दैनिकसमाचाऱ प्रसारण– 11 मार्च, 2026
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन द्वारा सार्वजनिक माफ़ी मांगने और यह वचन देने के बाद भी कि हमले तब तक रोके जाएंगे जब तक वे पड़ोसी क्षेत्र से शुरू न हों, खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी हैं, जैसे की कई गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) देशों में मिसाइलों और ड्रोनों को रोकते हुए देखा गया है (Arab News)
संयुक्त राज्य अमेरिका खाड़ी क्षेत्र की ऊर्जा ढुलाई को स्थिर करने के लिए समुद्री क्षति पर 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक का पुनर्बीमा देने की पेशकश कर रहा है, क्योंकि ईरान से जुड़े मिसाइल और ड्रोन हमलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से टैंकर यातायात रोक दिया है और बीमा कंपनियों ने कवरेज वापस ले लिया है (Reuters)
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के व्यापक प्रयास के तहत 18 कैदियों को माफ़ी दी, जबकि अधिकार समूहों का कहना है कि दमन अब भी जारी है और नए राजनीतिक मामले सामने आ रहे हैं (AP News)
भूटान को इंटरनेशनल टूरिज्म एक्सचेंज बर्लिन 2026 में प्रामाणिक और पुनर्योजी पर्यटन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के लिए “डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर – अर्थली एक्सपीरियंस” के रूप में मान्यता मिली, जबकि पैसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन ने देश को पारिस्थितिक और दीर्घकालिक यात्रा नेतृत्व के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया (Kuensel)
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच, नॉर्दर्न अरेबिया के अपोस्टोलिक विकारिएट के बिशप आल्डो बेरार्दी ने लेंट और रमज़ान के दौरान ईसाइयों और मुसलमानों से प्रार्थना में एकजुट होने का आह्वान किया, और दोनों समुदायों से शांति की खोज करने तथा मेल-मिलाप के निर्माता बनने की अपील की (Vatican News)
नौ देशों में इंटरपोल के एक वर्ष लंबे अभियान से 65 बच्चों को बचाया गया और 60 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, समन्वित सीमा-पार जांच और लंबे समय से संकलित दुर्व्यवहार अभिलेखों की मदद से उन पीड़ितों की पहचान की गई, जो वर्षों तक अनपहचाने रहे थे, और बाल यौन शोषण सामग्री बनाने व वितरित करने वाले नेटवर्क ध्वस्त किए गए (UPI)
यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी 60 से अधिक मामलों की जांच कर रही है, जिनमें शिशु बीमार पड़ गए हैं, जिनके सेवन किए गए बेबी फॉर्मूला में सेरुलेड टक्सिन पाया गया है, यह टक्सिन एक तेल घटक (ingredient) से आया है, जिसे फूड निर्माता कंपनियों नेस्ले और डैनोन को आपूर्ति किया गया था (Sky News)
HPV [ह्यूमन पैपिलोमावायरस] वायरस सीधे त्वचा के संपर्क या तौलिये और रेज़र जैसी निजी वस्तुएँ साँझा करने से मस्से पैदा करता है। डॉ. वू थी डुंग (बाक माई हॉस्पिटल) चेतावनी देती हैं कि HPV 16 और 18 जैसे उच्च-जोखिम वाले प्रकार गर्भाशय ग्रीवा और गुदा के कैंसर का कारण बन सकते हैं। यद्यपि मस्से आमतौर पर सौम्य होते हैं, लेकिन यदि उनका स्वयं गलत तरीके से उपचार किया जाए तो वे तेजी से फैल सकते हैं और तीव्र दर्द या संक्रमण पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञ निश्चित रूप से हटाने और दाग या दोबारा उभरने से बचाव के लिए CO2 लेज़र या क्रायोथेरेपी जैसे चिकित्सीय उपचारों की सलाह देते हैं (Tuổi Trẻ)
