खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 22 जुलाई, 2026
अमेरिकी कंपनियों ने इराक के साथ लगभग 60 अरब अमेरिकी डॉलर के समझौते किए हैं, जिनमें संघर्ष से बाधित होर्मुज़ जलडमरूमध्य को दरकिनार करने वाले वैकल्पिक ऊर्जा निर्यात मार्ग विकसित करना भी शामिल है। अमेरिकी तेल कंपनी शेवरॉन और अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय संघ के साथ साझेदारियों समेत ये समझौते तेल उत्पादन बढ़ाने और इराक को सीरिया तथा तुर्किये के बंदरगाहों से जोड़ने वाली पाइपलाइनों के पुनर्निर्माण पर केंद्रित हैं। इस बुनियादी ढांचे का उद्देश्य दीर्घकालिक वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को काफी मजबूत करना है, लेकिन विश्लेषकों के अनुसार इन परियोजनाओं को व्यावहारिक विकल्प बनने में कम-से-कम ढाई वर्ष लगेंगे (AP)
इतिहास में पहली बार यूक्रेनी सैन्य इकाई ने 21 जुलाई को ब्रसेल्स में बेल्जियम की राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लिया। 23 सैन्यकर्मियों के इस दल ने हाल ही में 14 जुलाई को फ्रांस की बैस्टिल दिवस परेड में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व किया था, जहां यूक्रेनी सैन्य हवाई पायलट प्रदर्शन में भी शामिल हुए (Kyiv Post)
यूक्रेन ने मध्यम दूरी के ड्रोन से एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिससे केर्च जलडमरूमध्य में रूसी नौवहन बाधित हुआ और कब्जे वाले क्रीमिया में गंभीर ऊर्जा तथा ईंधन संकट पैदा हो गया। इन हमलों में रूस के गुप्त टैंकर बेड़े, क्षेत्रीय बिजली संयंत्रों और विद्युत उपकेंद्रों को निशाना बनाया गया, जिससे कब्जा प्रशासन को आपात बिजली कटौती और ईंधन राशनिंग लागू करनी पड़ी। यह अभियान यूक्रेन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी के ड्रोन से रूसी तेल रिफाइनरियों को सफलतापूर्वक नुकसान पहुंचाकर रूस का पेट्रोल उत्पादन घटाया गया और मोर्चे पर उनकी सैन्य बढ़त धीमी की गई (Al Jazeera)
रूसी शोध संगठन FOM [जनमत प्रतिष्ठान] के हालिया सर्वेक्षणों के अनुसार, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की स्वीकृति दर में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई और यह पांच प्रतिशत अंक घटकर 66% रह गई। सरकारी सर्वेक्षण केंद्र VTsIOM [रूसी जनमत अनुसंधान केंद्र] ने भी गिरावट का रुझान दर्ज किया और बताया कि इसी महीने पहले उनकी विश्वसनीयता रेटिंग में भी रिकॉर्ड गिरावट आई थी (Meduza)
जॉर्डन में अमेरिकी अड्डे पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में दो अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए और एक लापता है। अमेरिकी मध्य कमान ने पुष्टि की कि घायल हुए चार अन्य सैनिकों को कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है (Fox News)
जॉर्डन में दो अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मध्य कमान को ईरान पर नए जवाबी हवाई हमले करने का निर्देश दिया। अमेरिकी हमलों की लगातार आठवीं रात चलाए गए इस अभियान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेनाओं, ड्रोन और मिसाइल भंडारण केंद्रों तथा वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाया गया, ताकि घातक हमले का दंड दिया जा सके और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन को खतरा पहुंचाने की ईरान की क्षमता घटाई जा सके (Fox News)
कुवैत के एक महत्वपूर्ण बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर लगातार दूसरे दिन ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमले हुए (Fox News)
जॉर्डन ने ईरान के कार्यवाहक राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और हालिया मिसाइल हमले तथा देश को निशाना बनाने वाले भड़काऊ बयान तुरंत रोकने की मांग की। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए निंदा की तथा अपने नागरिकों की सुरक्षा को सख्त “रेड लाईन” घोषित किया (Anadolu Agency)
न्यू ताइपे सिटी [ताइवान (फॉर्मोसा)] में सीखने में कठिनाई वाले 29 बच्चों के यौन शोषण के 107 आरोपों में एक वाक् एवं भाषा चिकित्सक पर अभियोग लगाया गया है। उनके पुनर्वास क्लिनिक से लौटने के बाद बच्चों में आक्रामक व्यवहार और भावनात्मक तनाव देखकर अभिभावकों को संदेह हुआ, जिसके बाद जांच शुरू की गई (Taipei Times)
जापान की संसद ने राष्ट्रीय ध्वज के सार्वजनिक अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पारित किया है, जिससे केवल विदेशी झंडों को संरक्षण देने वाली पिछली कानूनी व्यवस्था में सुधार हुआ है (Al Jazeera)
ब्रिटेन सरकार ने इंग्लैंड में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अत्यधिक कैफीन वाले ऊर्जा पेय बेचने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, जो अप्रैल 2027 से लागू होगा। इस स्वास्थ्य उपाय का उद्देश्य युवाओं को ऊर्जा पेयों के दैनिक सेवन से जुड़े नकारात्मक शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक प्रभावों से बचाना है (Gov.uk)
ब्रिटेन सरकार दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के छह जिलों में भीषण बाढ़ से प्रभावित 55,000 से अधिक लोगों की सहायता के लिए 3,55,000 पाउंड की मानवीय मदद दे रही है। राष्ट्रीय और स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से यह धनराशी नकद सहायता, भोजन और स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराएगा, जिससे इस वर्ष देश में ब्रिटेन की कुल आपदा सहायता 6,00,000 पाउंड से अधिक हो जाएगी (Daily Sun)
ग्रीनपीस ताइवान को ताइवानी (फॉर्मोसाई) बाजार में प्लास्टिक की टोंटीदार थैलियों में पैक किए गए सभी जांचे गए शिशु आहार उत्पादों में माइक्रोप्लास्टिक मिला है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अधिक संपर्क से सूजन और अंगों को क्षति हो सकती है। इस पर ग्रीनपीस ने अधिकारियों से पैकेजिंग नियम कड़े करने और निर्माताओं को जांच परिणाम प्रकाशित करने का निर्देश देने का आग्रह किया (Taipei Times)
ज्यूजीलैंड में लगभग 300 महिलाओं पर हुए अध्ययन से पता चला है कि समान कैलोरी लेने के बावजूद देर रात तक जागने वाली महिलाओं में जल्दी उठने वाली महिलाओं की तुलना में पेट की चर्बी, रक्त शर्करा और इंसुलिन का स्तर अधिक होता है। शोधकर्ताओं ने देर रात भोजन करने और नाश्ता छोड़ने को इसका कारण बताया तथा कहा कि जल्दी खाने की आदत से चयापचय स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है (Earth.com)
कनाडा के एक मॉडल-आधारित अध्ययन के अनुसार, अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत घटाने से हृदय रोगों के कारण होने वाली हजारों मौतें रोकी जा सकती हैं। शोध के अनुसार, कनाडा में हृदय रोग के 23% से 37% मामलों और इससे होने वाली 23% से 38% मौतों के लिए ये खाद्य पदार्थजिम्मेदार हैं (The Guardian)
पेंगशुई काउंटी [चोंगछिंग, चीन] में बारिश से हुए भूस्खलन में चट्टानें और मिट्टी 10 से अधिक आवासीय इमारतों पर आ गिरीं, जिससे वे दब गईं और कम-से-कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लापता हैं। बचावकर्मियों ने 10 लोगों को बचाया और 800 से अधिक कर्मचारी घटनास्थल पर तलाश में जुटे हैं, जबकि 1,100से अधिक निवासियों को सुरक्षित निकाला गया (AP, PBS News)
बढ़ते वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन से मानव रक्त की रासायनिक संरचना बदल रही है। ऑस्ट्रेलिया के अभूतपूर्व शोध से पता चला है कि दो दशकों में सीरम बाइकार्बोनेट का स्तर 7% बढ़ा है, जो जलवायु परिवर्तन बढ़ाने वाली वायुमंडलीय वृद्धि से पूरी तरह मेल खाता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह अदृश्य विषाक्त संचय 50 वर्षों में स्वास्थ्य के लिए स्वीकार्य अधिकतम सीमा तक पहुंच सकता है, इसलिए वैश्विक जलवायु नीतियों में जैविक निगरानी को तुरंत शामिल करना आवश्यक है (SciTech Daily)
एक व्यापक समीक्षा में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन जलजनित रोगों के जोखिमों को बदल रहा है, जिससे हानिकारक जीवाणु बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ विषाणु घट रहे हैं। वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि बाढ़ और सूखे जैसी चरम मौसमी घटनाएं संक्रामक रोगों के विरुद्ध हुई प्रगति को पलट सकती हैं, उन्होंने भविष्य के प्रकोप रोकने के लिए बेहतर जल शोधन, स्वच्छता ढांचे और लक्षित निगरानी का आग्रह किया (Times of India)
यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग [ब्रिटेन] के नए जलवायु मॉडलिंग अध्ययन के अनुसार, दक्षिण एशिया में स्वच्छ वायु से हाल के दशकों में भारत में कम हुई मानसूनी वर्षा का कुछ हिस्सा बहाल हो सकता है। दल ने पाया कि क्षेत्रीय एरोसोल प्रदूषण घटाने से स्थल और समुद्र के तापमान का अंतर बढ़ता है और भारत में ग्रीष्मकालीन वर्षा अधिक होती है। इसके विपरीत, चीन और व्यापक पूर्वी एशियाई क्षेत्र में एरोसोल प्रदूषण घटाने से वहां इतनी गर्मी बढ़ती है कि नमी पूर्वी एशिया की ओर खिंच जाती है, जिससे भारत के कुछ हिस्सों में मानसूनी वर्षा कम होती है। अध्ययन दर्शाता है कि मानसून का व्यवहार विभिन्न देशों के वायु-गुणवत्ता संबंधी निर्णयों पर निर्भर है और समन्वित क्षेत्रीय योजना की आवश्यकता को रेखांकित करता है (Earth.com)
वाइल्डलाइफ-फोक लैंड ट्रस्ट कार्यक्रम ने अपनी 1,000वीं सदस्य संपत्ति का स्वागत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे ऑस्ट्रेलिया में संरक्षित प्राकृतिक आवास का कुल क्षेत्रफल 96,500 हेक्टेयर हो गया। ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स ऑस्ट्रेलिया द्वारा 2007 में स्थापित यह नेटवर्क देशभर में विविध पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए विभिन्न निजी भूस्वामियों को एकजुट करता है। इस स्वैच्छिक कार्यक्रम से निःशुल्क जुड़ा जा सकता है और यह जलवायु परिवर्तन, शहरी विकास तथा प्राकृतिक आवास के विखंडन जैसे खतरों से स्थानीय प्रजातियों की रक्षा में मदद करता है (Humane World for Animals Australia)
एक नए अध्ययन के अनुसार, हाथी-जन जमीन से होकर गुजरने वाले निम्न-आवृत्ति स्पंदन पहचानकर लंबी दूरी तक संवाद कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि हाथी-जनों के मध्य कान की संरचना बहुत बड़ी होती है और वे अपनी इच्छा से कान की नलिकाएं बंद कर सकते हैं, इससे वे इन भूकंपीय संकेतों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं और अवश्रव्य स्पंदन सुनने की उनकी क्षमता 30 गुना तक बढ़ सकती है। ये निष्कर्ष समझाते हैं कि हाथी-जन अपने पैरों और शरीर से प्रभावी ढंग से कैसे “सुन” सकते हैं और इनसे वैज्ञानिकों को उनके सामाजिक संचार को बेहतर समझने में मदद मिल सकती है (Earth.com)
स्विस जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट बेंजामिन टेट्यू (वीगन) ने ADCC [अबू धाबी कॉम्बैट क्लब] स्विट्ज़रलैंड ओपन में दो स्वर्ण खिताब जीते, जिससे सिद्ध हुआ कि शीर्ष मार्शल आर्ट खिलाड़ी पूर्णतः संपूर्ण वनस्पति-आधारित वीगन आहार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं (Plant Based News)
जर्मनी की Adidas ने अपने प्रतिष्ठित गज़ेल स्नीकर्स का वीगन संस्करण पेश किया है, जिसमें दीर्घकालिक और पशु-मुक्त जीवनशैली वाले जूतों की बढ़तीउपभोक्ता मां ग पूरी करने के लिए कृत्रिम तथा वनस्पति-आधारित सामग्री इस्तेमाल की गई है (Ad Hoc News)
संगीत समूह D12के अमेरिकी रैपर कुनीवा (वीगन) के अनुसार, वीगन जीवनशैली ने उनके स्वास्थ्य, सहनशक्ति और ऊर्जा में सुधार किया, जिससे वे अपने 25 वर्ष के संगीत करियर में लगातार उच्चस्तरीय प्रस्तुतियां दे सके (Muscle & Fitness)
स्विट्ज़रलैंड में जन्मी सैंड्रा लावी गोजकोविच ने सागर द्वीप [पश्चिम बंगाल, भारत] के एक गरीब समुदाय का कायाकल्प करने के लिए दुबई [संयुक्त अरब अमीरात] का अपना विलासितापूर्ण जीवन छोड़ दिया। उन्होंने 150 बच्चों के लिए निःशुल्क प्राथमिक विद्यालय स्थापित किया और महिलाओं के लिए सिलाई कक्षाएं शुरू कीं, साथ ही, वे मानव तस्करी, घरेलू हिंसा और बाल विवाह के विरुद्ध सक्रिय अभियान चला रही हैं (VietnamNet)
टेक्सस हिल कंट्री [अमेरिका] में अचानक आई बाढ़ से बक वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू एंड वाइल्डलाइफ रीहैब नामक उनके अभयारण्य के जलमग्न होने पर वन्यजीव बचावकर्मी केटी बक ने मुर्गी-, टर्की-, बाज़-, सूअर-, खरगोश-, तोता- और कछुआ-जन समेत सैकड़ों पशु-जनों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। सभी पशु-जन जीवित बच गए, लेकिन बचाव केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा (CBS News)
क्वांग न्गाई [औलक (वियतनाम)] में पुलिस और निवासियों ने 10 वर्षीय बच्ची को बचाया, जो जंगल में बांस की कोंपलें इकट्ठी करते समय चट्टान से फिसलकर पत्थरों के बीच फंस गई थी। बचावकर्मी एक घंटे तक खड़ी, फिसलन भरी जमीन और तेज बहते पानी से गुजरती हुई बच्ची को सुरक्षित उनके परिवार के पास ले आए (Thanh Niên)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “सांसारिक अस्तित्व के इस विशाल वन में, जहां बुढ़ापा, रोग और मृत्यु व्याप्त हैं, धर्म [सन्मार्ग] के अतिरिक्त कोई अन्य रक्षक नहीं है।” – पूज्य संबुद्ध गुरु पार्श्वनाथ (वीगन), जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर (Wisdomlib.org)
डॉ. स्टीफन डिट्रिच-कोलोकूरिस के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहु-भागीय शृंखला के पहले और दूसरे भाग में हमने देखा कि स्टीफन को ऐसी स्थिति हुई जिसे पैरामेडिक ने दिल का दौरा बताया, जबकि एक अज्ञात संक्रमण उनके शरीर को तेजी से गंभीर सेप्टिक शॉक में ले जा रहा था। उनकी पीड़ा अचानक समाप्त हो गई और उन्हें एहसास हुआ कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके अनुसार, उनकी चेतना शरीर से ऊपर उठी और फिर उन्हें पीछे की ओर एक अंतरिक्ष में ले जाया गया, जहां उन्होंने परमेश्वर की उपस्थिति महसूस की और अपने पीछे एक भयावह शून्य का आभास किया। फिर उनके जीवन की समीक्षा हुई, जिसमें उन्होंने दूसरों को दी हुई पीड़ा दोबारा अनुभव की। इसके बाद उन्हें लगा कि वे शून्य की ओर खिंच रहे हैं। पूरी शक्ति से संघर्ष करने और अपने धर्म का नाम पुकारने के बाद, उनके अनुसार उन्हें वापस शरीर में खींच लिया गया।
स्टीफन के अनुसार, आधिकारिक समय से पता चला कि वे लगभग साढ़े तीन मिनट तक मृत रहे थे, हालांकि अनुभव के कुछ हिस्से उन्हें इससे कहीं अधिक लंबे लगे। इसके बाद भी वे बीमार रहे और लगभग एक वर्ष तक बार-बार अस्पताल में भर्ती होते रहे। उनके अनुसार, उनके जितने गंभीर सेप्टिक शॉक वाले लगभग 60% लोग कम-से-कम एक वर्ष जीवित रहते हैं। लेकिन इस अनुभव ने उनके व्यक्तित्व को बदल दिया और इसकी शुरुआत अपनी गलतियों का प्रायश्चित करने की इच्छा से हुई।
मैंने तुरंत कई ऐसे लोगों से संपर्क किया जिनके साथ मैंने गलत किया था और उनसे क्षमा मांगी। उनमें से अधिकतर ने कहा, “ठीक है।” अधिकतर ने कहा, “मैंने आपको क्षमा किया।” लेकिन जिन्होंने क्षमा नहीं किया, मैं उन्हें भी पूरी तरह समझता था। अब मेरा जगत के प्रति दृष्टिकोण पूरी तरह बदल गया है। अब मैं हर बात में तुरंत नकारात्मक पहलू देखने से बचता हूं। मैं कभी किसी को सकारात्मक दृष्टि से नहीं देखता था, भले ही मैंने ऐसा दावा किया हो— वास्तव में ऐसा बिल्कुल नहीं था। किसी के जीवन में अच्छा क्षण आने पर मैं उनके लिए कभी सचमुच प्रसन्न नहीं होता था। मैं हमेशा उन्हें अपने लाभ और किसी तरह पैसा कमाने के लिए इस्तेमाल करने का तरीका खोजता था। मेरे लिए सब कुछ धन या निजी सुख की लालसा पूरी करने तक सीमित था। मेरा सचमुच मानना है कि मैं एक विशिष्ट समाज-विरोधी व्यक्ति था, क्योंकि मुझे याद है कि इस घटना से पहले मैं अपनी मां या किसी अन्य की मृत्यु पर नहीं रोया था। इससे पहले मुझमें सच्ची भावनाएं अनुभव करने की क्षमता ही नहीं थी। इसलिए उस अनुभव ने मुझे पूरी तरह बदल दिया।
स्टीफन यह भी कहते हैं कि इस अनुभव के बाद वे ऊर्जाओं और उनके शब्दों में आत्माओं या अलौकिक सत्ताओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो गए। उनकी नींद की आवश्यकता बहुत कम हो गई— कभी-कभी वे कई दिनों तक नहीं सोते थे। हालांकि, वे स्पष्ट कहते हैं कि मृत्यु-समीप अनुभव की कई अन्य कथाओं के विपरीत उनका अनुभव शांतिपूर्ण नहीं था।
मैं मृत्यु-समीप अनुभव वाले उन अधिकतर लोगों जैसा नहीं हूं, जो अब कहते हैं, “अब मुझे मृत्यु से बिल्कुल भय नहीं लगता। सब कुछ अद्भुत है।” उन्होंने ऐसा अनुभव किया जिसे वे बहुत सुखद मानते हैं। मेरा अनुभव ऐसा नहीं था। मुझे अब भी मरने से बहुत डर लगता है। यह अब भी मेरे लिए एक रहस्य है और यदि मुझे अनंतकाल तक किसी शून्य में अकेले रहना पड़े, तो मेरे लिए वही आतंक है।
मुझे लगता है कि परमेश्वर ने मुझे ऐसी जगह पहुंचाया, जहां मैं स्वयं अपना न्याय करूं। मेरा विश्वास है कि मेरे बुरे कर्मों और लोगों को पहुंचाई गई पीड़ा के लिए मेरा न्याय हो रहा था। और मुझे लगता है कि इसका उद्देश्य मेरे भीतर उस चीज को विकसित करना था, जो इससे पहले मुझमें विकसित नहीं हुई थी। मेरा मानना है कि इस अनुभव के बाद अब मुझ पर सही कार्य करने का प्रयास करने का भरोसा किया जा सकता है, जबकि पहले मैं जानबूझकर कभी सही कार्य नहीं करता।
इस कठिन अनुभव से अपने उद्देश्य में आए बदलाव पर स्टीफन कहते हैं कि अब वे अपनी साइबर सुरक्षा कंपनी के माध्यम से दूसरों की मदद करना चाहते हैं, इसमें डिजिटल फॉरेंसिक मामलों में कानून-प्रवर्तन एजेंसियों की सहायता और मानव तस्करी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम करना शामिल है। अंत में उन्होंने दूसरों के लिए यह संदेश दिया:
हर व्यक्ति को आज ऐसे जीना चाहिए, मानो यह पृथ्वी पर उसका अंतिम दिन हो, क्योंकि कोई नहीं जानता कि एक घंटे बाद या कल क्या होने वाला है। भविष्य पर भरोसा नहीं किया जा सकता। आप यह भी भरोसा नहीं कर सकते कि कल का दिन देखने को मिलेगा। इसलिए प्रसन्नता को टालने के बजाय आज ही प्रसन्न रहना चाहिए। (JeffMara Podcast)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें