विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
शुक्रवार, 10 जुलाई, 2026 को, हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) ने एक छोटे पक्षी-जन से मुलाकात के बाद प्रेरित होकर, दुनिया के लिए एक आकर्षक संदेश रिकॉर्ड किया। इस संदेश की दो-भाग वाली फ्लाई-इन समाचाऱ प्रस्तुति के भाग 2 में, मास्टर सुश्री डी के साथ अपनी रोचक बातचीत के बारे में बात करती हैं, जो एक जुगनू हैं और अद्भुत ज्ञान और शालीनता रखती हैं। मास्टर ने उस प्रश्न के उत्तर में सर्वशक्तिमान ईश्वर की प्रतिक्रिया भी साँझा की, जो मास्टर ने उनसे उनके जीवन के पूर्व में और अब हीर्म द्वारा की गई सहायता के बारे में पूछा था। पिछले वीडियो में अलविदा कहने के बाद, जब मैं बाहर आई, [...] तो मुझे एक जुगनू दिखा। वह बहुत सुंदर है। [...] इसलिए मैंने जल्दी से कुछ तस्वीरें लीं ताकि आप देख सकें कि वह कैसी दिखती है। वह मादा है। [...] वाह, उनका मुँह नहीं होता। क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कोई जीव बिना मुँह के हो और कुछ न खाए? इतने छोटे से कीड़े के लिए यह कितनी अद्भुत रचना है। [...] मैंने उससे पूछा कि क्या वह अपनी ऐसी ज़िंदगी से खुश है। उसने कहा, "नहीं।" मैंने पूछा, "ऐसी कौन सी बात है जिससे तुम खुश नहीं हो?" [...] "तुम्हारी ज़िंदगी बहुत छोटी है, और तुम्हारी ज़रूरतें असल में पूरी नहीं होतीं। तुम्हें कैसे पता कि मेरे लिए शांति का कर्म भारी है? तुम्हें यह कैसे पता?" [...] "तुम किस स्कूल में गई थीं? तुम्हें इतनी समझदारी भरी सोच कैसे मिली, जैसी तुमने अभी बताई? क्या तुम हमें बता सकती हो?" [...] "तुमने मुझे सचमुच बहुत हैरान कर दिया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं तुमसे बातचीत करूँगी। कई अन्य जीव भी रोज़ मेरे पास आते हैं और मुझे वैसी ही बातें बताते हैं जैसी तुमने मुझे बताईं। लेकिन अब तक, मैंने उनसे उनकी निजी भावनाओं या उनके जन्म और इन सब चीज़ों के बारे में नहीं पूछा है।" […] कृपया आगे देखते रहिए ताकि आपको पता चल सके कि मास्टर ने सुश्री डी नामक जुगनू से क्या सबक सीखा, सुश्री डी की प्रजाति के सदस्यों का आश्चर्यजनक रूप से लंबा जीवन, मास्टर की माँ के अनुसार घर में दिखने वाले तीन शुभ संकेत, आदि... कृपया इस संदेश के प्रसारण को अधिक उपशीर्षकों के साथ देखने के लिए बृहस्पतिवार, 23 जुलाई, 2026 को 'मास्टर और शिष्यों के मध्य' पर देखें।