शरीर की असामान्य गंधें छिपी हुई दीर्घकालिक बीमारियों और आंतरिक अंगों की खराबी का संकेत देती हैं। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि सड़े सेब जैसी गंध गंभीर डायबिटिक कीटोएसिडोसिस का संकेत है, जबकि अमोनिया जैसी गंध गुर्दा विफलता और खट्टी गंध पेट संबंधी विकारों को दर्शाती है। विशेष रूप से, 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में चयापचय धीमा होने पर 2-nonenal [बायोकेमिकल] के जमाव के कारण अक्सर “बुज़ुर्गों की गंध” विकसित हो जाती है। इन गंध संबंधी चेतावनी संकेतों की समय रहते पहचान करना आंतरिक अंगों की क्षति, चयापचय संबंधी समस्याओं और गंभीर स्त्रीरोग स्थितियों का बढ़ने से पहले पता लगाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है (Soha)
औलक (वियतनाम) का स्वास्थ्य मंत्रालय ने Herbitech ब्रांड के 700 से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सप्लीमेंट्स, जिनमें बच्चों के लोकप्रिय उत्पाद भी शामिल हैं, को तत्काल वापस लेने का आदेश दिया। अधिकारियों ने कंपनी पर नकली उत्पाद, जाली परीक्षण और कर चोरी का आरोप लगाया है, और उपभोक्ताओं तक इन खतरनाक, निम्न-गुणवत्ता वाले उत्पादों को पहुँचने से रोकने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने का आग्रह किया है (Lao Động)
केन्या के नैरोबी में अचानक आई बाढ़ में 23 लोगों की मौत हो गई, जब भारी बारिश से एक नदी अपने किनारों से बाहर बहने लगी। इस आपदा में गाड़ियाँ बह गईं, प्रमुख हवाई अड्डे की उड़ानें बाधित हुईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जबकि सैनिक बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं (Reuters)
अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम मिशिगन में कई बवंडरों और तेज़ विनाशकारी हवाओं के प्रहार से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने राज्य के आपातकालीन केंद्र को सक्रिय कर दिया है, जबकि अधिकारी व्यापक तबाही और बिजली कटौती का आकलन कर रहे हैं (FOX 2 Detroit)
उपग्रह चित्रों से पता चलता है कि अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ का समय से पहले टूटना अपने पंख बदलने की प्रक्रिया में लगे एम्परर पेंगुइन-जनों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। जलवायु परिवर्तन से प्रेरित बर्फ क्षय इन संवेदनशील पक्षी-जनों को उनके नए पंख पूरी तरह तैयार होने से पहले ही जमा देने वाले पानी में उतरने को मजबूर कर सकता है, जिससे उनकी आबादी घट सकती है (Phys.org)
दक्षिण लॉस एंजेलिस[अमेरिका] में पशु-जन बचाव स्वयंसेवकों का कहना है कि उन्हें कूड़े के थैलों में छोड़े गए मृत बिल्ली-जन और कुत्ता-जन मिले हैं, जिन पर गंभीर अत्याचार के संकेत थे, इसके बाद वकालत समूहों ने पशु-जन संरक्षण कानूनों के कड़े प्रवर्तन की मांग की है (New York Post)
ज़िम्बाब्वे को इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर [IFAW] और ज़िम्बाब्वे पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा ह्वांगे–माटेत्सी–ज़ाम्बेज़ी संरक्षण क्षेत्र में वन्यजीव बचाव, रेंजर क्षमता और आवास संरक्षण मजबूत करने के लिए डच पोस्टकोड लॉटरी से 10 लाख यूरो का अनुदान मिला है (IFAW)
जैसे-जैसे यूके में पतंगों की संख्या तेज़ी से घट रही है, रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट्स माली समुदाय से अपील कर रहे हैं कि वे पत्तियों पर कुछ कुतरन सहन करें और कीटनाशक-मुक्त तरीकों का उपयोग करें, ताकि सूंडियाँ पतंगों में विकसित हो सकें, घटती प्रजातियों की रक्षा हो सके और बाग़ों की व्यापक जैव विविधता को सहायता मिले (The Guardian)
कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी [KAIST] और अमेरिका की पैसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लेबोरेटरी के नए विश्लेषण में पाया गया है कि वर्तमान वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन—लगभग 37 गीगाटन प्रति वर्ष—पृथ्वी की सुरक्षित वार्षिक सीमा से दोगुने से भी अधिक हैं, जिससे कार्बन-उन्मूलन की रफ्तार तात्काल तेज़ करने की ओर दर्शाती है (Phys.org)
मेक्सिको के वेराक्रूज़ में समुद्र तटों पर तेल का रिसाव किनारे तक आ गया है, जिससे तट पर सख्त टार जमा हो गया है, और स्थानीय निवासी सफाई अभियान शुरू कर रहे हैं, जबकि अधिकारी कारण की जांच कर रहे हैं और राज्य तेल कंपनी Pemex जिम्मेदारी से इनकार कर रही है (Reuters)
कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] की किशोरी एमिली लिन (शाकाहार समर्थक) ने अपने स्कूल ज़िले के साथ काम करके अपने स्कूल और अन्य स्कूलों में वीगन व शाकाहारी दोपहर भोजन विकल्प तथा डेयरी-मुक्त दूध उपलब्ध कराने में सफलता पाई। गैर-लाभकारी संस्था Friends of the Earth से प्राप्त 4,000 अमेरिकी डॉलर के अनुदान, जिसे दिलाने में उन्होंने मदद की, से वीगन नगेट्स और मीटबॉल जैसे नए खाद्य पदार्थ जोड़े जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य और समावेशन को बढ़ावा मिले (San Gabriel Valley Tribune)
वीगन दूध निर्माता Oatly ने स्वीडन स्थित अपनी लैंड्सक्रोना फैक्ट्री का विस्तार किया है, ताकि संयंत्र की वार्षिक क्षमता 33% बढ़ाकर 20 करोड़ लीटर प्रति वर्ष की जा सके। यह उन्नयन जई-आधारित पेयों की यूरोप में बढ़ती मांग को पूरा करता है और साथ ही जलवायु प्रभाव को न्युन रखने को प्राथमिकता देता है (Seeking Alpha)
HBO Max Asia की डॉक्यूसीरीज़ “Thai Street Food: Best Kept Secrets” थाईलैंड की प्राचीन वीगन और शाकाहारी परंपराओं की पड़ताल करती है। यह कार्यक्रम इतिहास में पशु-जन मांस-मुक्त व्यंजनों को उजागर करता है, जो आधुनिक दीर्घकालिक और सांस्कृतिक विरासत का टेवा पहुँचाती है (Plant Based News)
सेवानिवृत्त ग्रेहाउंड-जन ब्लेक ने पेट ब्लड बैंक यूके को दुर्लभ, “सार्वभौमिक” रक्त दान करके 30 से अधिक जीवन बचाए हैं। उनके सात रक्तदानों ने आपातकालीन रक्ताधान में महत्वपूर्ण सहायता दी है, और इससे देशभर में कुत्ता-जन रक्तदाताओं की निरंतर गंभीर आवश्यकता भी उजागर होती है (BBC)
स्पेन के बेनितात्शेल गाँव के अधिकारियों ने 16 सिविल प्रोटेक्शन स्वयंसेवकों को आंतरिक मंत्रालय के मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इन नायकों को वेलेंसिया प्रांत की विनाशकारी 2024 DANA बाढ़ संकट के दौरान उनके महत्वपूर्ण बचाव प्रयासों और राहत सामग्री पहुँचाने के लिए यह सम्मान दिया गया (EuroWeekly News)
लायनहार्ट्स प्रोजेक्ट ने न्यू ज़ीलैंड के अब बंद हो चुके कामो वाइल्डलाइफ सेंचुरी को खरीदकर पाँच बुज़ुर्ग सिंह-जनों को इच्छामृत्यु से बचाया, क्योंकि उन्हें कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जा सका था। यह स्थल अब एक निजी सेवानिवृत्ति आश्रय के रूप में संचालित हो रहा है, जहाँ आम जनता को प्रवेश नहीं है, और पशु-जनों की निरंतर देखभाल के लिए क्राउडफंडिंग अभियान चलाया जा रहा है (The Star)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “तना,शाखाएँ और पत्तों वाला वृक्ष एक ही जड़ पर टिका होता है, जिसे काट दिया जाए तो उनके सभी भाग सूख जाते हैं। उसी प्रकार, यदि मन की जड़ काट दी जाए, तो संसार [जन्म, मृत्यु और पुनर्जन्म का अंतहीन चक्र] की पत्तियाँ मुरझा जाती हैं।” – तिब्बती बौद्ध धर्म के पूज्य संबुद्ध गुरु नारोपा (शाकाहारी) (The Mahamudra Middle Way Of The Ganges)
