खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 9 अप्रैल, 2026
200 से अधिक बाल-अधिकार समूहों और विशेषज्ञों ने YouTube Kids [वैश्विक वीडियो-साँझाकरण मंच YouTube का बच्चों वाला संस्करण] से निम्न-स्तरीय AI [कृत्रिम बुद्धिमत्ता] से बने “AI स्लॉप” कंटेंट पर रोक लगाने का आग्रह किया है, उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह के बड़े पैमाने पर बनाए गए वीडियो छोटे बच्चों को गुमराह कर सकते हैं, उन्हें अत्यधिक उत्तेजित कर सकते हैं, और उनके मस्तिष्क की संरचना पर असर डाल सकते हैं (VnExpress)
टोलेडो, ओहायो [अमेरिका] के कैथोलिक बिशप डैनियल थॉमस ने मिफेप्रिस्टोन [RU-486, गर्भपात की दवा] को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मंजूरी वापस लेने संबंधी कानून का समर्थन जताया है, उन्होंने गर्भाधान से ही जीवन की पवित्रता पर कैथोलिक शिक्षा की पुनर्पुष्टि की और कहा कि यह विधेयक रासायनिक गर्भपात तथा उससे जुड़े जोखिमों को कम करेगा (LifeNews)
म्यांमार सरकार का कहना है कि वह पुरानी ईंधन-चालित कारों को हटाने को इलेक्ट्रिक वाहन आयात से जोड़ेगी, यह ईंधन खपत घटाने, विदेशी मुद्रा पर दबाव कम करने और बढ़ती ईंधन व उर्वरक लागत के बीच किसानों ko सहयोग करने की व्यापक पहल का हिस्सा है (The Nation Thailand)
ईंधन कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद भड़के प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद और पंजाब प्रांत में एक महीने के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त कर दिया है (Arab News)
जर्मनी में अब 17 से 45 वर्ष के पुरुषों को देश से बाहर तीन महीने से अधिक समय बिताने से पहले सैन्य अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी, यह शांतिकाल का नया नियम उनके सैन्य विस्तार की योजनाओं से जुड़ा है (EuroWeekly News)
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने, यूरोपीय संघ [EU] के सहयोग और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन तथा विश्व खाद्य कार्यक्रम के समन्वय से, यमन में मार्च की घातक बाढ़ से प्रभावित लगभग 12,000 लोगों तक आपात राहत पहुंचाई है, एजेंसियां घर गंवा चुके और विस्थापित परिवारों तक सामग्री और सहायता पहुंचाने में जुटी हैं (Yemen Online)
4–5 अप्रैल को HCM CT [औलक (वियतनाम)] के सैकड़ों निवासी दो-दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान में शामिल हुए, जहां प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीर्घकालिक और अन्य बीमारियों के लिए परीक्षण, परामर्श और रेफरल प्रदान किए, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया (Vietnam.vn)
बांग्लादेश में खसरे के प्रकोप को 19 दिनों में 94 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है, जबकि 7,500 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 56 जिलों में गिरती टीकाकरण दर और बढ़ती मौतों से निपटने के लिए आपात टीकाकरण अभियान शुरू किए हैं (The Daily Star)
मधुमेह से पीड़ित लोगों में मसूड़ों की बीमारी का जोखिम अधिक होता है, जैसे कि बढ़ी हुई रक्त शर्करा मुंह की सूजन को बढ़ाती है। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि बिना इलाज के संक्रमण ग्लूकोज़ नियंत्रण को और बिगाड़ते हैं, जिससे जटिलताओं का खतरा बढ़ता है। हालांकि, नियमित फ्लॉसिंग गंभीर मसूड़ों की बीमारी को39% तक कम करती है और HbA1c स्तर में सुधार लाती है। डॉक्टर रक्त शर्करा को स्थिर रखने और समग्र स्वास्थ्य की रक्षा के लिए रोज़ाना ब्रशिंग और फ्लॉसिंग के साथ नियमित दंत जांच पर जोर देते हैं (BayToday)
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के नए दिशानिर्देश चेतावनी देते हैं कि “सामान्य” स्वास्थ्य संकेतक भी हृदय रोग को नहीं रोक सकते। विशेषज्ञ अब अधिक सख्त लक्ष्यों की सलाह दे रहे हैं। अधिकांश समूहों के लिए LDL [लो-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन] कोलेस्ट्रॉल 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम और रक्तचाप 120/80 से नीचे रखने की सिफारिश की गई है। जांच नौ वर्ष की आयु से शुरू होने के साथ, डॉक्टर लक्षण प्रकट होने से पहले ही दिल के दौरे रोकने के लिए आहार, व्यायाम और दवा के जरिए प्रारंभिक हस्तक्षेप पर जोर दे रहे हैं (San Francisco Chronicle)
भीषण बाढ़ और भारी वर्षा ने पश्चिमी ताइवान (फरमोसा) के परिवहन तंत्र को ठप कर दिया है, जिससे मियाओली और ह्सिनचू में रेल सेवाएं बाधित हुई हैं, जबकि ताइचुंग और ताइनान हवाईअड्डों पर जमीनी परिचालन रोक दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तीव्र तूफान जारी रहेंगे (Taipei Times)
इंडोनेशिया में माउंट डुकोनो (नॉर्थ मलुकु प्रांत) और सेमेरू (ईस्ट जावा प्रांत) में एक साथ विस्फोट हुआ, जिससे राख अपने-अपने शिखरों से क्रमशः 3.5 किलोमीटर और 1 किलोमीटर तक ऊपर उठी। अधिकारियों ने ज्वालामुखीय कीचड़ प्रवाह के खतरे के कारण क्रेटरों के पास पहुंच पर रोक लगा दी है और सुरक्षा चेतावनियां जारी की हैं (VietnamPlus)
सहारा की धूलभरी आंधी ने इज़राइल को ढक लिया है, जिससे आसमान धूसर हो गया है और प्रदूषण बढ़ गया है। दृश्यता घटने के बीच अधिकारियों ने संवेदनशील निवासियों से घर के भीतर रहने की अपील की है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन भूमध्यसागरीय क्षेत्र के इन चरम मौसमी हालात को और अधिक बार होने वाला बना रहा है (Báo Tin tức)
मुर्सिया [स्पेन] ने उत्सर्जन घटाने और सालाना लगभग 15,000 यूरो की बचत के लिए तीन नगरपालिका इमारतों पर दान में मिले 114 सौर पैनल लगाए हैं, इससे शहर की नवीकरणीय ऊर्जा और अधिक दीर्घकालिक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में पहल आगे बढ़ी है (EuroWeekly News)
अमेरिकी नासा [नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन] के Artemis II दल ने Orion अंतरिक्षयान से ली गई मिशन की पृथ्वी की पहली हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें जारी की हैं (BBC)
हुए [औलक (वियतनाम)] पूज्य शाक्यमुनि बुद्ध के जन्मोत्सव (वीगन) के उत्सव के दौरान रूपांतरित हो जाता है, जहां आध्यात्मिक अनुष्ठान सामुदायिक जीवन के साथ घुलमिल जाते हैं। यह उत्सव सजगता और शाकाहारवाद को बढ़ावा देता है, सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है और शहर को सांस्कृतिक संवाद के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करता है (Tạp Chí Đông Nam Á)
वीगन लो-FODMAP [फर्मेंटेबल ओलिगोसेकेराइड्स, डिसैकेराइड्स, मोनोसेकेराइड्स और पॉलीऑल्स] आहार IBS [इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम] के प्रबंधन में सहायक है, क्योंकि यह किण्वित होने वाले कार्बोहाइड्रेट ट्रिगर्स की पहचान करने में मदद करता है। विशेषज्ञ पोषण संतुलन सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर मार्गदर्शन की सलाह देते हैं, साथ ही वीगन लो-FODMAP मुख्य खाद्य पदार्थों जैसे टोफू, टेम्पेह, क्विनोआ, शिमला मिर्च, हरी फलियां और ऑयस्टर मशरूम का उपयोग करने की बात कहते हैं (VegNews)
ब्रिटेन के कार्यकर्ताओं ने लीसेस्टर स्क्वायर [लंदन, यूके] में प्रदर्शन कर लोगों से इस ईस्टर मेमना-जनों को न खाने की अपील की। कम उम्र के पशु-जनों की हत्या को उजागर करते हुए, एनिमल जस्टिस प्रोजेक्ट अपनी नई वीगन डॉक्युमेंट्री “A Change of Heart: From Sheep Farmer to Vegan” के माध्यम से वीगन परंपराओं और करुणा को बढ़ावा दे रहा है (The Canary)
कोस्टा ब्रावा, स्पेन के सांत पोल समुद्रतट पर सैर करने आए लोगों और पुलिस ने तट पर फंसे दो पायलट व्हेल-जनों को बचाया। समुद्री बचाव फाउंडेशन CRAM के विशेषज्ञों के फोन पर मार्गदर्शन से टीम ने इन जीव-जनों को स्थिर किया और उन्हें गहरे पानी की ओर मोड़ा, जिससे तट पर फंसने की घटनाओं में पेशेवर मार्गदर्शन की अहम भूमिका उजागर हुई (InSpain News)
PETA [पीपल फ़ॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स] द्वारा उपेक्षा और परजीवियों से भरी दयनीय हालत से बचाए जाने के बाद, खरगोश-जन मॉर्टी को अमेरिका में PETA की एक टीम सदस्य के साथ प्यार भरा घर मिल गया। अब स्वस्थ हो चुके मॉर्टी ने ब्लॉक-खेल जेंगा खेलकर सबको प्रभावित किया है, जो उनकी शानदार क्षमता और अटूट जिजीविषा को दर्शाता है (Good News Network)
एक व्यस्त औलासी (वियतनामी) राजमार्ग पर ट्रक चालक ली वान तो ने एक नन्हे बच्चे को यातायात के बीच भटकते देखा। उन्होंने बहादुरी से अपना वाहन रोका और दौड़कर बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिसके लिए उनकी वीरता की व्यापक सराहना हो रही है। (Tuổi Trẻ)
आज का प्रेरक उद्धरण: “शून्यता वह पथ है जिस पर केंद्रित व्यक्ति चलता है।” – पूज्य संबुद्ध आचार्य त्सोंगखापा लोबसांग द्रक्पा (शाकाहारी) (InspiringQuotes)
पामेला नैंस के निकट-मृत्यु अनुभवों की 3. भागों में से भाग 1 में, अमेरिकी हीलर पामेला बताती हैं कि उनका पहला निकट-मृत्यु अनुभव उनके छठे जन्मदिन से ठीक पहले हुआ था — और कैसे वर्षों बाद, एक ही सुबह में वे दो बार मरीं, जीवन-वृक्ष के नीचे अपने प्रिय रॉटवाइलर साथी से फिर मिलीं, और जन्मों के बीच एक स्वर्गीय उद्यान से उन्हें एक बौद्ध भिक्षु मार्गदर्शक द्वारा ले जाया गया।
पामेला का पालन-पोषण अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना में एक सदर्न बैपटिस्ट समुदाय में हुआ, जहां वे प्राचीन, क्वार्ट्ज से भरे पायलट माउंटेन के पास बड़ी हुईं — एक ऐसा स्थान, जहां वे वर्षों तक आध्यात्मिक रूप से लौटती रहीं। उनका पहला निकट-मृत्यु अनुभव उनके छठे जन्मदिन से ठीक पहले हुआ, जब उन्हें लाल खसरे का गंभीर संक्रमण हुआ। उनके माता-पिता कई दिनों तक उनकी देखरेख में जागते रहे और बुखार कम करने के लिए उन्हें ठंडे पानी से पोंछते रहे।
जब उनकी हालत सबसे अधिक गंभीर थी, पामेला ने अपने पिता से पूछा कि क्या वह मर रही हैं। उन्होंने उन्हें गोद में उठा लिया, भरोसा दिलाया कि ऐसा नहीं है, और फिर उन्हें तकिए पर लिटा दिया। उन्होंने अपनी आंखें बंद कीं — और जब खोलीं, तो छत गायब हो चुकी थी।
और मैं नीला आकाश और ये सफेद, रूई जैसे बादल देख सकती थी। और उस दृश्य के बीचोंबीच एक प्रखर प्रकाश था, और उसी प्रकाश के मध्य से एक हाथ मेरी ओर बढ़ रहा था। और मैंने वह हाथ थाम लिया, और मैं बस बहती हुई ऊपर हवा में उस प्रखर श्वेत प्रकाश की ओर चली गई, उस हाथ के मार्गदर्शन में जिसे मैं कसकर पकड़े हुए थी। और वह प्रकाश धीरे-धीरे मंद हुआ, और मैंने स्वयं को खड़ा पाया, अब भी उस तेजस्वी प्रकाशमय सत्ता का हाथ थामे हुए, जो पुरुष प्रतीत होती थी। लेकिन प्रकाश इतना प्रखर था कि मैं उन्हें मुश्किल से देख पा रही थी। लेकिन प्रकाश धीरे-धीरे कम हुआ, और मैंने बस एक प्रेममय, अद्भुत आत्मा को अपनी ओर देखते हुए देखा। और उन्होंने बस जैसे हाथ के इशारे से कहा— मानो, “आगे चलें।”
और हम एक अच्छी तरह से चले हुए रास्ते पर थे, जो एक प्राचीन बस्ती की ओर जा रहा था। और रास्ते के दोनों ओर घर थे, जो मानो मिट्टी और पत्थर से बने थे, और छोटे-छोटे बाड़े वाले आंगन थे, लेकिन सब बहुत सलीके से रखे गए थे। लेकिन इतनी कम उम्र में भी मैं समझ गई थी कि मैं अब आधुनिक समय में नहीं थी। वह सब बहुत प्राचीन और बाइबिलकाल जैसा लग रहा था। और मुझे तो यह भी लगा कि मेरा हाथ पकड़े यह आत्मिक पुरुष यीशु ही हैं। लेकिन हम उस बस्ती में और आगे बढ़े, आंगनों में झांकते हुए, जहां सुंदर फूल खिले थे, पास ही पशु चर रहे थे, और लोग अपने बगीचों की देखभाल कर रहे थे। फिर हम एक घर के पास रुके, और उस परिवार से कोई जुड़ाव महसूस हुआ। वे आंगन में थे, और वहां एक छोटी लड़की भी थी जिससे मेरी नज़र मिली, और मुझे बस एक जुड़ाव महसूस हुआ, जैसे वे मेरा परिवार हों। जैसा एहसास मुझे अपने परिवार, अपने भौतिक परिवार के लिए होता था, वैसा ही एहसास मुझे इस प्राचीन बस्ती में दिख रहे इन लोगों के लिए हुआ। और जैसे ही मेरे मन में यह विचार आया, मैंने उस पुरुष की ओर देखा जिनका हाथ मैं पकड़े हुए थी, और उन्होंने सिर हिलाया, मानो वे मेरे विचार से सहमत हों। और फिर मैं उस दृश्य से खिंचकर वापस उसी प्रखर प्रकाश में लौट आई।
पामेला स्वस्थ हो गईं और स्वास्थ्यलाभ के दौरान बाहर रहते हुए उन्होंने पाया कि वह अपने शरीर से बाहर निकलकर पक्षी की तरह पायलट माउंटेन की ओर उड़ सकती हैं — एक क्षमता जिसका उन्होंने चार वर्षों तक अभ्यास किया। 16 वर्ष की आयु में, कठिन टॉन्सिल ऑपरेशन के बाद रिकवरी रूम में उन्हें शरीर से बाहर होने का अनुभव हुआ, जहां वे अपने शरीर के ऊपर तैर रही थीं और अपने परिवार को बिस्तर के पास प्रार्थना करते देख रही थीं। इन अनुभवों ने पामेला को दशकों लंबे अध्ययन की ओर अग्रसर किया, जिसमें उच्च चेतना, ऊर्जा-चिकित्सा, अंकज्योतिष और तत्त्वमीमांसा शामिल थे। इसके बाद उन्होंने मानवशास्त्र और समाजशास्त्र में दोहरी विशेषज्ञता के साथ डिग्री प्राप्त की।
अप्रैल 1990 में उनके कॉलेज के अंतिम वर्ष का अंत नजदीक था — अंतिम परीक्षाओं और रेस्तरां में दोहरी शिफ्टों का अत्यधिक दबाव भरा समय — तभी पामेला के पेट का अल्सर फट गया। शुक्रवार रात उन्हें हल्का-सा फटना महसूस हुआ और जब दर्द अचानक रुक गया, तो उन्होंने समझा कि वे ठीक हो रही हैं। लेकिन रविवार सुबह, 30 घंटे से अधिक आंतरिक रक्तस्राव के बाद, वे घर पर गिर पड़ीं और उनकी सांस रुक गई। उनके पति ने 911 पर फोन किया, और CPR (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) शुरू कर दिया। पामेला कहती हैं कि पृथ्वी-लोक की उन्हें आखिरी याद यही है।
मैं फिर से उस प्रखर श्वेत प्रकाश से घिरी हुई थी। और जब वह प्रकाश मंद हुआ, तो मैं स्वयं को हिमाच्छादित पर्वत-श्रेणी की चोटी पर खड़ी पाई, एक अविश्वसनीय, सुंदर, भव्य पर्वतमाला पर। और कुछ दूरी पर, एक हरी घाटी के पार, वैसी ही एक और उतनी ही सुंदर पर्वत-श्रेणी थी। हिमाच्छादित, विस्तृत। ऊपर का आकाश अद्भुत गहरे नीले रंग का था — वैसा गहरा नीला, जैसा अंतरिक्ष की ओर जाते कुछ अंतरिक्षीय दृश्यों में दिखता है, वही बहुत-बहुत गहरा नीला, आकाश वैसा ही दिख रहा था। और इन दो पर्वत-श्रृंखलाओं के बीच एक बेहद हरी-भरी घाटी थी, एक सुंदर पन्ना-सी हरी घाटी। और उनके मध्य एक विशाल, विराट वृक्ष था, जिसने मुझे अपनी ओर खींच लिया और मुझसे संवाद किया। और जब मैंने उन्हें देखा, तो मुझे पता चल गया कि वह जीवन-वृक्ष था। उन्होंने मुझसे यही कहा। और उन्होंने मुझे अपने पास आने के लिए बुलाया।
लेकिन जैसे ही पामेला जीवन-वृक्ष के पास पहुंचीं, उनकी शाखाओं के नीचे उनका एक और भी निजी क्षण इंतजार कर रहा था। भाग 2 में, वे वहां महसूस किए गए अपार प्रेम, उनसे मिलने बाहर आए मित्र, और उस सुबह दूसरी बार शरीर छोड़ने के अपने अनुभव को साँझा करती हैं। और जानवर धीरे-धीरे अलग होने लगे, और उन जानवरों के बीच से मेरी रॉटवाइलर, होली, बाहर आई। पामेला नैंस के निकट-मृत्यु अनुभवों के 3 भागों में से भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Beyond with Heather Tesch)
अधिक तारीखें देखें
5 / 68
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें