विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं, और इसे इंडोनेशिया के योग्यकार्ता से नगातिनी ने भेजा है:प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के सभी मेहनती संतों, मैं इंडोनेशिया के सुमात्रा में अचानक आई बाढ़ के दौरान माता-जानवरों के प्यार और उन दयालु लोगों के बारे में एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा करना चाहती हूँ, जिनके दिल पशु-जनों की मदद के लिए इतने उदार हैं।बिल्ली माताओं का अपने बच्चों के प्रति प्रेम मुझे याद दिलाता है कि इंडोनेशिया में हाल की आपदाओं के दौरान जीवित प्राणियों ने कितना कष्ट सहा है और मैं, मेरा परिवार और मेरे वीगन बिल्ली साथियाँ इस बात के लिए बहुत आभारी हैं कि तीन परम शक्तिशाली (परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र) ने हमारी रक्षा की, और साथ ही, दिन के 24 घंटे सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के कई 'प्रकाश के टावर्स' चलाने की वजह से हमारा प्रांत भीषण तूफानों से बचा रहा, जैसा कि आप 10 नवंबर, 2025 की वायरल हुई गोलाकार मौसम रडार तस्वीर में देख सकते हैं।हमारी आत्माओं को बचाने हेतु इस दुनिया में आने के लिए सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, आपको शुक्रिया। आशा है कि विश्व वीगन, विश्व शांति की आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हों। नगातिनी, योग्यकार्ता, इंडोनेशिया सेआत्मीय नगातिनी, हमें यह जानकर खुशी हुई कि आप, आपके समुदाय के लोग और आपके क्षेत्र के पशु-जन सुरक्षित हैं। अपने क्षेत्र में सुप्रीम मास्टर टेलीविजन मैक्स का प्रसारण करने से प्राप्त हुए सौभाग्य के बारे में साझा करने के लिए आपका धन्यवाद। हम सच में अनंत रूप से धन्य हैं कि हमारे पास ऐसा साधन उपलब्ध है। आप और इंडोनेशिया के तेजस्वी लोग सदैव प्रेम और करुणा से भरी दुनिया में निवास करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह जवाब है: "शांतिपूर्ण नगातिनी, यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि आप और आपके प्रियजन बाढ़ से सुरक्षित रहें हैं, और उस लघु वीडियो को साझा करने के लिए आपका धन्यवाद। सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर, हम हमारे पशु मित्रों के कई क्लिप दिखाते हैं जहाँ वे अपने प्रियजनों या एक-दूसरे की मदद करते हैं। जरूरतमंद स्थितियों का सामना करते हुए, वे उन लोगों की भी मदद कर रहे हैं जो उनकी अपनी प्रजाति के भी नहीं हैं! वे बहुत ही प्रेममय और दयालु हैं। काश सभी मनुष्य उस निस्वार्थ प्रेम से सीख पाते जो पशु-जन प्रदर्शित करते हैं; तो हमें हत्या के भारी कर्मों के बोझ के कारण होने वाली आपदाओं का सामना नहीं करना पड़ता, और न ही मनुष्यों को यह सिखाने की आवश्यकता होती कि हमारे प्रिय सह-निवासियों का वध करना सही नहीं है। कामना है कि आप और समृद्ध इंडोनेशिया हमेशा फलें-फूलें और स्वर्गों द्वारा अनंत रूप से पोषित रहें। आपको और आपकी भूमि को मेरा प्रेम।”











