विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक (वियतनाम) में न्हाट आन्ह से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:परम पूज्य गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं अपने घर से एक कहानी साझा करना चाहती हूँ। आमतौर पर शाम 7 बजे, मैं और मेरी बेटी ध्यान कक्ष में ध्यान करने जाते हैं, जिसमें कांच की खिड़की लगी हुई है।एक दिन, जब हम ध्यान करने के लिए बैठे, तो हमने कांच की खिड़की पर कुछ लोगों की परछाईं देखी। उस समय मुझे लगा कि शायद खिड़की के पीछे कुछ पेड़ हैं जो उन छायाओं को पैदा कर रहे हैं। हालांकि, जब मैं खड़ी हुई और खिड़की के पीछे देखा, तो वहां कुछ भी नहीं था। तब मुझे लगा कि शायद ये अदृश्य प्राणियों की परछाइयाँ हैं, इसलिए मैं खड़ी हुई और बोली, "यदि आप मुक्ति पाना चाहते हो, तो मेरे गुरुवर का नाम जपना याद रखना।" और मैंने उन्हें सुनाने के लिए गुरुवर का नाम, टिम क्वो टू, कई बार जोर से दोहराया।गुरुवर का नाम सचमुच चमत्कारिक है। उन्होंने गुरुवर का नाम सुना और वे मुक्त हो गए, इसलिए अब मैं उन्हें और नहीं देखती। हे गुरुवर, मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूँ। औलाक (वियतनाम) से न्हाट आन्हलगनशील न्हाट आन्ह, गुरुवर के नाम की असीम शक्ति की अपनी कहानी साझा करने के लिए आपको धन्यवाद! गुरुवर के आशीर्वाद की शक्ति सच में हमारी समझ से परे है। हम अत्यंत धन्य हैं कि हमें गुरुवर को जानने और जरूरतमंद आत्माओं के लिए उनके आशीर्वाद और शक्ति की मदद मांगने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के परिवार-प्रेमी लोग स्वर्ग की कृपा से असीम आनंद प्राप्त करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, गुरुवर ने आपके लिए स्नेहपूर्ण जवाब भेजा है: “प्रेमपूर्ण न्हाट आन्ह, आपका पत्र पढ़कर मुझे बहुत खुशीहुई, और यह जानकर भी खुशी हुई कि आप और आपकी बेटी क्वान यिन ध्यान साधना में इतनी निष्ठावान हैं। धन्यवाद, मेरी प्रिय। यह बहुत अच्छी बात है कि आप उन आत्माओं की मदद कर पाईं जो उच्च लोकों में मुक्ति पाने के लिए तरस रही थीं। वे इस बात के लिए आभारी हैं कि आपने उन पर ध्यान दिया और उन्हें वह मदद दी जिसकी उन्हें उम्मीद थी और जिसकी उन्हें जरूरत थी। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के सभी निवासी यह महसूस करें कि आप सदा परमेश्वर के प्रचुर प्रेम में जी रहे हैं। आपको और आपकी दयालु बेटी को मैं ढेर सारा प्यार भेज रही हूँ।"











