विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास मंगोलिया की उरानचिमेग से एक हार्टलाइन है, मंगोलियाई भाषा में, जिसमें बहुभाषी उपशीर्षक हैं:समस्त प्राणियों की ओर से मैं सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, जो परम गुरुवर (अल्टिमेट मास्टर), तथा परमेश्वर के एकमात्र पुत्र हैं, उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूँ और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न की टीम तथा दर्शकों के साथ अपना आंतरिक दर्शन साझा करना चाहती हूँ। मुझे 2022 के वसंत में दीक्षा मिली थी। 2022 की शरद ऋतु में क्वान यिन ध्यान करते समय मुझे एक आंतरिक दर्शन मिला, जिसमें मेरे गुरुवर के अनेक सुंदर तस्वीर प्रवाहित हो रहे थे। पहली नज़र में वे सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के तस्वीर जैसे लगे, लेकिन ध्यान से देखने पर वे सभी किसी तरह से गुरुवर के तस्वीरों से अलग थे। मुख्यतः उनकी आँखें गुरुवर की आँखों से अलग थीं। यह देखकर मुझे एहसास हुआ कि उनमें से कोई भी गुरुवर की तस्वीर नहीं थी। उसी क्षण वे तस्वीरें गायब हो गए और माया, अर्थात नकारात्मक शक्ति, अमानवीय जानवर-जैसे रूप में प्रकट हुई, और उसने व्यंग्यपूर्ण मुस्कान से मुझे ऐसे देखा, मानो कह रही हो कि इन सभी चित्रों के पीछे उसी की शक्ति है, और फिर वह गायब हो गई।इस अनुभव के बाद मैंने देखा कि मेरे फ़ेसबुक पेज पर सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के अनेक तस्वीर और उनकी शिक्षाओं वाली पोस्ट दिखाई देने लगीं। मैंने इन तस्वीरों को ध्यान से देखा और उस समय गुरुवर के चित्र सच्चे थे। लेकिन पिछले एक-दो वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाले ऐप से संपादित चित्रों की संख्या बढ़ गई है, जिनमें गुरुवर के तस्वीरों को बहुत अधिक संपादित किया गया है। इसीलिए मैं यह आंतरिक दर्शन साझा करना चाहती थी। अतः, दीक्षित भाइयों और बहनों और गुरुवर के तस्वीरों का उपयोग करके जानकारी प्रसारित करने वाले अन्य लोगों, कृपया यह ध्यान में रखें, मेरा आपसे अनुरोध करती हूँ कि गुरुवर के तस्वीर को बदले बिना या उस ओरिजनल फोटो में जो कुछ नहीं हैं वैसे चीजों को जोड़े बिना ही इनका उपयोग करें। मंगोलिया से दीक्षित उरानचिमेगसहायक उरानचिमेग, हमें इसके प्रति सचेत करने के लिए धन्यवाद। इंटरनेट पर गुरुवर से संबंधित सामग्री पोस्ट करने वाले बहुत से लोग हैं, और उनमें से कुछ वैसी ही हैं जैसे आपने अपने आंतरिक दर्शन में देखा है। केवल सुप्रीम मास्टर टीवी के आधिकारिक लिंक से ही सामग्री लेना बेहतर है; इस तरह उसकी ऊर्जा शुद्ध बनी रहती है और ये इसे देखने वालों को बेशक ही आशीष देती हैं। नकारात्मक शक्ति हमें हानि पहुँचाने के लिए अनेक चालें चलती है और आपने जो साझा किया, वह उन्हीं में से एक है। आशा है कि गुरुवर की शिक्षाओं में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति इसे गंभीरता से ध्यान देंगे और शिक्षाएँ तथा उनके साथ मिलने वाले अद्भुत आशीर्वाद पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग करेंगे। कामना है कि आप और मंगोलिया के उत्साहपूर्ण लोग जीवन के हर क्षण में अपने भीतर विद्यमान परमेश्वर के प्रकाश से मार्गदर्शन पाएँ, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