मुझे याद है, मैं मन ही मन सोच रहा था, बस अब सब खत्म है, मैं मर रहा हूँ। भीतर कुछ महसूस नहीं हो रहा था, और एक तरह से मैं इसे स्वीकार भी कर रहा था। और मुझे याद है, मैं सोच रहा था कि वास्तव में केवल दयालुता और लोग ही मायने रखते हैं, भौतिक चीज़ों का कोई महत्व नहीं है। क्रिस किटो के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 1 में, अमेरिकी रियल एस्टेट पेशेवर क्रिस किटो बताते हैं कि 23 वर्ष की आयु में एनाफिलैक्सिस से उनकी मृत्यु हो गई थी, और उनके दिवंगत दादाओं ने उनसे कहा कि उन्हें पृथ्वी पर लौटना होगा क्योंकि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ था।
क्रिस का पालन-पोषण न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में हुआ, और वह तीन भाइयों में से एक थे। दो वर्ष की आयु में, उनके परिवार को पता चला कि उन्हें मूंगफली और अन्य ट्री नट्स से गंभीर एलर्जी है। अपने बचपन और युवावस्था के शुरुआती वर्षों में, उन्होंने सावधानी से नट्स से परहेज़ किया और कभी कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं हुई। 23 वर्ष की आयु में, क्रिस रियल एस्टेट में करियर बनाने के लिए लॉस एंजेलिस चले गए, जहाँ वह किसी को नहीं जानते थे।
एक रविवार शाम, क्रिस एक जन्मदिन की पार्टी में गए, जहाँ उन्होंने शराब नहीं पी थी और वे पूरी तरह होश में और सतर्क थे। वहाँ जो परोसा गया, वह सामान्य चॉकलेट केक जैसा लग रहा था। मुझे बस इतना याद है कि मैंने केक का एक छोटा-सा टुकड़ा लिया और मुँह में रखा, फिर सोचा, इसका स्वाद कुछ अजीब है, ठहरो, इसमें मूंगफली है, कुछ गड़बड़ है। और यह सब इतना तेज़ हुआ कि मुझे समझ ही नहीं आया कि यह क्या था। और मैंने सोचा, अरे, मुझे लगता है वह मूंगफली थी। मुझे नहीं पता, क्या वह थी? और फिर मैंने बाद में देख कर पुष्टि की कि हाँ, केक में मूंगफली थी। तो, मैं पार्टी छोड़कर निकल गया। मैं घर गया, सब कुछ बिल्कुल ठीक था। उस समय शायद रात के 9:30 या 10:00 बजे रहे होंगे। मैं घर पहुँचा, दो बेनाड्रिल [एलर्जि की दवा] लिया, फिर जाकर लेट गया। बत्तियाँ बंद थीं, और मैं बिस्तर पर लेटा था, लगभग 15-20 मिनट हुए होंगे। मैंने सोचा, मुझे अच्छा नहीं लग रहा। मुझे कुछ गर्मी-सी लग रही है। थोड़ी खुजली भी हो रही है। कुछ ठीक नहीं है; मेरे शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। मैंने आईने की ओर देखा, और मुझे याद है, वह क्षण बहुत गहरा था। पहली बार मुझे एहसास हुआ कि सचमुच कुछ बहुत गड़बड़ हो सकती है। मेरा पूरा शरीर लाल हो गया था। मेरी गर्दन, चेहरा, हाथ, बगल और पूरे शरीर पर चकत्ते थे, तब मुझे लगा, ठीक है, यह कुछ ज़्यादा गंभीर है।
क्रिस ने अपने एपिपेंस [इमरजेंसी एलर्जी मेडिकेशन] ढूँढे, लेकिन पता चला कि उनकी मियाद कई महीने पहले समाप्त हो चुकी थी। एनाफिलैक्सिस बहुत तेजी से गंभीर होता गया। उस समय तक मैं काफ़ी ठीक था, फिर मुझे दर्द होने लगा, और फिर जैसे अचानक सब पलट गया, और बहुत जल्दी हालत बहुत खराब हो गई। जो कुछ मेरे साथ हो रहा था, वह एनाफिलैक्सिस था, और तभी यह तेज़ी से बढ़ने लगा। फिर, साँस लेना और कठिन हो गया। फिर, मैं घबराने लगा। फिर, मेरी आँखें लाल हो गईं, और लालिमा उभर आई। फिर, मैं सोचने लगा, क्या मैं साँस ले रहा हूँ? क्या मेरा गला बंद हो रहा है? क्योंकि वही हो रहा था — एनाफिलैक्सिस के दौरान मेरा गला बंद हो जाता था।
अपनी हालत के बावजूद, क्रिस ने स्वयं अस्पताल गाड़ी चलाकर जाने का निर्णय लिया, जो रविवार रात बिना ट्रैफिक के केवल 15 से 20 मिनट की दूरी पर था। और मुझे याद है, मैं गाड़ी चलाते हुए बस यह सोच रहा था कि एपिनेफ़्रिन लगाने की नौबत आने से पहले मैं कितनी दूर तक पहुँच पाऊँगा। एक बार एपिनेफ़्रिन लेने के बाद, किसी भी दूसरी शारीरिक क्षमता को बनाए रखना बहुत कठिन हो जाता है। आप सचमुच हिल-डुल नहीं सकते। आप गाड़ी नहीं चला पाएँगे। इसलिए मैंने सोचा, जितना करीब पहुँच सकता हूँ, पहुँच जाऊँ। और मैं गाड़ी चला रहा था, और चला रहा था। और मैं अस्पताल पहुँच गया। मैंने गाड़ी अंदर मोड़ी और लड़खड़ाते हुए बाहर निकला। मेरे हाथ में मेरा बटुआ था। और उस समय मेरी साँस लेना सचमुच बहुत कठिन हो गया था। मैं पूरी तरह लाल हो चुका था। डेस्क के पीछे बैठी नर्स ने मुझे देखा और पूछा, क्या आपके पास कोई पहचान पत्र है? और मुझे बस याद है कि मेरे हाथ पहचान पत्र निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं यह कर नहीं पा रहा था। और मुझे याद है, मैं गिरने लगा, जैसे झुक गया था, और वह कुर्सी के पीछे से तुरंत उठ खड़ी हुई। दूसरी नर्स भी आई, उन्होंने मुझे पकड़ा और अंदर ले गए।
कुछ ही क्षणों में, क्रिस को आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। नर्सों ने उन्हें उठाकर बिस्तर पर लिटाया और तेजी से काम शुरू कर दिया।
उन्होंने उनकी शर्ट काट दी और जीवनरक्षक उपचार शुरू किया। उस समय तक, उनके अनुसार, उनके शरीर को जितनी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए थी, उसका केवल लगभग दस प्रतिशत ही मिल रहा था। डॉक्टर ने मेरी ओर देखा और कहा, “मुझे बहुत खेद है। मैं आपकी जान नहीं बचा सकता। एपिनेफ़्रिन काम नहीं कर रहा है।” कभी-कभी एनाफिलैक्सिस इतनी आगे बढ़ जाती है कि उन्हें रोका नहीं जा सकता। उन्हें उलटा नहीं जा सकता, और वे उन्हें रोक नहीं सके। मेरे शरीर में ऑक्सीजन नहीं है। मेरा दम घुट रहा है। मुझे याद है, मैं मन ही मन सोच रहा था, बस अब यही अंत है, मैं मर रहा हूँ, भीतर कुछ महसूस नहीं हो रहा था, और एक तरह से मैं इसे स्वीकार कर रहा था।
और मुझे याद है, मैं सोच रहा था कि वास्तव में केवल दयालुता और लोग ही मायने रखते हैं, भौतिक चीज़ों का कोई महत्व नहीं है। मेरा मतलब है, मैं यहाँ अस्पताल के बिस्तर पर सबसे दूर, अकेला, दम घुटने से मर रहा हूँ, और उस क्षण चीज़ें बहुत तेजी से बिल्कुल स्पष्ट हो जाती हैं। मुझे याद है, मैं वहाँ लेटा था और बस पूर्ण उत्साह और आनंद की एक ऊर्जा महसूस हो रही थी। और फिर, बस ऐसा लगा, अब सब समाप्त है, मैं यहाँ से जा रहा हूँ। मुझे याद है, उस समय मैं अपने शरीर में नहीं था, जैसे मैं जा चुका था।
क्रिस कहते हैं, इसके बाद जो हुआ, उन्होंने उनका जीवन हमेशा के लिए बदल दिया। और मुझे याद है कि उस स्थिति में मेरे दोनों दिवंगत दादा मेरे पास आए। उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा, “तुम नहीं आ सकते। अभी तुम्हारा समय नहीं है। तुमको काम करना है। तुमको वापस जाना होगा।” क्रिस किटो के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Anthony Chene production)