विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक (वियतनाम) की किम ओन्ह से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:आदरणीय एवं प्रिय गुरुवर! मैं मध्य औलाक (वियतनाम) से हूं, एक ऐसा क्षेत्र जिसने हाल ही में एक ऐतिहासिक बाढ़ का सामना किया है। उन कठिन दिनों में, भारी क्षति और कठिनाइयों के बीच, हमने हर जगह फैलते हुए एक सर्वव्यापी प्रेम को गहराई से महसूस किया।कई प्रांतों के साथी दीक्षित-जनों ने लंबी दूरी तय करने में संकोच नहीं किया, और बाढ़ प्रभावित समुदायों के लिए वे आवश्यक सामग्री, प्यार भरे सहानुभूति, वित्तीय सहायता और आपके उपहार लेकर आए। भौतिक सहायता से परे, यह मानवीय दया भाव की गर्माहट थी, उन अंधकारमय दिनों में यह चमकने वाला प्रेम का प्रकाश था। पूरी निष्ठा के साथ तैयार किए गए और लगातार कई दिनों तक जलमग्न रहे क्षेत्रों में सीधे पहुंचाए गए परोपकारी वीगन भोजन ने न केवल लोगों के शरीर को बल्कि उनके दिलों और आत्माओं को भी पोषण दिया।प्रत्येक साथी साधक के परिवार को एक टेलीविजन और गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का एक सौर ऊर्जा से चलने वाला प्लेयर भी प्राप्त हुआ, जो आध्यात्मिक शक्ति के एक चमत्कारी स्रोत के रूप में कार्य करता है - जिसने आपदा के बाद हमारे प्रांत में आस्था, शांति और मजबूती को पुनः नवीनीकृत किया। समस्त सजीव प्राणियों पर बरसाए गए आपके निःशर्त प्रेम के लिए मैं कृतज्ञतापूर्वक आपको नमन करती हूँ! परमेश्वर की कृपा से दूर-दूर तक के साथी दीक्षितों के प्रेमपूर्ण संरक्षण के प्रति भी मैं अत्यंत आभारी हूं! आध्यात्मिक आत्मीयता और मानवीय करुणा का यह बंधन वास्तव में पवित्र और महान है।हालात धीरे-धीरे स्थिर होने के बाद, मैं क्वान यिन समूह ध्यान में वापस लौट आया। गहन एकाग्रता के दौरान, मैंने गुरुवर के प्रकटित स्वरूप को कृपापूर्वक हमें दर्शन देते हुए देखा। उस क्षण मेरा हृदय आंसुओं से भर गया था। मुझे स्पष्ट रूप से यह महसूस हुआ कि आप हमेशा हमारे साथ हैं - और हमारी देखभाल कर रहे हैं, आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह से, मौन रूप से लेकिन पूरी तरह से। एक बार फिर, गुरुवर, मैं अपने दिल की गहराइयों से, आपके असीम प्रेम और आपकी चमत्कारी सुरक्षा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता को आदरपूर्वक अर्पित करती हूँ।मैं पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली को भी धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने इस संकट के समय में मेरे प्रांत को आशीर्वाद दिया, मार्गदर्शन दिया और सहारा दिया। कामना हे कि प्रेम का यह तेज प्रकाश अनंत काल तक फैलता रहे। हम सदा कृतज्ञता भाव बनाए रखें, लगन से अपनी साधना को आगे बढ़ाएं और दूसरों की सेवा करें। परमेश्वर का आभार व्यक्त करते हुए, औलाक (वियतनाम) से किम ओन्ह।सच्ची किम ओन्ह, हमारे साथ अपनी दिल की बात साझा करने के लिए धन्यवाद। हमें यह जानकर खुशी हुई कि तीन परम शक्तिशाली की कृपा से आपके क्षेत्र की स्थिति अच्छी तरह से सुधर रही है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ और प्यार। गुरुवर के पास आपके लिए कुछ सांत्वना भरे शब्द हैं:“निष्ठावान किम ओन्ह, आपकी ईमानदारी और कृतज्ञता ने मेरे हृदय को छु लिया है। हालांकि त्रासदी और आपदाओं से गुजरना भयावह होता है, लेकिन ये उन लोगों को गहराई से बदलते भी हैं जो उन्हें देखते हैं। यह एक ऐसा शुद्धिकरण है जो उस तरह के अनुभव के बिना इतनी जल्दी और गहराई से नहीं हो सकता था। तीन परम शक्तिशाली ईश्वर इन सभी समय के दौरान आपके साथ थे, और यह बहुत अच्छी बात है कि आप यह जानते हैं और आपने अपने हृदय में उपचार की गहराई को महसूस होने दिया है। यही इस परिक्षण का असली अवसर है। कि बाढ़ के परिणामस्वरूप आपके इतने सारे दीक्षित भाइओं और बहनों ने अपनी करुणा, दया और कृतज्ञता की भावना को और भी अधिक जागृत किया, और यह वह परिवर्तन है जो औलाक (वियतनाम) को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने में सहायक होगा। यह याद रखें कि, तीन परम शक्तिशाली सदा आपके साथ हैं, मेरे प्रिय, आपको पुनर्जागृत करने के लिए। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के सदा-विद्यमान प्रेम से आपको और औलाक (वियतनाम) के दयालु लोगों को शक्ति मिले। हर तरह की क्षति से बचने के लिए मेरे प्रेम को अपनी ढाल बनाएं, अभी और सदा के लिए।"











