दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 21 जुलाई, 2026
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सरकारी टेलीविज़न पर पढ़े गए बयान में चेतावनी दी कि अमेरिकी हमले जारी रहे तो ईरान और उनके क्षेत्रीय सहयोगी अमेरिका को “अविस्मरणीय सबक” सिखाएँगे (Al Jazeera)
ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान ने अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन के तहत अपनी प्रतिबद्धताएँ निलंबित कर दी हैं (Fox News, Anadolu Agency)
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेज़ाई ने चेतावनी दी कि अमेरिकी हमले जारी रहे तो ईरान की आक्रामक सेनाओं से “कोई भी राजनीतिक सीमा” सुरक्षित नहीं रहेगी (Fox News)
कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने कहा कि बार-बार हुए कथित ईरानी हमलों से तेल क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण स्थल को भारी भौतिक क्षति पहुँची और कुछ लोग घायल हुए। कुवैत की सेना ने कहा कि उन्होंने ईरान से आई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया, जबकि हमलों में तेल, बिजली और जल क्षेत्रों से जुड़ी सुविधाएँ भी प्रभावित हुईं, जिसके बाद आग बुझाने और मरम्मत का काम शुरू किया गया (Fox News)
16 से 17 जुलाई के बीच पूरे यूक्रेन (यूरेन) में रूसी हमलों से सात लोगों की मौत और 67 घायल हुए; ओडेसा [यूक्रेन (यूरेन)] सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रहा (Kyiv Independent)
यूक्रेनी (यूरेनी) विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि यूक्रेन (यूरेन) के पास युद्ध समाप्त करने के ठोस प्रस्ताव हैं और वह युद्धविराम के लिए तैयार है, और राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को तैयार हैं। मंत्री सिबिहा ने कहा कि ऐसी बैठक शांति प्रयासों को बड़ी गति दे सकती है और युद्धक्षेत्र में यूक्रेन (यूरेन) की मजबूत स्थिति से उनकी वार्ता क्षमता बेहतर हुई है (RBC-Ukraine)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव-संबंधी खुफिया दस्तावेज़ों के एक समूह को सार्वजनिक किया, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे अमेरिकी मतगणना प्रणालियों की कमज़ोरियाँ, मतदाता डेटा का विदेशी दुरुपयोग और राज्यों के मतदाता पंजीकरण रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याएँ उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि सामग्री से पता चलता है कि चीन ने अमेरिकी जनधारणा को प्रभावित करने का अभियान चलाया था और उन अधिकारियों की जाँच की माँग की, जिन पर संबंधित खुफिया जानकारी छिपाने का उनका आरोप है (Fox News)
ब्रिटेन सरकार 16 और 17 वर्ष के किशोरों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रात में स्वतः लागू होने वाली समय-सीमा लगाएगी तथा ऑटोप्ले और अंतहीन व्यक्तिगत फ़ीड जैसी लत लगाने वाली सुविधाएँ पहले से बंद रहेंगी। ये कदम एक राष्ट्रीय पायलट परियोजना के बाद उठाए गए हैं, जिसमें समय-सीमा से नींद और एकाग्रता बेहतर होने का पता चला; साथ ही ये 16 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया सेवाओं पर आगामी पूर्ण प्रतिबंध को आगे बढ़ाते हैं। स्कूल मीडिया साक्षरता की शिक्षा भी बढ़ाएँगे, ताकि विद्यार्थी AI [कृत्रिम बुद्धिमत्ता] का सुरक्षित उपयोग कर सकें, भ्रामक जानकारी पहचानें और हानिकारक ऑनलाइन सामग्री को समझ सकें (Gov.uk)
