खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक न्यूज़ प्रसारण – 22 अगस्त, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 अगस्त को घोषणा की कि अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में प्रारंभिक व्यापार समझौता होने के बाद लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर के कनाडाई आयात पर 50% शुल्क तीन दिन टाल दिया जाएगा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन समझौते को अंतिम रूप देने की वार्ता जारी है और महत्वपूर्ण काम अभी बाकी है (AP)
राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 अगस्त को कहा कि ईरान से कोई वार्ता न तो चल रही है, न तय है, उन्होंने ज़ोर दिया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला है, जबकि ईरान के अनुसार, उसकी शर्तें मानने तक यह जलमार्ग अमेरिका के लिए प्रभावी रूप से बंद रहेगा। जलडमरूमध्य से जहाज़ों की आवाजाही बहुत कम रही, केप्लर के अनुसार, पिछले सप्ताह 95 जहाज़ों के गुज़रने की पुष्टि हुई, जो उससे पिछले सप्ताह से 19.5% कम है, और 16 अगस्त को केवल तीन जहाज़ गुज़रे। इस बीच, ईरान और ओमान जलडमरूमध्य से जहाज़ों की आवाजाही के प्रबंधन की योजना पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि अमेरिका ने प्रस्तावित व्यवस्था के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई है, जिनमें ईरान-ओमान का संयुक्त प्रबंधन और जहाज़ों से स्वैच्छिक शुल्क लेना शामिल है (AP)
यूएई [संयुक्त अरब अमीरात] ने 18 अगस्त को ईरान के साथ सभी व्यापार, वाणिज्यिक आदान-प्रदान और वित्तीय लेन-देन अगले आदेश तक निलंबित कर दिए। इससे पहले उसने कहा था कि ईरान से देश की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला है। यूएई के अधिकारियों ने कहा कि दोनों मिसाइलें समुद्र में गिरीं और उनसे कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ, जबकि ईरान ने उन्हें दागने से इनकार किया। यूएई ने कहा कि बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के जवाब में यह निलंबन लगाया गया है, लेकिन उसने कूटनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया (Fox News)
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने 18 अगस्त को बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में एक जहाज़ पर अज्ञात प्रक्षेप्य लगा, जिससे उसका दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। उसी दिन पहले, UKMTO ने बताया था कि जलडमरूमध्य से गुज़रते समय ओमान के तट के पास एक अन्य जहाज़ पर भी हमला हुआ, जिसमें चालक दल के एक और सदस्य की मौत हो गई। अधिकारी दोनों घटनाओं की जाँच कर रहे हैं (Fox News)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने श्री ट्रंप की हालिया संपर्क पहल का जवाब दिया है और उनके संवाद को “बहुत सकारात्मक” बताया (Al Jazeera)
सिंगापुर और चीन ने 17 अगस्त को परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग के लिए समझौता किया, सिंगापुर यह आकलन करने हेतु विशेषज्ञता विकसित कर रहा है कि भविष्य में देश में परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं (Channel News Asia)
जमीनी स्तर का संगठन एडफ्री सिटीज़ अभियान चला रहा है कि ब्रिटेन की स्थानीय परिषदें अपनी भूमि पर पशुजन के मांस, दुग्ध उत्पादों और पशुजन कारखानों से जुड़े उत्पादों के विज्ञापनों पर रोक लगाएँ। समूह के अनुसार, ऐसे विज्ञापन छिपा सकते हैं कि सघन पशुपालन से पशुजन का मांस और दुग्ध उत्पाद कैसे बनाए जाते हैं और उसका तर्क है कि प्रतिबंधों से पशुजनों के क्रूर व्यवहार पर आधारित भोजन का प्रचार घटेगा। एम्स्टर्डम सहित नीदरलैंड के कई शहरों में ऐसे प्रतिबंध पहले ही लागू किए जा चुके हैं (Plant Based News)
यूक्रेन (यूरेन) युद्ध की बढ़ती आर्थिक लागत के बारे में सार्वजनिक चेतावनी देने के बाद आंद्रेई क्लेपाच को रूस के सरकारी विकास बैंक VEB के मुख्य अर्थशास्त्री पद से हटा दिया गया है। श्री क्लेपाच ने कहा कि रूस तकनीकी और आर्थिक रूप से पिछड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश लंबे समय तक चलने वाला थकाऊ युद्ध नहीं जीत सकता और बढ़ती लागत अंततः सामाजिक संकट का कारण बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के ऊर्जा और रसद बुनियादी ढाँचे पर यूक्रेनी (यूरेनी) हमले प्रतिबंधों का सामना करने की देश की क्षमता की परीक्षा ले रहे हैं और उन्हों ने सरकारी निर्णय-प्रक्रिया में आ रही गिरावट की भी आलोचना की (Al Jazeera)
रूसी केंद्रीय बैंक के आँकड़ों के इज़वेस्टिया द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, रूसी बैंकों ने जनवरी से अगस्त 2026 के बीच 1,370 शाखाएँ बंद कीं, यह सात वर्षों में देश के भौतिक बैंकिंग नेटवर्क की सबसे बड़ी कटौती है (UNITED24 Media, Izvestia)
द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, यूक्रेन (यूरेन) युद्ध के वित्तपोषण के लिए सरकार द्वारा जमा राशि ज़ब्त या राष्ट्रीयकृत किए जाने की आशंका के बीच रूसियों ने अगस्त के पहले दो सप्ताह में बैंकों से लगभग 286.4 अरब रूबल, यानी करीब 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर, निकाले (The Independent, The Washington Post)
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के दौरान अपने टैंकर बेड़े पर हमलों के बाद कई सप्ताह तक वहाँ बिक्री रोकने वाली सऊदी अरामको ने पिछले सप्ताह होर्मुज़ जलडमरूमध्य के भीतर से कच्चा तेल लादना फिर शुरू कर दिया। समाचार संस्था रॉयटर्स के अनुसार, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी के और टैंकर तेल लादने की प्रतीक्षा में हैं और वह एशियाई रिफाइनरियों को निकट अवधि में आपूर्ति के लिए भारी कच्चे तेल की खेप दे रही है (Fox News, Reuters)
रॉयटर्स के अनुसार, इराक ने 1 सितंबर से तीन महीने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था को मंज़ूरी दी है, जिसके तहत कई अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कंपनियों तथा विभिन्न निर्यात केंद्रों के माध्यम से कच्चा तेल निर्यात किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य इराक को तेल बेचने में अधिक लचीलापन देना और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर जाने वाले खाड़ी के समुद्री मार्गों पर निर्भरता घटाना है, जो ईरान युद्ध से बाधित हुए हैं। OPEC [पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन] का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक इराक, तुर्किये और सीरिया से होकर वैकल्पिक निर्यात मार्ग भी विकसित कर रहा है (Fox News, Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि ईरान से कोई वार्ता न तो चल रही है, न तय है, 18 अगस्त को ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई (Fox News)
ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारी आयातित मुर्गीजन के अंडों से संभावित रूप से जुड़े साल्मोनेला के देशव्यापी प्रकोप की जाँच कर रहे हैं। अधिकारियों ने अगस्त 2025 से 1 अगस्त, 2026 के बीच साल्मोनेला एंटेरिटिडिस के 207मामलों की पहचान की, इनमें 38%रो गियों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और एक की मौत हुई। आनुवंशिक अनुक्रमण से पूरे ब्रिटेन के मामलों के बीच संबंध का पता चला है (London School of Hygiene & Tropical Medicine)
शोध से पता चलता है कि औद्योगिक-पूर्व स्तर से वैश्विक तापमान केवल 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने पर ही 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों को खतरनाक तापीय तनाव का सामना करना पड़ेगा। शरीर का तापमान नियंत्रित करने की उनकी कम क्षमता से निर्जलीकरण, हृदय संबंधी समस्याओं और मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि आबादी की उम्र और तापमान बढ़ने के साथ जोखिम भी बढ़ेंगे (The Guardian)
इंग्लैंड [ब्रिटेन] के 1,35,725 वयस्कों पर हुए अध्ययन में पाया गया कि लगभग हर छह में से एक व्यक्ति अक्सर या हमेशा अकेलापन महसूस करता है, जबकि हर पाँच में से एक से अधिक व्यक्ति को प्रायः साथ की कमी महसूस होती है या वह स्वयं को अलग-थलग पाता है। बड़े शहरों में अकेलापन विशेष रूप से अधिक है। शोधकर्ताओं ने इसे जनस्वास्थ्य और सामुदायिक समस्या बताया है (Fox News)
उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लाला ने 16 अगस्त को हवाई [अमेरिका] को प्रभावित किया और हवाई द्वीप पर 100 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया। प्रारंभिक आँकड़ों के अनुसार, तूफ़ान के दौरान लाउपाहोएहोए समुदाय में 1,106 मिलीमीटर वर्षा हुई। पूरे राज्य में बिजली कटौती से प्रभावित ग्राहकों की संख्या लगभग 2,50,000 तक पहुँच गई। नेशनल गार्ड के दल राहत और पुनर्बहाली के काम में जुट गए हैं (The Watchers, AP)
अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में खतरनाक गर्मी जारी है और मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि असामान्य रूप से गर्म परिस्थितियाँ अगस्त के अंत तक बनी रहेंगी। प्रभावित क्षेत्र दक्षिणी मैदानी इलाकों से मिसिसिपी घाटी होते हुए दक्षिण-पूर्व तक फैला है। गर्म रातों में राहत न मिलने से एयर कन्डिसनिङ्ग के बिना रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का जोखिम बढ़ रहा है (NTD)
अमेरिका के दो सबसे बड़े जलाशय, लेक मीड और लेक पॉवेल, दोनों का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया है। दोनों का संयुक्त जल भंडार 1957 के बाद सबसे कम है। इन जलाशयों को कोलोराडो नदी से पानी मिलता है, जो चार करोड़ से अधिक लोगों को जल उपलब्ध कराती है (Channel News Asia)
हंगरी ने नया कानून पारित किया है, जिसके तहत 1 जनवरी, 2027 से सर्कसों में वन्य पशुजनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होगा। इस कदम से हंगरी उन अन्य यूरोपीय देशों के और निकट आ गया है, जिन्होंने सर्कसों में पशु-जनों के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं (Vegan Food & Living)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय प्राकृतिक रेशा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कोलकाता [ICAR-NINFET] ने ने प्राकृतिक रेशों से बने वीगन चमड़े के व्यावसायीकरण के लिए बेंगलुरु [भारत] की एक कंपनी से साझेदारी की है, यह फैशन और जूता उत्पादों में पशु-जनों के चमड़े तथा कृत्रिम [पेट्रोलियम-आधारित] चमड़े का दीर्घकालिक विकल्प है (ICAR-NINFET)
अमेरिका स्थित वीगन यात्रा कंपनी वेजीज़ अब्रॉड ने 2025 से 40% वृद्धि हासिल की है और 2026 के अंत तक पाँच लाख अमेरिकी डॉलर की बिक्री का अनुमान लगाया है। थाईलैंड जैसे गंतव्यों वाले उसके 2026 के लगभग सभी दीर्घकालिक वीगन पर्यटन पैकेज बिक चुके हैं (Travel Weekly)
शेफ तारिक “रीकी” रायंट फिलाडेल्फिया [अमेरिका] स्थित अपने रेस्तराँ द चीज़ी वीगन में पारंपरिक अमेरिकी पसंदीदा व्यंजनों को वीगन रूप देते हैं, इनमें मैकरीकी [अमेरिकी चीज़, कुरकुरा टोफू, सॉसेज और मसालेदार इंग्लिश मफिन] और मॉर्निंग ब्रीज़ नाश्ता सैंडविच शामिल हैं (6 ABC Action News)
मिस्र के 20 वर्षीय उद्यमी मार्क मोराड ने स्क्राइबमी नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता ऐप बनाया है, जो चित्रों, वस्तुओं, दूरियों और गतिविधियों का वर्णन करके दृष्टिहीन लोगों को अपने परिवेश को समझने में मदद करता है। अपनी दृष्टिहीन बहन कैरेन के साथ विकसित यह ऐप 140 देशों के हज़ारों उपयोगकर्ताओं तक पहुँच चुका है, 20 भाषाओं में उपलब्ध है और मेटा स्मार्ट चश्मों से जुड़ता है (Channel News Asia)
ब्रिटिश अग्निशमनकर्मियों ने किंग्स सटन [नॉर्थम्पटनशायर, इंग्लैंड] में जंगल की आग से एक नन्हे खेत-निवासी चूहे-जन को बचाया, जिसे उन्होंने लपटों के बीच भागते देखा था। दल ने उसे पानी दिया और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। अधिकारियों के अनुसार, ब्रिटेन में जंगल की भीषण आग के इस मौसम के दौरान टूटे काँच से परावर्तित सूर्य के प्रकाश ने यह आग भड़काई (Daily Mail)
किमी स्मदरमन ने अपना जीवन गिनी पिग-जनों को बचाने के लिए समर्पित किया है और मैसाचुसेट्स [अमेरिका] स्थित उनके आश्रय में इस समय लगभग 400 गिनी पिग हैं। उनका यह अभियान अपने पोते के गिनी पिग प्रेम से शुरू हुआ, लेकिन 2019 की आग में दुखद रूप से पोते, दो श्वानजनों और दर्जनों गिनी पिग जनों की मृत्यु के बाद भी जारी रहा। शोक के बावजूद, वह ज़रूरतमंद पशु-मित्रों को आश्रय देती रहती हैं (Daily Mail)
आज का प्रेरक उद्धरण: “सभी प्राणी हमारे संबंधी हैं; हम सबके साथ जो करते हैं, वही अपने साथ करते हैं। वास्तव में सब एक हैं।” — ब्लैक एल्क ओग्लाला लकोटा आदिवासी समुदाय के धर्मगुरु (AZ Quotes)
रेवरेंड डॉ. रे कैटेनिया के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहु-भागीय आधारित शृंखला में अमेरिकी लेखक, अभिषिक्त धर्मगुरु और तत्त्वमीमांसा के शिक्षक रे बताते हैं कि 20 वर्ष की आयु में गैस रिसाव से उनकी मृत्यु होना, जीवनभर के कई अबूझ अनुभवों में से एक था—जिन्हें वह दशकों बाद ही समझ पाए। रे ऐसे परिवार में पले-बढ़े, जिसे वह नाटकीय घटनाओं, आघात और हिंसा से भरा अस्त-व्यस्त और दुखी घर बताते हैं, किशोरावस्था तक उन्हें अपने जीने या मरने की परवाह नहीं रही थी। 20 वर्ष की आयु में, शराब पीने, नशीले पदार्थ आज़माने और जीवन को जोखिम में डालने के बाद, रे की जान एक बिल्कुल अप्रत्याशित कारण से लगभग चली गई। रातभर नीचे रसोई के चूल्हे से रिसती प्राकृतिक गैस ऊपर उस शयनकक्ष में भरती रही, जहाँ वह सो रहे थे। अगली सुबह उनकी माँ ने जैसे ही चूल्हा जलाया, गैस से अचानक आग भड़क उठी, जिसे उनके पिता ने तुरंत बुझा दिया। लेकिन तब तक गैस के कारण रे के लिए हिलना-डुलना भी लगभग असंभव हो चुका था।
मुझे नीचे हलचल, दमकल की गाड़ियाँ, पुलिस और लोगों के चिल्लाने की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। मुझे रेडियो और सायरन की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। मैं यह जानने के लिए बिस्तर से उठने की कोशिश करता हूँ कि घर में क्या हो रहा है, लेकिन तभी पाता हूँ कि मैं बिस्तर से उठ ही नहीं सकता। मैं अपने शरीर के कुछ हिस्सों को हिला नहीं सकता। मेरा दिमाग उन्हें हिलने को कह रहा है, लेकिन वे उसका आदेश नहीं मान रहे। मेरी टाँगें पेड़ के तनों जैसी लग रही थीं। तब मैंने बिस्तर का किनारा पकड़ा और अपनी पूरी क्षमता से खुद को खींचकर किनारे तक ले जाने की कोशिश की, ताकि बाहर निकल सकूँ। मैं किनारे के पास पहुँचता और फिर बेहोश हो जाता, क्योंकि कमरे में धुआँ और गैस इतनी भरी थी कि मुझे थकान और नींद आने लगती, लेकिन मैं जानता था कि अगर सो गया, तो मर जाऊँगा। इसमें कोई संदेह नहीं था। मुझे उस बिस्तर से बाहर निकलना ही था। इसलिए मैं खुद को खींचने की कोशिश करता रहा, भले ही एक बार में केवल एक इंच आगे बढ़ पाता। आखिरकार मैं बिस्तर के किनारे पहुँचा और आगे की ओर लुढ़ककर नीचे गिर गया। मैं मुँह के बल गिरा। फ़र्श से टकराने पर जो दर्द होना चाहिए था, वह हुआ ही नहीं। कोई दर्द नहीं था। क्योंकि अब मैं उस शरीर में नहीं था। शारीरिक दर्द शरीर महसूस करता है, लेकिन मैं उसमें नहीं था। मैं उसके ऊपर था। मैं कमरे के एक कोने में था और नीचे अपने निष्प्राण शरीर को देख रहा था। इससे मुझे डर नहीं लगा। आप सोचेंगे कि यह बहुत भयावह अनुभव होगा। लेकिन यह बिल्कुल उलट था। यह सुंदर था।
मेरा ऊर्जामय स्वरूप इस ओर कोने में था और प्रकाश— जिसके लिए काश मुझे कोई बेहतर शब्द मिलता— दूसरी ओर मेरे सामने था, वह मेरे ऊर्जामय स्वरूप पर केंद्रित रोशनी जैसा था। वह मेरे मृत शरीर पर नहीं था। वह कमरे में किसी और चीज़ पर भी नहीं था। वह केवल मेरे ऊर्जामय स्वरूप पर था। और बेहतर शब्द के अभाव में कहूँ तो वह प्रकाश प्रेम, शांति, परम आनंद और हर वह सकारात्मक भावना था, जिसकी आप कभी कामना कर सकते हैं। वह प्रकाश केवल मुझ पर ही नहीं था, मैं उसका हिस्सा भी था। इसलिए प्रकाश और मैं एक थे। प्रकाश के अंत में एक दिव्य सत्ता थी, उसने कहा, “रे, तुम प्रकाश में आ सकते हो।” मैं चकित था कि प्रकाश मेरा नाम जानता है। मैं नहीं जानता था कि वह सत्ता कौन है। मैं बस इतना जानता था कि उसके भीतर जाना सुरक्षित है। इसलिए मैं प्रकाश में जाने लगा और जैसे-जैसे थोड़ा और भीतर गया, परम आनंद और बढ़ता गया, यदि यह संभव था। हर चीज़ और अधिक स्पष्ट होती जा रही थी। मरने के बाद मैंने खुद को जितना जीवंत महसूस किया, उतना पहले कभी नहीं किया था। हर चीज़ अधिक वास्तविक थी। रंग, गंध, ध्वनियाँ, भावनाएँ— सब कुछ अधिक प्रबल, सुंदर और अद्भुत था। भाग 2 में, रे प्रकाश से लौटते हैं— लेकिन बाद में, जब उनका जीवन संकट में पड़ता है, तो वही सत्ता फिर लौटती है।
तो मैं बिल्कुल स्थिर पड़ा हूँ। मैं बार के नीचे हूँ। मैं जानता हूँ कि अगर उठा, तो कोई मुझे देख लेगा— हमलावर या हमलावरों में से कोई। और मेरे मृत्यु-समीप अनुभव के दौरान सुरंग के अंत में दिखी वही सत्ता लौटकर कहती है, “बगल का दरवाज़ा। बगल का दरवाज़ा। बगल का दरवाज़ा।” तीन बार—हमेशा तीन-तीन बार। रे कैटेनिया के मृत्यु-समीप अनुभव के भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (IANDS [International Association for Near-Death Studies] Podcast)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें