खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसरण– 22 मार्च, 2026
ब्रिटेन ने लेबनान में विस्थापित और कमजोर हजारों नागरिकों की सहायता के लिए 50 लाख पाउंड से अधिक की आपात मानवीय निधि की घोषणा की है, बढ़ते संघर्ष के बीच यह सहायता WFP [विश्व खाद्य कार्यक्रम], लेबनानी रेड क्रॉस और संयुक्त राष्ट्र के लेबनान मानवीय कोष के माध्यम से दी जाएगी, तथा भोजन, चिकित्सीय सामग्री, शिक्षा और सुरक्षा सेवाओं के राहत प्रयासों का विस्तार किया जाएगा (Gov.uk)
केन्या ने कहा है कि 1 मई 2026 से उनके कृषि निर्यात चीन में कर-मुक्त प्रवेश करेंगे, यह कदम केन्याई राष्ट्रपति विलियम रुटो की हालिया राजकीय चीन यात्रा के दौरान हुए व्यापार समझौतों को लागू करेगा और चाय, कॉफी, एवोकाडो, मैकाडामिया, फूलों तथा अन्य उपज के लिए बड़े नए बाज़ार का मार्ग खोलेगा, जैसे कि दोनों देश कृषि सहयोग को गहरा कर रहे हैं (Citizen Digital)
यूक्रेन (यूरेन) के नोवोडनिस्त्रोव्स्क जलविद्युत संयंत्र पर रूसी हमले से तेल रिसाव हुआ, जिसने ड्निएस्त्र नदी को प्रदूषित कर दिया और बाल्टि [मोल्दोवा] तथा आसपास के कस्बों में जलापूर्ति बाधित कर दी, मोल्दोवा ने 15 दिनों का पर्यावरणीय अलर्ट घोषित किया है, स्कूल बंद हो गए हैं और लोगों की सुरक्षित पानी तक पहुंच खत्म हो गई है, वहीं, मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सांडु ने सीमा-पार प्रदूषण के लिए रूस को दोषी ठहराया, रूस के राजदूत को तलब किया, और यूरोपीय संघ ने सहायता के लिए तत्परता जताई (Reuters)
WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] से अर्जेंटीना की वापसी उनकी 2025 की अधिसूचना के एक वर्ष बाद आधिकारिक हो गई है, जैसे कि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की सरकार ने WHO की कोविड महामारी प्रतिक्रिया पर वैचारिक आपत्तियों के कारण संबंध तोड़े हैं, जबकि उन्होंने स्वास्थ्य सहयोग को अब द्विपक्षीय और क्षेत्रीय समझौतों के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है (Anadolu Agency)
क्यूबा ने कहा है कि वह अमेरिकी कंपनियों, विदेशी निवेशकों और विदेशों में रह रहे क्यूबाई लोगों के लिए निजी व्यवसायों में निवेश की बाधाएं हटा रहा है, क्यूबा के उपप्रधानमंत्री ऑस्कर पेरेज़-ओलिवा फ्रागा ने गहरे आर्थिक संकट के बीच पूंजी आकर्षित करने के लिए खुला-द्वार नीति की घोषणा की, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध कानून अब भी अमेरिकी निवेश को रोकते हैं (VnExpress)
ब्रिटेन सरकार उन निम्न-आय वाले परिवारों के लिए 5 करोड़ पाउंड से अधिक की लक्षित सहायता दे रही है जो हीटिंग ऑयल पर निर्भर हैं— जिसकी केरोसीन कीमतें मध्य पूर्व संघर्ष के कारण बढ़ गई हैं— और साथ ही हीटिंग ऑयल क्षेत्र के लिए नए विनियमन और उपभोक्ता सुरक्षा उपायों की योजना भी बना रही है (Gov.uk)
विश्व स्वास्थ्य संगठन [WHO] ने बढ़ते क्षेत्रीय संघर्ष के बीच लेबनान, इराक और सीरिया की दबावग्रस्त स्वास्थ्य प्रणालियों के सहायतार्थ अपने आपातकालीन आकस्मिक कोष से 20 लाख अमेरिकी डॉलर जारी किए हैं, यह धन आघात-चिकित्सा, रोग निगरानी, आवश्यक दवाओं और विस्थापित लोगों की सेवाओं के लिए दिया जा रहा है, जबकि संगठन ने चेतावनी दी है कि उनकी व्यापक 2026 आपात अपीलें अब भी गंभीर रूप से अल्पवित्तपोषित हैं (WHO)
शोधकर्ताओं ने बढ़ते प्रमाणों पर प्रकाश डाला है कि नियमित, उच्च-तीव्रता वाला व्यायाम पार्किन्सन रोग के लक्षणों को कम कर सकता है और कार्यक्षमता में गिरावट को धीमा कर सकता है। नए अध्ययनों में चाल, संतुलन और मस्तिष्कीय तंत्रिकीय परिपथों पर लाभ दिखे हैं, जिससे विशेषज्ञ अब दवाओं के साथ व्यक्तिगत व्यायाम कार्यक्रम भी लिख रहे हैं, जैसे कि यह रोग 10 लाख से अधिक अमेरिकियों को प्रभावित करता है (Being Patient)
नए कपड़ों को धोना निर्माण या ट्रायल रूम से बचे रसायनों, रंगों और बैक्टीरिया को हटाने का एक सरल तरीका है। त्वचा-रोग विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि फॉर्मल्डिहाइड और एज़ो जैसे पदार्थ संपर्क-जनित डर्मेटाइटिस पैदा कर सकते हैं, विशेषकर संवेदनशील त्वचा वालों में। ठंडे पानी से एक बार धुलाई करने पर अधिकांश विषैले अवशेष प्रभावी रूप से हट जाते हैं, जिससे पहनने के दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा और व्यक्तिगत आराम सुनिश्चित होता है (VnExpress)
दांतों को चुपचाप नुकसान पहुंचाने वाली 9 आम गलतियां:
1. दांतों का औजार की तरह इस्तेमाल करना
2. मुंह से सांस लेना: इससे मुखगुहा सूख जाती है।
3. व्हाइटनिंग उत्पादों का अत्यधिक उपयोग
4. बार-बार कुछ खाते रहना (विशेषकर मीठे या स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ)
5. दांत पीसना
6. बहुत जोर से ब्रश करना
7. कठोर वस्तुएं चबाना: बर्फ, न फूटे पॉपकॉर्न के दाने आदि काटना।
8. अम्लीय/मीठे पेय को धीरे-धीरे पीते रहना
9. व्यवसायिक सफाई की अनदेखी करना (VnExpress)
अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ कैंसर से बचे लोगों में मृत्यु के जोखिम को काफी बढ़ाते हैं, और इनके अधिक सेवन से मृत्यु दर 57% अधिक जुड़ी पाई गई है। ये योजक-समृद्ध उत्पाद सूजन को बढ़ाते हैं, इसलिए बेहतर जीवित रहने की संभावना के लिए विशेषज्ञ औद्योगिक रूप से बने भोजन के बजाय ताजे, संपूर्ण खाद्य पदार्थों को बढ़ावा दे रहे हैं (SciTech Daily)
जलवायु परिवर्तन कसावा फसल को, जो विश्वभर में 80 करोड़ से अधिक लोगों का मुख्य आहार है, अफ्रीका भर में गंभीर खतरे में डाल रहा है। अधिक गर्म और नम परिस्थितियां घातक कसावा ब्राउन स्ट्रिक रोग को तेज कर रही हैं, जिससे महत्त्वपूर्ण उत्पादक नाइजीरिया समेत महाद्वीप के आधे से अधिक हिस्से को खतरा है (Phys.org)
आइसलैंड की स्वार्टसेंगी ज्वालामुखीय प्रणाली के नीचे मैग्मा का विशाल जमाव विस्फोट की आशंका बढ़ा रहा है। वैज्ञानिक भूमिगत बढ़ते दबाव की निगरानी कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि एक संभावित बड़ा नया दरार-विस्फोट अब भी अत्यधिक संभव है (The Watchers)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय[अमेरिका] के एक अध्ययन में पाया गया है कि जलवायु परिवर्तन से तीव्र हुई पेरू में चक्रवातीय मौसम की अधिक गर्म और अधिक नम स्थितियों ने2023 में डेंगू प्रकोप को सामान्य से10 गुना बड़ा कर दिया, क्योंकि अत्यधिक वर्षा ने मच्छरों के प्रजनन के लिए आदर्श परिस्थितियां बना दीं (Phys.org)
ट्यूनीशिया की स्टार्टअप बाको मोटर्स ने सौर-सहायित इलेक्ट्रिक वैन और माइक्रोकारों की बिक्री शुरू की है, जो छत पर लगे पैनलों से प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की मुफ्त दूरी दे सकती हैं, कंपनी के सीईओ बुबाकर सियाला ने कहा कि सौर सेल वाहनों की ऊर्जा जरूरतों का आधे से अधिक हिस्सा पूरा करते हैं, जबकि कंपनी अफ्रीकी बाज़ारों और भविष्य के निर्यात के लिए उत्पादन बढ़ा रही है (Good News Network)
मरीन बायोलॉजिक्स [कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका] ने SeaTex पेश किया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता से विकसित समुद्री शैवाल पाउडर है और भोजन में बहु-घटक स्थिरकारकों तथा कृत्रिम योजकों का विकल्प बन सकता है। यह वीगन, क्लीन-लेबल स्थिरकारक प्रोटीन और पोषक तत्वों की संरचना को सरल बनाने के लिए फ्यूचर फूड-टेक 2026 [सैन फ़्रांसिस्को, अमेरिका] में पेश किया जा रहा है (The Plant Base)
अल्बुकर्क [न्यू मैक्सिको, अमेरिका] के रेस्तरां इटैलिटी की शेफ टीना आर्चुलेटा (वीगन) पारंपरिक प्यूब्लो फर्स्ट नेशन सामग्री को वीगन पाककला के साथ जोड़ती हैं। यह आदिवासी स्वामित्व वाला भोजनालय अपने “थ्री सिस्टर्स” [मक्का, बीन्स और स्क्वैश] मेन्यू और शून्य-अपशिष्ट संप्रभुता मिशन के माध्यम से खाद्य और सततता को बढ़ावा देता है (VegNews)
स्ट्रैटफ़र्ड [कनाडा] की कलाकार शेरिल सिम्पसन (वीगन) ने “Rescued: Stories from a Farm Animal Sanctuary” जारी की है, ताकि ओंटारियो, कनाडा स्थित सीडर रो फ़ार्म सैंक्चुअरी के लिए धन जुटाने में मदद मिल सके। यह पुस्तक बचाई गई गाय-, सूअर- और बकरी-जन की कोमल कहानियों के माध्यम से करुणा को बढ़ावा देती है (Stratford Today)
औलक (वियतनाम) के शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. होआंग हुई तोआन ने फटी हुई किडनी वाले एक मरीज की जान बचाई, जब समय रहते ब्लड बैंक से रक्त मिलना संभव नहीं था, तब उन्होंने स्वयं बी-टाइप रक्त दान किया। डॉ. होआंग के नेतृत्व में तीन घंटे की सर्जरी के बाद मरीज होश में है और उनकी स्थिति स्थिर है (VietnamNet)
स्वीटब्रायर नेचर सेंटर [न्यूयॉर्क, अमेरिका] के विशेषज्ञों ने एक क्षतिग्रस्त मोनार्क तितली को दुर्लभ पंख प्रत्यारोपण के जरिए बचाया। मृत तितली से लिए गए दाता-पंख का उपयोग कर टीम ने उस कीट की उड़ान क्षमता बहाल की, जिससे घटती प्रजाति के अस्तित्व में मदद मिली (AZ Animals)
एक वायरल टिकटॉक वीडियो में, गिज़ेल नाम की एक महिला अपने घर के बाहर एक आवारा बिल्ली-जन को खाना खिलाती है, जिसके कुछ दिन बाद वह बिल्ली पांच बच्चों के साथ लौटती है और उनके घर में प्रवेश कर जाती है। हालांकि गिज़ेल उन्हें गोद नहीं ले सकीं, लेकिन उन्होंने एक पड़ोसी के साथ मिलकर पूरे परिवार के लिए प्यार भरे घर सुनिश्चित किए (Mirror)
आज का प्रेरक उद्धरण: “जो आवश्यक है, उन्हें करने से शुरुआत करें; फिर जो संभव है, वह करें; और अचानक आप असंभव को कर रहे होंगे।” – पूज्य संत फ्रांसिस ऑफ असीसी (शाकाहारि) (BrainyQuote)
इससे पहले, निकोल केर के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 1 में, निकोल ने बताया था कि वह एक सख्त सैन्य और धार्मिक परिवार में बड़ी हुईं, एयर फ़ोर्स अकादमी में दाखिल हुईं, और भय तथा उत्पीड़न से भरे माहौल में स्वयं को फंसा हुआ महसूस करती थीं। 19 वर्ष की आयु में, वह एक भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुईं, जिसमें वह वाहन से बाहर जा गिरीं और उनकी मृत्यु हो गई। उनका कहना है कि टक्कर से पहले ही उनकी आत्मा शरीर से निकल गई थी और एक देवदूत उन्हें प्रकाश, प्रेम और पूर्ण एकत्व के लोक में ले गया। वहां उन्होंने जाना कि दूसरी ओर अनुभूति कैसे काम करती है, उन्होंने देवदूतों को स्पंदन के माध्यम से संवाद करते सुना, और उनसे कहा गया कि उन्हें पृथ्वी पर लौटना होगा।
मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मेरे देवदूत ने मुझसे कहा कि मैं वापस जा रही हूं और मेरा मिशन है लोगों को बताना कि मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। मैंने सोचा, यह तो बहुत बड़ा मिशन है। मृत्यु बहुत बड़ा विषय है। और खासकर अमेरिका में, हम मृत्यु से इनकार करने वाली संस्कृति में जीते हैं। हम सोचते नहीं कि यह हमारे साथ होगा, और निश्चित ही हम इसके बारे में दूसरों से बात नहीं करना चाहते, इसलिए हम इसे टालते रहते हैं।
घटनास्थल पर लौटें तो जॉन हार्टलिंग नाम के एक पैरामेडिक सबसे पहले उनके पास पहुंचे। कुछ लोगों ने मुझे देखा। उन्होंने मुझे ढक दिया था, और उनके अनुसार मेरे पास पहुंचने में उन्हें लगभग 10 से 13 मिनट लगे। इसलिए उनका अनुमान था कि मैं उतनी देर तक मृत थी। उन्होंने कंबल हटाया, मुझमें कोई जीवन-चिह्न नहीं मिला, और फिर स्टीर्नल नकल प्रेस नाम की एक प्रक्रिया शुरू की। यह स्वास्थ्य-सेवा की एक तकनीक है, जिसमें शरीर में दर्द की प्रतिक्रिया उत्पन्न करने की कोशिश की जाती है। और जब उन्होंने यह करना शुरू किया, तो मेरी दाहिनी आंख की पुतली— वही जीवन का एकमात्र संकेत था जो उन्हें मिला— हल्की सी हिली। उसी क्षण, मेरी आत्मा, जो कार के विंडशील्ड से बाहर जाते समय मेरे शरीर से निकल गई थी, मेरी आंख के रास्ते वापस आई, और मेरा फिर धड़कने लगा। और उसी क्षण मेरा रक्तचाप 60 पर शून्य दर्ज किया गया। अब सामान्य 120 पर 80 होता है। तो आप समझ सकते हैं कि उस समय मैं जीवन और मृत्यु के बीच थी।
अपनी चोटों की गंभीरता के बावजूद, निकोल बच गईं। बाद में उनके वक्ष शल्य चिकित्सक ने उनसे कहा कि निकोल के मामले से पहले वह मृत्यु-समीप अनुभवों (NDEs) पर विश्वास नहीं करती थीं। उन्होंने कहा, “आपके साथ जो हुआ, वह कोई दिव्य हस्तक्षेप था जिसने आपको वापस लाया।” और उन्होंने कहा, “मुझे NDEs पर विश्वास नहीं था, जब तक आप मेरे सामने नहीं आईं, क्योंकि यह आपके साथ तीन बार हुआ। एक बार, ऑपरेशन थियेटर में, और एक बार तब, जब आपके फेफड़े द्रव से भर गए थे, तब हम आपको खो बैठे थे, और इसमें मेरा कोई योगदान नहीं था। आपको वापस लाने वाला कोई दिव्य अस्तित्व था।”
लेकिन 19 वर्षों तक निकोल को यह याद ही नहीं था कि क्या हुआ था। फिर 38 वर्ष की आयु में, सब कुछ लौट आया। मैं काम पर नहीं गई। मैं सीधे अपने कायाचिकित्सक के पास गई। मेरा शरीर ठीक हुआ। और मैंने कहा, “मैं बहुत घबरा रही हूं। मुझे दुर्घटना याद आने लगी है।” और उन्होंने कहा, “निकोल, शांत हो जाओ। आपका शरीर अब अंततः इसे याद करने के लिए तैयार है।” और मैंने कहा, “अभी क्यों? 19 साल बाद ही क्यों?” और उन्होंने कहा, “क्योंकि अब आप अपने शरीर में इतना सुरक्षित महसूस करती हो कि यह ऊपर आ सके और बाहर निकल सके।” और उस समय मेरे पास इस आघात को समझने और संभालने के लिए आवश्यक साधन थे। और अब मैं यह भी जानती हूं कि दूसरी ओर आत्मिक मार्गदर्शक भी होते हैं, जो हमारी सहायता करना चाहते हैं। और मेरे मार्गदर्शकों ने कहा, “निकोल, मृत्यु से न डरने का यह संदेश तुमको लोगों तक पहुंचाना ही होगा। 19 साल हो गए हैं। अब समय आ गया है कि तुम इसे याद करो। और इसलिए, इसे याद दिलाने के लिए हम तुमको यहां थोड़ा-सा धक्का देंगे।”
वर्षों बाद, उनका कहना है कि उनके दादा उनके सामने प्रकट हुए और उन्होंने ऐसी व्याख्या दी, जिसकी उन्होंने कभी अपेक्षा नहीं की थी। और फिर मैंने यह सुना, “निकोल,” और मैं मुड़ी, और वह जैसे कह रहे थे, “मैं तुम्हारे पिता की ओर से तुम्हारा दादा हूं। और मैं तुमको यह बताने आया हूं कि मैं देख सकता था कि एयर फ़ोर्स अकादमी में तुम्हारे साथ क्या हो रहा था, तुम्हारे ऊपर हो रहा सारा उत्पीड़न, वह सारा भय, कि तुम सही जगह पर नहीं थी, आप छोड़ना चाहती थी लेकिन छोड़ नहीं सकती थीं। और अकादमी से निकलने के लिए ‘इज्जत बचाते हुए’ बाहर आने का एकमात्र तरीका, दुर्भाग्य से, यह दुर्घटना होना था,” क्योंकि उसके परिणामस्वरूप मुझे अमेरिकी सेना से सम्मानपूर्वक मुक्त कर दिया गया, और वर्षों में अपनी चोटों की गंभीरता के कारण मैं अब 100% विकलांग पूर्व सैनिक बन गई हूं। इसलिए मेरे पिता मुझसे असफल होने या ऐसी किसी बात के बारे में कुछ नहीं कह सके, क्योंकि मुझे चिकित्सकीय आधार पर सेवा-मुक्त किया गया था।
इन सबके बाद, निकोल कहती हैं कि मृत्यु को लेकर उनका दृष्टिकोण पूरी तरह बदल गया। हमें इस देश में मृत्यु के बारे में प्रचलित कथा बदलनी होगी। इसे पहले से शामिल किया जाना चाहिए ताकि बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप तरीके से मृत्यु के बारे में सिखाया जा सके। आपके पास इसके लिए भाषा होनी चाहिए, और लोगों को यह बताना शुरू करना होगा कि यह जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन यह केवल अंधकार, उदासी और अवसाद से भरा नहीं है। हाँ, मैं समझती हूँ कि मनुष्य होने के नाते हमारे मानवीय हिस्से को भावनाओं, शोक, टूटन, पीड़ा, दर्द और वियोग से गुजरना पड़ता है, लेकिन जीवन और मृत्यु के व्यापक ब्रह्मांडीय संदर्भ में यह कल्याणकारी है। और हमें यह समझना होगा और जानना होगा कि मृत्यु वहां वापसी का एक संक्रमण है, जहां से हम आए हैं। और हमें उस संक्रमण के लिए तैयार होना चाहिए। और सच कहूं तो, दूसरी ओर मृत्यु प्रेम, प्रकाश और इस अनुभूति से जुड़ी है कि हमारी आत्मा शाश्वत है। हम आगे भी बने रहते हैं। (NDE Journey)
अधिक तारीखें देखें
2 / 65
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें