते और मदद करते हैं, भले ही हम उनसे कभी मिले न हों।
हीदर की मुलाकात शॉक ट्रॉमा यूनिट में सेवा करने वाले दो स्वर्गदूतों से भी हुई, जहाँ अस्पताल के सबसे गंभीर रोगियों का इलाज होता है। एक समय, उन्होंने कहा, “अगर हमारे किसी मरीज की मृत्यु होने वाली हो, तो हमें खिड़की में ईश्वर दिखाई देंगे।” जिस कमरे में वे थे, उसमें एक दरवाज़ा था, और उसका ऊपरी हिस्सा काँच का था, और उन्होंने कहा, “अगर हमें ईश्वर दिखें, तो हम समझ जाते हैं कि वह मरीज संसार से विदा होने वाला है; और हम उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना देने में मदद करेंगे, लेकिन हम उन्हें दूसरी ओर जाने का मार्ग भी दिखाएँगे।” तो एक समय, वह सचमुच खिड़की पर आए। और मुझे दिखाई दिया, शायद यहाँ से ऊपर तक, और वह घर लौटने जैसा था— जैसे मैं उन्हें गहराई से जानती थी।
मैं ईश्वर और प्रभु यीशु वगैरह के बारे में जानकर बड़ी हुई थी, लेकिन यह उन सब बातों से अलग था जो मुझे कभी सिखाई गई थीं या जिन्हें मैंने अनुभव किया था। ऐसा था जैसे मैं उन्हें बहुत गहराई से जानती थी और वे मुझे जानते थे। वे मेरे बारे में सब कुछ जानते थे, और वे मुझसे प्रेम करते थे। कोई आलोचना नहीं थी। वे बस—वे मुझसे प्रेम करते थे, और मैं जानती थी कि वे अपने सभी बच्चों से प्रेम करते हैं। उनके बाल सफेद, इंद्रधनुषी चमक वाले थे—बहुत सुंदर, मानो रोशन हो उठते हों—और उनकी आँखें तीखी नीली थीं; फिर एक छोटी सी दाढ़ी और मूँछें थीं जो सफेद थीं, और उनकी त्वचा बहुत युवा-सी लगती थी, लगभग गुलाबी-सी। लेकिन उनका एहसास बहुत प्राचीन था, पर वे दिखते बहुत युवा थे। और उस दरवाज़े में उन्हें देखने के बाद, वह युवा व्यक्ति, जिसका कार एक्सीडेंट हुआ था, चल बसा। और इसी तरह, देवदूत वहाँ मौजूद थे कि उन्हें वापस सही मार्ग पर लाने में मदद करें, साथ ही उनके परिवार को भी सांत्वना दें।
इसके बाद उनकी यात्रा उनके अस्पताल के कमरे से आगे— ज्ञान,स्मृति और उपचार के एक लोक में—प्रवेश करती है। और मेरे मार्गदर्शक ने मुझसे कहा, “यह पानी उपचारकारी पानी है। यह बहुत प्राचीन है, और यह तुमको ठीक होने में मदद करेगा।” कल हमारे साथ जुड़िए, हीदर वैंडरमेडेन के मृत्यु-समीप अनुभवों के 2भागों में से भाग 2 के लिए। (T&H – Afterlife)
अधिक तारीखें देखें
7 / 63
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें