विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के या-चिंग से मंदारिन चीनी भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:नमस्कार, आदरणीय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी की संत-स्वभावी टीम, शुरुआती दिनों में जब गुरुवर ने ताइवान (फ़ोर्मोसा) में शिक्षाओं का प्रसार करना बस शुरू किया था, मैंने आंतरिक दर्शन में देखा था कि गुरुवर मेरे पिताजी को स्वर्ग ले जा रहे थे।हाल ही में मेरी मां भी चल बसे। आश्चर्यजनक रूप से, उनकी आत्मा मुझसे बात करने आई थी। वह इतनी प्रसन्न थी कि वह अत्यधिक भावुक हो गई। ऊच्च आवाज मेंं, लगभग चीखते हुए उन्होंने कहा, "आप सबसे आज्ञाकारी संतान हो! (मेरी माँ के सात बच्चे थे। केवल मुझे ही गुरुवर से दीक्षा प्राप्त हुई।) आपको जन्म देना सबसे सार्थक कार्य था! आपकी गुरुवर मुझे लेने आए थे। आपकी गुरुवर कितनी खूबसूरत हैं! आपके साथी दीक्षत-जन भी आए थे; वे मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आए!” वाह! पता चला कि गुरुवर दीक्षित-जनों के एक समूह को भी साथ में लेकर मेरी माँ को ऊपर ले जाने के लिए आए थे!मैंने जानबूझकर अपनी माँ से पूछा, "क्या आप अमिताभ बुद्ध के साथ नहीं जाने वाली थीं?" उन्होंने जवाब दिया, "दरअसल, दुनिया के लोग यह नहीं जानते, लेकिन आपके गुरुवर ही अमिताभ बुद्ध हैं! गुरुवर जहां भी जाएंगे, मैं उनके पीछे-पीछे चलूंगी।" फिर मेरी मां ने घर के मामलों के बारे में बात की। इससे मुझे यह एहसास हुआ कि जीते जी हमें अच्छे संबंध विकसित करने चाहिए और सभी संघर्षों को सुलझाना चाहिए ताकि दिल में अनसुलझे मामले हमारी मुक्ति में बाधा न बनें। मेरी मां ने आगे कहा, "भविष्य में बहुत से लोग मरेंगे।" मैं आपको यह नहीं बताऊंगी कि वे कौन कौन होंगे। वे परीक्षा में असफल होने के कारण मरेंगे। लेकिन वे मेरी तरह भाग्यशाली नहीं है, जिसे ले जाने हेतु स्वयम गुरुवर आए थे।"अचानक, मुझे अपनी मां के अवशेषों को एक बार और देखने की इच्छा हुई। उनका मुंह खुला हुआ था, लेकिन मुझसे बात करने के बाद, वह बिल्कुल अलग थी! उनके होंठ बंद हुए और मुस्कुराहट में बदल गए। वह खुशी से चमक रही थी। उनका चेहरा और होंठ इतने गुलाबी थे कि उन पर एक भी झुर्री नहीं थी। कोई भी यह नहीं कह सकता था कि वे 90 वर्ष से अधिक उम्र की थे। कितना बड़ा बदलाव! मैं उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकी और मैंने कहा, "आप बहुत खूबसूरत हो!"मैं गुरुवर को हार्दिक धन्यवाद देती हूं, कि उन्होंने साथी दीक्षितों को साथ में लाकर मेरी माँ का उद्धार किया। आपका धन्यवाद, गुरुवर! आदरपूर्वक, ताइवान (फ़ोर्मोसा) से शिष्या या-चिंगप्रशंसात्मक या-चिंग, आपके माता-पिता के देहांत के बाद देखे गए चमत्कारों का वर्णन करने के लिए धन्यवाद। गुरुवर ने हमें असीम आशीर्वाद दिया है, इस तरह से कि हम इस संसार पर रहते हुए इसे पूरी तरह समझ भी नहीं सकते। कामना है कि ईश्वरीय प्रकाश द्वारा आपको और दयालु ताइवानी (फोर्मोसन) लोगों को शाश्वत मार्गदर्शन प्राप्त हो। सार्वभौमिक शांति में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए यह प्यारा संदेश भेजती हैं: "प्रेममयी हुई या-चिंग, आपके संदेश के लिए बहुत धन्यवाद, जो आपके निष्ठापूर्ण क्वान यिन फलदायी अभ्यास और हमारे सच्चे-घर कि मार्ग में सच्ची आस्था को दर्शाता है। जैसा कि वादा किया गया था, क्वान यिन ध्यान में दीक्षा लेने के बाद आपके प्रियजनों की नौ पीढ़ियों तक को मुक्ति प्राप्त होती है। वे ऐसे लोकों में जाते हैं जो यहाँ से असाधारण रुप से बेहतर हैं, इसलिए वे बहुत खुश होते हैं! आपके साथ आज यहां तक पहुंचने में मेरे लिए अनगिनत जन्मों का समय बीत चुका है, और इस दौरान अनगिनत लोगों से मेरा संपर्क बना है। हम सब एक हैं और हम अपने सच्चे घर की ओर लौट रहे हैं। सभी को परम ईश्वर प्रेम करते हैं। सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति हमारा प्रेम, यही बात मायने रखती है। इस प्रेम को दूसरों के साथ साँझा करें और आनंदित रहें। परम ईश्वर की कृपा से आप, आपका परिवार, अतीत और वर्तमान के, और हरा-भरा ताइवान (फ़ोर्मोसा) मुक्ति प्राप्त करें। आपको हमेशा प्यार।"