स्पेन की सरकारी रेल कंपनी रेनफ़े 21 जुलाई, 2026 से अपनी लगभग सभी ट्रेनों में 40 किलोग्राम तक वज़न वाले कुत्ता-जनों को ले जाने की अनुमति देगी; पहले यह सेवा केवल कुछ हाई-स्पीड मार्गों पर उपलब्ध थी। इस नीति से स्पेन बड़े कत्ता-जनों के साथ रेल यात्रा के लिए यूरोप के सबसे सुविधाजनक देशों में शामिल हो गया है (EuroWeekly News)
इंग्लैंड [ब्रिटेन] की सरकार सौर ऊर्जा अभियान का विस्तार कर रही है, सैकड़ों और स्कूलों व कॉलेजों में सरकारी धनराशी या निजी वित्तपोषण से सौर पैनल लगाए जाएँगे, जिनसे उनके पूरे कार्यकाल में ऊर्जा बिलों पर अनुमानतः 22 करोड़ पाउंड बचेंगे। अगले चरण में ग्रेट ब्रिटिश एनर्जी सोलर पार्टनरशिप में 100 स्कूल जोड़े जाएँगे और 150स्कूलों में एक पायलट परियोजना शुरू होगी, जिसमें निजी कंपनियाँ बिना शुरुआती लागत के पैनल लगाएँगी और स्कूल सस्ती स्वच्छ बिजली खरीद सकेंगे। इन पहलों का उद्देश्य इंग्लैंड के हर स्कूल और कॉलेज तक सौर ऊर्जा पहुँचाना, कक्षाओं के लिए धन बचाना और देश में उत्पादित दीर्घकालिक ऊर्जा को बढ़ावा देना है (Gov.uk)
2026 की पहली छमाही में वैश्विक समुद्री डकैती घटकर 38 घटनाओं पर आ गई, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो द्वारा 1992 में रिकॉर्ड रखना शुरू करने के बाद का न्यूनतम स्तर है। भारी गिरावट के बावजूद सोमालिया-आधारित समूह बड़ा खतरा बने हुए हैं और दुनियाभर में चालक दल के सदस्यों के 94 प्रतिशत अपहरण के लिए ज़िम्मेदार हैं (Thời báo VTV)
इंग्लैंड [ब्रिटेन] स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) के लिए देशव्यापी नवजात जाँच शुरू करेगा, जिससे चिकित्सक जन्म के समय ही रोग का पता लगाकर लक्षण उभरने से पहले जीवनरक्षक उपचार शुरू कर सकेंगे। एड़ी से रक्त की बूँद लेकर की जाने वाली यह जाँच अक्टूबर 2026 में शुरू होगी और परिवारों व समर्थक समूहों के वर्षों के अभियान के बाद अक्टूबर 2027 तक सभी जाँच प्रयोगशालाओं में उपलब्ध होगी (Gov.uk)
मनोरंजन के लिए की जाने वाली जल गतिविधियों में तैराक बैक्टीरिया, वायरस, परजीवियों और हानिकारक शैवाल के संपर्क में आते हैं, जिससे तैराकों के कान का संक्रमण, त्वचा पर चकत्ते और जठरांत्र संक्रमण जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पानी न निगलने, दस्त या खुले घाव होने पर न तैरने और शैवाल से ढके पानी में न उतरने की सलाह देते हैं। वे तैरने से पहले और बाद में स्नान करने, हाथ धोने और स्थानीय जल-गुणवत्ता संबंधी परामर्श देखने की भी सलाह देते हैं (USA Today)
पारंपरिक चिकित्सा विशेषज्ञ ठंड के प्रति संवेदनशील प्रकृति वाले लोगों को, जिनके हाथ या पैर अक्सर ठंडे रहते हैं, स्थिति सुधारने के लिए पाँच आदतें अपनाने की सलाह देते हैं। ये पाँच उपाय हैं: 1. गर्म भोजन और पेय लेना तथा ठंडी चीज़ों से बचना 2. पर्याप्त नींद लेना और रात 11 बजे से पहले सोना 3. गर्म मौसम में भी शरीर को गर्म रखना 4. रक्त संचार के लिए रोज़ हल्का व्यायाम करना 5. स्वास्थ्य संबंधी आदतें अपनी ज़रूरत के अनुसार अपनाना— दूसरों की अंधी नकल न करना; अपने शरीर के संकेतों को सुनना (VnExpress)
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय [ब्रिटेन] के एक नए अध्ययन के अनुसार, दिन में तेज़ रोशनी मिलने से मनुष्य की नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है और जैविक लय मजबूत हो सकती है। दिन के प्रकाश में नियमित रूप से रहने का संबंध रात के शुरुआती हिस्से में गहरी नींद से है। घर के भीतर मंद रोशनी शरीर की जैविक घड़ी बिगाड़ती है और दीर्घकालीन स्वास्थ्य को खतरे में डालती है (SciTech Daily)
रिकॉर्ड गर्मी के बीच गोल्फ की गेंद जितने बड़े ओलों वाले तूफानों ने यूरोप के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया, जिससे फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड में बाढ़ और नुकसान हुआ। स्विट्ज़रलैंड में गुरुवार शाम और रात के दौरान बिजली गिरने की 26,000 से अधिक घटनाएँ दर्ज हुईं (The Guardian, swissinfo.ch)
उत्तरी अफ्रीका भीषण लू की चपेट में है। अधिकारी कई प्रांतों में 100 से अधिक जंगल की आग पर काबू पाने में जुटे हैं। अल्जीयर्स के एक अनाथालय में आग लगने से 11 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकतर बच्चे थे, और 19 लोग घायल हुए; अधिकारियों के अनुसार गर्मी में लगातार चल रहे एयर कंडीशनर से निकली बिजली की चिंगारी इसकी वजह थी। मोरक्को में 2,485 हेक्टेयर क्षेत्र जलने की सूचना है, जो 77 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि ट्यूनीशिया में 1,542 हेक्टेयर क्षेत्र जला। विशेषज्ञ आग लगने का मौसम लंबा होने को वैश्विक तापमान वृद्धि से जोड़ते हैं (The New Arab)
मध्य और दक्षिणी चिली में मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई, सात घायल हुए और 466 निवासियों को आश्रय स्थलों में जाना पड़ा। लगभग 2,57,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़कें बंद होने से कई समुदाय अलग-थलग पड़ गए। राष्ट्रपति होसे एंतोनियो कास्त राहत कार्यों की निगरानी के लिए बुरी तरह प्रभावित बायोबियो क्षेत्र पहुँचे (Reuters / Al Jazeera)
ब्रिटेन की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों के एक समूह— ट्रेसी एडवर्ड्स MBE (वीगन), डेम जूडी डेंच, लियोना लुईस ओबीई (वीगन), मैरी मैकार्टनी (शाकाहारी), रैंकिन और सर मार्क राइलेंस (शाकाहारी) सहित कई अन्य समर्थकों ने ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स [अमेरिका] द्वारा तैयार पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें पिछले महीने शिकार फिर शुरू होने के बाद 18 फिन व्हेल-जन मारे जाने पर आइसलैंड से व्यावसायिक व्हेल-जन शिकार बंद करने का आग्रह किया गया है। आइसलैंड की उद्योग मंत्री हाना कात्रिन फ्रिदरिक्सन को भेजे संदेश में व्हेल-जन की संवेदनशील संरक्षण स्थिति और पिछले शिकारों में दर्ज लंबे कष्ट का उल्लेख करते हुए उनसे इस शरद ऋतु में व्हेल-जन शिकार पर प्रतिबंध का विधेयक पेश करने का वादा पूरा करने का आग्रह किया गया है। हस्ताक्षरकर्ताओं का तर्क है कि व्हेल-जन-शिकार बंद करके आइसलैंड, व्हेल-जन के मांस के घटते बाज़ार पर निर्भर रहने के बजाय व्हेल-जन-दर्शन पर्यटन को बढ़ावा दे सकता है (Humane World for Animals Australia)
भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय ने देशव्यापी अभियानों में 440 से अधिक संकटग्रस्त जीव और करीब 15 किलोग्राम हाथीदाँत ज़ब्त किया, 33 लोगों को गिरफ्तार किया और तस्करी के कई नेटवर्क ध्वस्त किए। हवाई अड्डों और कई राज्यों में समन्वित छापों से हाथीदाँत, संरक्षित सरीसृपों, विदेशी स्तनधारी-जनों, पैंगोलिन-जनों के शल्कों और अन्य अवैध वन्यजीव-जन उत्पादों की तस्करी के मार्गों का खुलासा हुआ (World Animal News)
मेन [अमेरिका] में बड़े बाँध हटाने और मछलि-जनों के आवागमन के लिए नए मार्ग बनाने के बाद एलेवाइफ़ मछलि-जनों [रिवर हेरिंग-जनों] की आबादी में भारी सुधार हुआ है; अनुमानतः 2025 में दो करोड़ मछलि-जन राज्य की नदियों में लौटीं। बाँधों, प्रदूषण और समुद्र में अत्यधिक मछली-जन पकड़ने से कभी लगभग विलुप्त हो चुकी यह प्रजाति क्षेत्र की सबसे सफल पारिस्थितिक पुनर्बहाली की मिसाल बन गई है, विशेषकर पेनॉब्स्कॉट नदी में (Good News Network)
पेटा [पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स] ने BBC से लोकप्रिय विज्ञान-कथा धारावाहिक “Doctor Who” के डॉक्टर के 16वें अवतार को वीगन बनाने का आग्रह किया है, उसका तर्क है कि पात्र की करुणा का दायरा पशु-जनों तक भी होना चाहिए। प्रसारक को लिखे पत्र में संगठन ने कहा कि वीगन Doctor कार्यक्रम के मूल्यों के अनुरूप होगा और युवा दर्शकों से बेहतर जुड़ सकेगा (Yahoo!News)
यूगोव के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि स्विस उपभोक्ता केवल “वीगन” या “पौध-आधारित” लिखे खाद्य उत्पादों की तुलना में वी-लेबल प्रमाणन [उत्पाद के वीगन होने की गारंटी वाली मुहर] वाले उत्पाद खरीदने के प्रति अधिक इच्छुक हैं (Vegconomist)
ऑस्ट्रेलिया के वीगन उत्पाद ‘So Good High Protein Almond Milk’ ने 2026 हेल्दी फूड गाइड स्पेशल डाइट अवॉर्ड्स में हाई प्रोटीन श्रेणी जीती; पोषण विशेषज्ञों ने इसके असाधारण स्वास्थ्य लाभ और गुणवत्ता को सराहा (RetailWorld)
थाईलैंड के अयुत्थया में ट्रक की टक्कर से घायल एक बिल्ली-जन को आपातकालीन बचाव संस्था रुआमकतान्यु फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने 30 मिनट तक सीपीआर [कार्डियोपल्मनरी रिससिटेशन] देकर उसकी जान बचा ली। अस्पताल में गहन उपचार के बाद बिल्ली-जन स्वस्थ हो गई और उनके नए देखभालकर्ता ने उसका नाम बून रोड रखा, जिसका अर्थ है “सौभाग्य से बचा” (Tuổi Trẻ)
तुएन क्वांग कम्यून [औलक (वियतनाम)] के एक निवासी ने 4 किलोग्राम वज़नी और 1.3 मीटर लंबा वॉटर मॉनिटर मिलने पर स्वेच्छा से स्थानीय औलाकी (वियतनामी) अधिकारियों को सौंप दिया। अधिकारी इस दुर्लभ वॉटर मॉनिटर को फिर जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं (Báo Lâm Đồng)
संरक्षणवादियों ने दीर्घकालीन पुनर्बहाली कार्यक्रम के तहत कैद में पाले गए 14 दुर्लभ लुइज़ियाना पाइन साँप-जनों को किसाची राष्ट्रीय वन [लुइज़ियाना, अमेरिका] में छोड़ा। माइक्रोचिप लगे साँप-जनों को छोड़े जाने से पहले स्वास्थ्य जाँच से गुज़ारा गया, इससे प्रजनन और पर्यावास बहाली के माध्यम से आत्मनिर्भर जंगली आबादी फिर बसाने के प्रयासों में मदद मिलेगी (A-Z Animals)
आज का उद्धरण: “सदा सत्य बोलें।” – महामहिम जॉर्ज वॉशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति (AZ Quotes)
डॉ. स्टीफ़न डिट्रिख-कोलोकूरिस के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के पहले भाग में हमने देखा कि अनजाने में गंभीर सेप्टिक शॉक की ओर बढ़ रहे स्टीफ़न को दिल का दौरा पड़ा। उनका दर्द अचानक गायब हो गया और उन्हें एहसास हुआ कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके अनुसार उनकी चेतना शरीर से ऊपर उठी और फिर उन्हें पीछे की ओर एक स्थान में ले जाया गया, जहाँ उन्हें परमेश्वर की अनुभूति हुई और अपने पीछे एक भयावह शून्य का आभास हुआ। इसके बाद स्टीफ़न के सामने उनके जीवन की समीक्षा ई— हुलेकिन उनके अनुसार वह कई संगठित धर्मों की शिक्षा से अलग थी।
और मुझे उनके सामने लाया गया, जिसे शायद वे जीवन की समीक्षा कहते हैं। मैंने उस पीड़ा को महसूस किया, जो मैंने बहुत-से लोगों को दी थी। मैंने लालच भरा जीवन जिया था। धन को ही अपना भगवान मानकर मेरा ध्यान केवल पैसे और सुख पर था। लेकिन अब उस न्याय पर लौटता हूँ, जिसे मैंने महसूस किया। जब भी मैंने जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाई थी या मेरे किसी गलत काम से किसी को दुख हुआ था, तो मैंने उस व्यक्ति की पीड़ा महसूस की। वह अनुभव अत्यंत तीव्र था और मुझे आज भी याद है, आज भी महसूस होता है।
मैंने कुछ और ऐसे काम भी किए थे, जो बेहद, बेहद पीड़ादायक थे, लेकिन मैं उनके बारे में नहीं बताऊँगा। फिर मुझे उन कामों का भी सामना करना पड़ा और उन्हें दोबारा जीना पड़ा, जो मुझे याद तक नहीं थे इससे अनुभव और बुरा हो गया, क्योंकि अब वे मुझे याद हैं— निश्चित रूप से याद हैं— लेकिन मैं उन्हें पूरी तरह भूल चुका था, जिससे पता चलता है कि मैं पहले कितना संवेदनहीन था।
कई संगठित धर्म लोगों के जीवन के कुछ पहलुओं पर बहुत ज़ोर देकर कहते हैं कि वे यह या वह गलत कर रहे हैं, लेकिन उन बातों के लिए मेरा न्याय नहीं हुआ। मेरा न्याय उस पीड़ा के लिए हुआ, जो मैंने दूसरों को दी थी, और वे केवल मामूली बातें नहीं थीं। वह वास्तविक पीड़ा थी। मैंने ईश्वर से कहा कि अपने गलत काम सुधारने, लोगों को दुख न देने और इस बार कुछ अच्छा करने का मुझे एक और अवसर चाहिए— ताकि मैं सच में लोगों की सहायता कर सकूँ— अपने लिए नहीं, बल्कि किसी और के लिए, बिना किसी छिपे स्वार्थ के।
वह न्याय बेहद पीड़ादायक था और स्टीफ़न शून्य के खालीपन तथा अपनी ओर खींचती उसकी शक्ति से आतंकित थे। मुझे लगा कि अपने उन सभी कर्मों के कारण मैं किसी बुरी जगह जाने वाला हूँ, मैं बेहद डरा हुआ था, क्योंकि मेरे पीछे एक शून्य था, और वहाँ कुछ भी नहीं था। मुझे परमेश्वर की अनुभूति हुई, लेकिन मेरे पीछे जो शून्य था, उससे मुझे जो अनुभूति हो रही थी, वह भय से भरी हुई थी, क्योंकि वहाँ कोई प्रकाश नहीं था। वहाँ कुछ भी नहीं था। और यही बात मुझे सबसे अधिक भयभीत करती है— पूर्ण शून्यता।
लेकिन मैंने अपनी पूरी शक्ति लगाकर अपने शरीर में लौटने की इच्छा की। और मुझे लगातार पीछे खींचा जा रहा था, मानो कोई गुरुत्वाकर्षण शक्ति मुझे उस शून्य की ओर वापस खींच रही हो। वहाँ कोई आत्मा, दानव या देवदूत नहीं था; न यीशु, न बुद्ध, न कोई पालतू जीव—कुछ नहीं कुछ भी नहीं था केवल खालीपन था और मेरी चेतना एक सार्वभौमिक सत्ता, परमेश्वर, यानी परमेश्वर, के संपर्क में थी, पर वहाँ परमेश्वर का कोई भौतिक रूप, कोई मानवीय स्वरूप या ऐसी कोई चीज़ नहीं थी, जिसे मनुष्य समझ सके या जिसे उन्होंने पहले कभी देखा हो।
बहुत संघर्ष करने के बाद मैंने अपने धर्म का नाम पुकारा। तभी मुझे वापस अपने शरीर में खींच लिया गया, लेकिन वह केवल खिंचने जैसा नहीं था— ऐसा लगा मानो मैं सौ मंज़िला इमारत से गिरकर कंक्रीट पर आ लगा हूँ, और बहुत दर्द हुआ। मेरा मतलब है, वास्तव में बहुत दर्द हुआ, जब मेरी आँख खुली तो शायद वे डिफिब्रिलेटर पैडल से मुझे झटके दे रहे थे। वह दर्द पैडल के बिजली के झटके से नहीं था; वह तब हुआ, जब मांसपेशियों के सिकुड़ने से मेरा शरीर हिला। उसी क्षण ऐसा लगा जैसे मैं सड़क पर आ गिरा हूँ। कम से कम इतना तो कह ही सकता ##हूँ कि वह बेहद दर्दनाक था।
तीसरे भाग में स्टीफ़न बताएँगे कि मृत्यु-समीप अनुभव ने उनके जीने का तरीका कैसे बदल दिया और उन्हें उन लोगों से क्षमा माँगने के लिए प्रेरित किया, जिन्हें उन्होंने दुख पहुँचाया था। मैंने सबसे पहले उन बहुत-से लोगों से संपर्क किया, जिनके साथ मैंने बुरा किया था, और उनसे माफ़ी माँगी। अधिकतर ने कहा, “ठीक है।” अधिकतर ने कहा, “मैंने आपको माफ़ किया।” डॉ. स्टीफ़न डिट्रिख-कोलोकूरिस के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के तीसरे भाग के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़ें। (JeffMara Podcast)