खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 17 अगस्त, 2026
यूक्रेन (यूरेन) ने प्रस्ताव रखा है कि वह और रूस, दोनों काला सागर में नागरिक ठिकानों पर हमले रोक दें, जहाज़ों और बंदरगाहों पर बढ़ते हमलों से अनाज व अन्य निर्यात बाधित होने के बीच यह प्रस्ताव तीसरे पक्ष के ज़रिए भेजा गया। अगस्त में अब तक यूक्रेनी (यूरेनी) अनाज निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 76% घटा है, जिससे वैश्विक खाद्य आपूर्ति पर व्यापक प्रभाव की चिंता बढ़ी है (Reuters)
ईरान द्वारा खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और अन्य लक्ष्यों पर महीनों तक किए गए ड्रोन हमलों के बाद, अमेरिकी सेना ‘टास्क फ़ोर्स फ़ाल्कन स्ट्राइक’ बना रही है, यह हवा, समुद्र और समुद्र के भीतर संचालन के लिए उसका पहला बहुराष्ट्रीय हमलावर ड्रोन बल है। यह इकाई अमेरिकी कर्मियों और क्षेत्रीय साझेदारों द्वारा संचालित एकतरफ़ा हमलावर ड्रोन इस्तेमाल करेगी और मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना की पहली एकतरफ़ा हमलावर ड्रोन स्क्वाड्रन ‘टास्क फ़ोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक’ का विस्तार होगी। CENTCOM [अमेरिकी केंद्रीय कमान] के अनुसार, नए बल का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोगियों और साझेदारों के साथ उभरती ड्रोन क्षमताओं का एकीकरण करना है (Fox News)
ब्रिटेन, फ़्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली और स्पेन समेत 30 से अधिक देशों तथा यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को मृत्युदंड दिए जाने की निंदा की और ईरान से मृत्युदंड समाप्त करने तथा कथित रूप से मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की (Fox News)
संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय सरकारी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी से जुड़े दो जहाज़ों पर ईरान ने बिना उकसावे के हमले किए, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है (Fox News)
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पारगमन शुल्क जैसी अतिरिक्त लागत के बिना स्वतंत्र और सुरक्षित नौवहन के लिए खुला रहना चाहिए, उन्होंने ईरान से इस जलमार्ग पर निर्भर देशों से संवाद करने का आग्रह भी किया। उन्होंने ईरान से यमन के हूती विद्रोहियों पर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में संयम बरतने का दबाव डालने को भी कहा और आशा जताई कि ईरान व अमेरिका जल्द से जल्द ईरान के परमाणु कार्यक्रम समेत व्यापक समझौते पर पहुंचेंगे (The Japan Times)
यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने 12 अगस्त को कहा कि यूक्रेन (यूरेन) और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के पास रूस पर युद्ध समाप्त करने का दबाव डालने की संयुक्त योजना है, हालांकि उन्होंने इसका विवरण नहीं दिया (Kyiv Independent)
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति के रूप में पहली बार 13 अगस्त को विवादित कुरील द्वीपों का दौरा किया, इस पर जापान ने कड़ा विरोध जताया, जो चार दक्षिणी द्वीपों को अपना उत्तरी क्षेत्र मानता है। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने इस यात्रा को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इससे पहले से तनावपूर्ण संबंध और बिगड़ेंगे, वहीं, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने औपचारिक विरोध दर्ज कराने के लिए रूसी राजदूत को तलब किया। 1945 में सोवियत संघ के कब्ज़े के बाद से ये द्वीप रूस के नियंत्रण में हैं और क्षेत्रीय विवाद के कारण दोनों देश युद्धोत्तर औपचारिक शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर पाए हैं (Channel News Asia)
अलास्का की अमेरिकी सरोगेट मां मैकेना वेस्ट बच्चे में गंभीर, पर उपचार-योग्य हृदय-दोष [हाइपोप्लास्टिक लेफ़्ट हार्ट सिंड्रोम] पाए जाने पर उसके जैविक माता-पिता [कैलिफ़ोर्निया के एक दंपति] के कथित गर्भपात अनुरोध को ठुकराकर टेक्सास चली गईं। उन्होंने टेक्सास के कानून के तहत कानूनी संरक्षण मांगा— जहां गर्भपात पर कड़े प्रतिबंध हैं और जन्म देने वाली महिला को कानूनी मां माना जाता है— साथ ही इस बीमारी के उपचार में अनुभवी अस्पतालों में विशेष बाल हृदय-चिकित्सा की सुविधा भी मांगी। टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने हस्तक्षेप कर अदालत से यह सुनिश्चित करने का आदेश प्राप्त किया कि शिशु गैब्रियल को जन्म के बाद चिकित्सकीय रूप से आवश्यक उपचार मिले। गैब्रियल का जन्म 12 अगस्त को हुआ और उसे नवजात गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया (Dallas Morning News)
हांगकांग पुलिस ने 3 से 10 अगस्त तक काउलून के क्वुन टोंग बाइपास पर खतरनाक ड्राइविंग का पता लगाने के लिए लेज़र स्पीड गन के साथ ड्रोन का इस्तेमाल किया। पुलिस की योजना ड्रोन से यातायात निगरानी को अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाने की है (VTV)
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए ‘बर्थ टूरिज़्म प्रिवेंशन टास्क फ़ोर्स’ बनाई है, जो नागरिकता दिलाने के उद्देश्य से अमेरिका में बच्चे को जन्म देने के लिए गैर-आप्रवासी वीज़ा का उपयोग करते हैं, यह ऐसी व्यवस्था कराने वाले व्यवसायों पर भी कार्रवाई करेगी। मंत्रालय के अनुसार, टास्क फ़ोर्स अब तक विश्वभर में 600 से अधिक वीज़ा रद्द कराने में मदद कर चुकी है और धोखाधड़ी या गलत जानकारी का पता लगाने के लिए यात्रा इतिहास तथा संघीय एजेंसियों की सूचनाओं की समीक्षा कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा का वास्तविक उद्देश्य छिपाने या जन्म-पर्यटन योजनाएं आयोजित करने में सहायता करने वालों का वीज़ा रद्द हो सकता है और वे भविष्य में अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य भी ठहराए जा सकते हैं। (US Department of State)
पेरिस [फ़्रांस] सीन नदी के पानी से इमारतों को ठंडा करने वाले ज़िला शीतलन नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, इससे लूव्र संग्रहालय, कार्यालयों और शॉपिंग सेंटरों को ठंडा रखा जाता है और इसे अधिक स्कूलों, अस्पतालों तथा शिशु-गृहों तक पहुंचाने की योजना है। 1991 से संचालित इस प्रणाली में अब लगभग 120किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है, जो करीब 1,000 इमारतों को सेवा देती है, इसका उद्देश्य शहर की सड़कों पर गर्मी छोड़ने वाले अलग-अलग एयर कंडीशनरों पर निर्भरता घटाना है (Báo Tin tức)
नाइट सिफ्ट शरीर की जैविक घड़ी को गंभीर रूप से बाधित कर सकती है, जिससे हृदय रोग, चयापचय संबंधी विकार, अवसाद और कार्यस्थल दुर्घटनाओं समेत बड़े स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं। इन जोखिमों को घटाने के लिए विशेषज्ञ नियोक्ताओं को लगातार रात की पालियां सीमित रखने और स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय देने की सलाह देते हैं। कर्मचारियों को नियमित समय पर सोना चाहिए, हल्का भोजन करना चाहिए, कैफ़ीन सीमित रखनी चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए (Báo Sức khỏe và Đời sống)
औलासी (वियतनामी) ऑनलाइन समाचार-पत्र की एक रिपोर्ट थान निएन के अनुसार, तीन संकेत बता सकते हैं कि व्यक्ति की शारीरिक क्षमता उसकी उम्र के हिसाब से अपेक्षा से अधिक तेज़ी से घट रही है: चाल धीमी होना, वज़न स्थिर रहने के बावजूद मांसपेशियों की ताकत घटना और बार-बार थकान होना। सीढ़ियां चढ़ने, सामान उठाने, कुर्सी से उठने या जाने-पहचाने व्यायाम करने में कठिनाई शारीरिक क्षमता घटने का संकेत हो सकती है और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता दर्शाती है (Thanh Niên)
WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] के अनुसार, यदि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य [DRC] के पांच प्रभावित क्षेत्रों में एक साथ बचाव उपाय लागू किए जाएं, तो लगभग तीन महीने में इबोला संक्रमण की दिशा पलटी जा सकती है। हालांकि, इस अवधि में प्रकोप समाप्त होने की संभावना नहीं है। 11 अगस्त तक DRC में 4,449 मामले और 2,061 मौतें दर्ज हुई हैं (VietnamPlus)
यूरोप भीषण गर्मी की चपेट में है, 13 अगस्त को ब्रिटेन में 2026 का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, और लंदन के क्यू गार्डन्स में शुरुआती तौर पर तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। फ़्रांस के बड़े हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है और देश की पांचवीं लू के दौरान 80 विभागों में नारंगी स्तर की गर्मी की चेतावनी जारी है। ग्रीस में जंगल की आग सिविरी और फोरका के घरों तक पहुंच गई, जबकि तटरक्षक बल ने समुद्री मार्ग से 481 लोगों को निकाला (The Guardian, Met Office, Protothema)
दक्षिण कोरिया रिकॉर्ड तोड़ लू का सामना कर रहा है। गैंगवोन प्रांत में किसानों ने पाया कि कई सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद भूमिगत आलू नरम होकर सड़ गए हैं और उबले आलू जैसे दिख रहे हैं। लू से खेती को अन्य व्यापक नुकसान भी हुआ है, सूखे के कारण पत्तागोभी खेतों में ही छोड़नी पड़ीं और सेब व आड़ू की फसलें बर्बाद हो गईं (Tuổi Trẻ)
टोक्यो [जापान] के पूर्व में स्थित चिबा प्रांत में शुक्रवार, 14 अगस्त की सुबह तक रातभर हुई रिकॉर्ड बारिश से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 360 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिससे सड़कें, रेलमार्ग और 80 से अधिक घर जलमग्न हो गए तथा 22,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। एक व्यक्ति अब भी लापता है। सोगा स्टेशन पर रातभर फंसे लगभग 4,000 लोगों की मदद के लिए सैनिकों ने बसें तैनात कीं, जबकि नारिता हवाई अड्डे पर करीब 7,000 लोग फंसे रहे। अधिकारियों ने उच्चतम स्तर की चेतावनी घटा दी है, लेकिन लगातार सावधानी बरतने का आग्रह किया है (The Japan Times, Reuters, Associated Press via WSB Radio)
मानसून से अधिक बादल छाने और समुद्र का तापमान घटने के बाद ग्रेट बैरियर रीफ़ [ऑस्ट्रेलिया] में शुरुआती सुधार के संकेत दिख रहे हैं, इससे 2026 की शुरुआत में प्रवाल ब्लिचिंग की गंभीरता और विस्तार कम हुआ (Good News Network)
क्रूरता-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल सौंदर्य उत्पादों की बढ़ती उपभोक्ता मांग तथा अभिनव वीगन फ़ॉर्मूलेशन के चलते वैश्विक वीगन सौंदर्य प्रसाधन बाज़ार 2030 तक 29.89 अरब अमेरिकी डॉलर की ओर बढ़ रहा है (The Business Research Company)
एनेक्स ने ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस चार्जिंग और बेहद टिकाऊ, दाग-रोधी सिलिकॉन सामग्री वाले स्मार्ट वीगन लेदर सोफ़े पेश किए हैं, जो आधुनिक घरेलू तकनीक को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली से जोड़ते हैं (The Herald Business)
स्विस कंपनी प्लांटेड अपने जर्मन संयंत्र का विस्तार कर किण्वित वीगन मांस का उत्पादन दोगुना कर रही है, ताकि होल-कट स्टेक और कोल्ड कट्स जैसे अन्य उत्पादों की यूरोप में बढ़ती मांग पूरी की जा सके (AgFunderNews)
न्यूयॉर्क [अमेरिका] के जस्टिन कैनरेली ने लुई नाम के एक बत्तख-जन को गोद लिया, जिसने परिवार के सदस्य, गोल्डन रिट्रीवर बार्ली के जीवन में फिर से आनंद भर दिया। मिर्गी की दवा से बार्ली थकी और गुमसुम रहने लगी थी, लेकिन लुई से मित्रता होने पर वह फिर प्रसन्न रहने लगी। यह अभिन्न जोड़ी रोज़ साथ खेलती है, जिससे बार्ली ने अपना जीवंत और प्रसन्न स्वभाव फिर पा लिया (Good News Network)
नैनूस बे [ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा] में स्थानीय निवासी निकी वेल्ज़ और मूविंग ऑन कैट रेस्क्यू की कैथी रॉबिन्सन ने एक ग्रामीण सड़क के पास चार कुपोषित बिल्ली के बच्चों और उनकी मां को बचाया। बिल्ली के बच्चों को-चिकित्सा दी गई पशु और उन्हें गोद दिए जाने की तैयारी हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मां जीवित नहीं बची (Oak Bay News)
फ़्लोरिडा [अमेरिका] में पैडलबोर्ड सवार माइक हेड ने सिल्वर नदी में तैरते समय 2.4 मीटर लंबे मगरमच्छ के हमले का शिकार हुई एक महिला को बचाया। श्री हेड ने अपने पैडल से मगरमच्छ को दूर भगाया और पीड़िता की बांह पर रक्तस्राव रोकने वाली पट्टी बांधी (The Guardian)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “हम अपने दृष्टिकोण से ऐसे चिपके रहते हैं, मानो सब कुछ उसी पर निर्भर हो। लेकिन हमारे विचार स्थायी नहीं होते; पतझड़ और सर्दी की तरह वे भी धीरे-धीरे बीत जाते हैं।” – पूजनीय संबुद्ध गुरु एवं दार्शनिक च्वांग त्ज़ु (शाकाहारी) (AZ Quotes)
माइकल ह्यूज़ के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला की पिछली कड़ी में, माइकल के हृदय के वाल्व की सर्जरी हुई थी, लेकिन अगले दिन, उन्हें निमोनिया हो गया और उनकी हालत तेज़ी से बिगड़ गई। इस चिकित्सकीय संकट के दौरान माइकल को पहली बार शरीर से बाहर होने का अनुभव हुआ, उन्होंने स्वयं को एक अंधेरे गलियारे में पाया, जहां उन्होंने अपना ही शरीर एक स्ट्रेचर पर तेज़ी से ले जाते देखा। वह थोड़ी देर के लिए अपने शरीर में लौटे और उपचार कर रहे लोगों से संघर्ष किया, फिर उनके अनुसार, अचानक स्वयं को “दूसरी ओर” पाया।
मैं शून्य में था। [वहां] बहुत शांति थी। और मैंने कहा, “अभी क्या हुआ?” फिर मुझे याद है, मैंने स्वयं से कहा, “शायद मैं मर चुका हूं।” और मैं तैर रहा था। वहां बहुत शांति थी। मुझे डर नहीं लग रहा था। और उस पल मुझे पता था कि मैं किसी दूसरी जगह चला गया हूं। फिर अचानक मैंने स्वयं को एक भयानक जगह पर पाया।
माइकल के अनुसार, उनकी चेतना उनके भौतिक शरीर में लौट आई थी। निमोनिया के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दवाओं से कोमा में रखा था और सांस की नली लगाई थी, लेकिन शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि वे कहां हैं या उन्हें बंधा हुआ क्यों महसूस हो रहा है। मुझे जकड़न महसूस हो रही थी। मुझे हवा महसूस हो रही थी, बहुत दर्द था और मुझे कारण नहीं पता था। मुझे बिल्कुल पता नहीं था। फिर आखिरकार मुझे लगा कि कोई मेरा हाथ पकड़े हुए है। [वह] शायद परिवार का कोई सदस्य था। मुझे याद है, मैंने संदेश लिखने के लिए अपना दूसरा हाथ वहां लाकर उंगली से लिखने की कोशिश की। और मैंने लिखा, “मदद करो।” फिर मैंने लिखा, “यह काम नहीं कर रहा।” आखिर में मैंने एक गाली लिखी, क्योंकि मुझे यकीन हो गया था कि कोई मेरी मदद नहीं करेगा और मैं फंसा हुआ था।
फिर आखिरकार मैंने देखा कि वे नली बाहर निकाल रहे थे। मैं उस नली के भीतर फंसा था, जहां पिछले दो दिनों से था, और हिल नहीं सकता था। मैं उसी नली, सांस की नली के भीतर अपने शरीर में लौटा था और वहीं फंस गया था। और मुझे इसका पता नहीं था। जब उन्होंने उसे बाहर निकाला, तो नली निकलते समय मुझे कमरा घूमता और मुड़ता दिखाई दिया। मैंने देखा और फिर, अचानक मैं दोबारा शरीर से बाहर चला गया।
माइकल के अनुसार, सांस की नली हटाए जाने के बाद उनकी चेतना एक बार फिर भौतिक शरीर से दूर चली गई। मैंने फिर आंखें खोलीं और शून्य में लौट आया। मुझे नहीं पता था कि मैं कहां हूं, लेकिन मैं सहज था। फिर अचानक, अपने नीचे कहीं से मुझे यह भी महसूस हुआ कि मैं सीधा लेटा हूं और मेरे पास शरीर है, क्योंकि पहली बार जब मैं शून्य में था- तब मुझे पता था कि वह केवल मेरी चेतना थी। मेरे पास शरीर नहीं था। इस बार मुझे लगा कि मेरे पास शरीर है। लेकिन मैं लेटा हुआ था। मगर मेरा चेहरा नीचे की ओर था। और मैं तैर रहा था। फिर अचानक मैंने नीचे देखा और नीचे से नीले प्रकाश एक-एक करके जलने लगे। एक, दो, तीन—मानो कोई चीज़ चालू हो रही हो, लगभग किसी जहाज़ या अंतरिक्ष यान की तरह। लेकिन उसका चालक मैं था। मेरी चेतना ही चालक थी। फिर अचानक उस संरचना का पूरा भीतरी हिस्सा अत्यंत चमकीले नीले प्रकाश से जगमगा उठा। लेकिन मैं देख नहीं पा रहा था। मैं अपनी आंखों से केवल सामने की ओर देख सकता था। फिर मैं बाहर की ओर बढ़ने लगा। बाहर आते हुए मैंने देखा कि मैं गैराज जैसे एक चौकोर क्षेत्र में था। लेकिन प्रकाश बाहर फैलने पर मैंने दूर देखा और वहां सैकड़ों अन्य चौकोर खाने, पॉड, हैंगर या ऐसी ही चीज़ें देखीं। फिर मैं अंतरिक्ष यान की तरह ‘शूँऽऽ’ करके मुड़ा, और उड़ चला। अब मैं उड़ रहा था। और विचित्र बात यह थी कि मैं इस चीज़ के भीतर था, जिसे मैं स्वयं समझ रहा था। मुझे चेहरे पर हवा महसूस होने लगी और वह बहुत अच्छी लगी, क्योंकि मुझे ठंड बहुत पसंद है। मैंने कहा, “हे परमेश्वर, यह कितना अच्छा— आपका धन्यवाद—कितना अच्छा लग रहा है।” फिर मैं शून्य में उड़ता रहा और जैसा कि आप जानते हैं, वहां समय बिल्कुल अलग होता है। मैं वहां हज़ारों वर्षों तक रहा हो सकता था। मैं यहां से 10 सेकंड के लिए जाकर वहां हज़ारों वर्ष बिता सकता था।
भाग 4 में, माइकल शून्य से ऊपर उठते हुए अपनी उड़ान जारी रखते हैं और उस शरीर के बारे में एक चौंकाने वाली खोज करते हैं, जिसमें अब वे मौजूद हैं। और किसी कारण से मैंने सिर नीचे झुकाया और देखा कि मैं किस चीज़ को उड़ा रहा था। वह एक शरीर था, लेकिन मेरा शरीर नहीं था। मैं अच्छी शारीरिक अवस्था में हूं, पर इतनी उत्कृष्ट अवस्था में नहीं। मैं अत्यंत सुडौल था, और फिर मुझे याद है कि मैंने स्वयं से कहा। मैंने कहा, “ओह, मैं अपने वास्तविक शरीर में हूं।” माइकल ह्यूज़ के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के भाग 4 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़ें। (Spiritual Warrior Journey)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें