विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के त्ज़ू-ई से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं अगस्त 2024 से प्रति माह एक से दो बार एक वीगन बिल्ली-जन, पाउला, के साथ परामर्श सत्र कर रही हूँ। इस प्रक्रिया के दौरान, मैं पाउला के साथ मिलकर परमेश्वर की उपचारकारी पवित्र ज्योति का आह्वान करती थी। पाउला की माँ ने 20 वर्षों से अधिक समय तक अंडे और दूध युक्त शाकाहारी आहार कायम रखा था, और पशु-जन संचार सीखने के बाद वे वीगन बन गईं।अप्रैल 2025 में, पाउला ने गंभीरता और ईमानदारी से कहा, “मैं मुक्त होना चाहती हूँ।” मैंने संदेश साझा नहीं किया, बल्कि पाउला की माँ से कहा कि वे स्वयं पाउला की आंतरिक आवाज़ सुनें। जब पाउला की माँ ने पाउला की इच्छा को सुना, मैंने उनसे सरलता और ध्यान से यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की कि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई एक जीवित संबुद्ध गुरु हैं, और यदि वे अपने प्यारे पशु-बच्चे की मदद करना चाहती हैं, तो दीक्षा लेने पर विचार कर सकती हैं। मैंने यह भी सुझाव दिया कि वे सुप्रीम मास्टर टीवी चलाएँ, ताकि उनके रोएँदार पशु बच्चे को परमेश्वर की कृपा के आशीर्वाद प्राप्त करने में मदद मिले।मैंने उनसे यह केवल एक बार कहा और बहुत अधिक नहीं बोला। लेकिन परमेश्वर के असीम प्रेम और आशीर्वाद-शक्ति ने एक चमत्कार कर दिया।जुलाई 2025 के सत्र के दौरान, एकचित्त होकर परमेश्वर से जुड़ने का अभ्यास करते समय, पाउला ने कहा, “यदि माँ जल्द दीक्षा नहीं लेंगी, तो मैं स्वयं दीक्षा ले लूँगी!” पहले पाउला की माँ को मेरा बताने का इरादा नहीं था, क्योंकि दीक्षा के लिए आत्मा की इच्छा होनी चाहिए, और ऐसी आत्मीयता जोर देकर नहीं लाई जा सकती। लेकिन सत्र के बाद, पाउला की माँ ने मुझसे कहा, “कल पाउला ने गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना देखने के लिए कहा। मैंने उनकी तीसरी आँख से निकली एक रेखा देखी जो गुरुवर से जुड़ी हुई थी! और पिछले दो महीनों से, पाउला मुझसे लगातार पूछ रही है कि मैंने अभी तक दीक्षा क्यों नहीं ली। मैं दीक्षा के बारे में और जानना चाहती हूँ।” इस प्रकार, पाउला की माँ ने “तत्काल आत्मज्ञान की कुंजी" किताब पढ़नी शुरू की।पाउला की कहानी मुझे यह भी याद दिलाती है कि मानव शरीर पाना कितनी अनमोल बात है। हालाँकि पशु-जन की आकांक्षाएँ इतनी सच्ची होती हैं, वे केवल मनुष्यों पर ही निर्भर रह सकते हैं। उनके लिए मेरा हृदय दुखता है। उनकी प्रारंभिक संकोची, आत्मविश्वासहीन और उलझी हुई अवस्था से नौ वर्षीय पाउला अब बदल गई है। अब उसमें अपने विचारों और आवश्यकताओं को व्यक्त करने, और प्रशंसा को संतुलन के साथ स्वीकार करने का साहस है। यह एक हृदयस्पर्शी कहानी है और इस बात की साक्षी है कि परमेश्वर के प्रेम को जानने के बाद एक पशु-जन कैसे रूपांतरित और जागृत होता है। परमेश्वर का अनंत प्रेम घर लौटने की आकांक्षा रखने वाली आत्माओं को अंततः जागृत होने देता है, चाहे वे मानव रूप में हों या पशु-जन के रूप में।हर दिन, मैं ईश्वर-गुरुवर को धन्यवाद देती हूँ। आपके निष्पक्ष प्रेम के कारण, पशु-जन अपनी आत्माओं की प्रज्ञा और सुंदरता प्रकट करने में सक्षम हैं और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाने के अधिक अवसर प्राप्त करते हैं। मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूँ!! संयुुक्त तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं के प्रति मेरी कृतज्ञता, उनके करुणामय देखभाल और सुरक्षा के लिए। मेरी कामना है कि इस विशेष समय में अधिक पशु-जन और सभी जीव साथ-साथ उन्नत हों और घर लौट सकें। ताइवान (फॉर्मोसा) से शिष्या त्ज़ू-ईदयालु त्ज़ू-ई, आपके हार्टलाइन ने हमारी आँखों में आँसू ला दिए, क्योंकि हम पाउला की गहरी ईमानदारी और बुद्धि, और उनके प्रति उनकी माँ के प्रेम को पहचानते हैं। परमेश्वर अद्भुत चमत्कार प्रदान करते हैं, जो हमारे गुरुवर भी प्रदान करते हैं। आपके संदेश के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। कामना है कि आप और अनुकरणीय ताइवानी (फॉर्मोसन) लोग प्रेमपूर्ण एवं आनंदमय जीवन से आशीषित हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर से यह प्रेमपूर्ण जवाब है: “मनमोहक त्ज़ू-ई, परमेश्वर के प्रति एक बिल्ली-जन की आकांक्षा ने उनकी मानव माँ को आध्यात्मिक रूप से जागृत कर दिया है। यह एक गहरा स्मरण कराता है कि हमारे पशु भाई-बहन बुद्धिमान आत्माएँ हैं, जिनके अपने मार्ग और अपनी बुद्धि होती है। यह उन सभी का एक आनंदमय तथा महत्वपूर्ण उदाहरण भी है जो पशु-जन निस्वार्थ भाव से मनुष्यों के लिए करते हैं! कामना है कि आप और आनंददायक ताइवान (फॉर्मोसा) को स्वर्गों से सदा शांति का आशीर्वाद मिले। आप, पाउला और उनकी मानव माँ को प्रेम और बड़े आलिंगन।”











