खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – ३० अक्टूबर, २०२६
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडलों ने २६अक्टूबर को तेहरान [ईरान] में ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की, ताकि ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फिर से लड़ाई शुरू होने से रोका जा सके। बैठक में चारों देश तनाव कम करने और क्षेत्रीय सुरक्षा बेहतर बनाने पर आगे वार्ता करने के लिए सहमत हुए। चर्चा में यमन में बढ़ती लड़ाई और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमले भी शामिल थे (AP)
व्हाइट हाउस [अमेरिका] ने २५ अक्टूबर को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का प्रशासन ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने और पेट्रोल व डीज़ल के दाम घटाने के लिए कदम उठा रहा है। इनमें अमेरिका की तेल शोधन क्षमता में निवेश और ईंधन व नौवहन संबंधी प्रतिबंधों में ढील देना शामिल है। उन्होंने वेनेज़ुएला के साथ एक तेल समझौते और अन्य देशों के साथ हुए समझौतों का भी उल्लेख किया, जिनके तहत भंडार से १३ करोड़ से अधिक बैरल डीज़ल जारी किया जाएगा। प्रशासन ने अनुमान जताया कि कीमतें तेज़ी से गिरेंगी (The White House)
अमेरिकी मध्य कमान ने २५ अक्टूबर को बताया कि अमेरिकी सेनाओं ने गर्मियों से अब तक खाड़ी देशों को १.५ अरब बैरल से अधिक तेल निर्यात करने में मदद की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से ३ हज़ार से अधिक वाणिज्यिक जहाज़ों के गुजरने में सहायता दी। बाज़ार विश्लेषण कंपनी केप्लर के अनुसार, ईरान को छोड़कर क्षेत्र के तेल निर्यात सितंबर में युद्ध-पूर्व स्तर पर लौट आए थे, विश्लेषकों ने इसका श्रेय सैन्य सुरक्षा, जहाज़ों के बीच तेल हस्तांतरण और पाइपलाइनों के बढ़ते उपयोग को दिया। हालाँकि, तेल की कीमतें ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के युद्ध से पहले की तुलना में अब भी काफ़ी अधिक हैं (Al Jazeera)
दक्षिणी यूक्रेन (यूरेन) में रूस के कब्ज़े वाले ओलेश्की में २७ अक्टूबर को अस्थायी स्थानीय युद्धविराम शुरू हुआ, ताकि भोजन, पानी और दवाओं की कमी झेल रहे निवासियों तक मानवीय सहायता पहुँच सके। युद्धविराम १ नवंबर तक जारी रहना है (CNBC)
फ़िनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर स्टब और नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे ने २७ अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की, फिर यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से बात की, यह बातचीत अमेरिका की मध्यस्थता में प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले हुई। नॉर्डिक नेताओं ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत ज़रूरी है और यूक्रेन (यूरेन) के प्रति अपना समर्थन दोहराया। उन्होंने ज़ोर दिया कि वे अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, पूरे यूरोप का नहीं (Reuters)
यूरोप भर में मानवाधिकारों, लोकतंत्र और कानून के शासन को बढ़ावा देने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन यूरोप की परिषद ने २६ अक्टूबर को सरकारों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की रक्षा करने और बेहतर जीवन स्थितियों व सार्वजनिक सेवाओं की माँगों का समाधान करने का आग्रह किया। स्थानीय और क्षेत्रीय सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके निकाय ने कई यूरोपीय देशों में विरोध प्रदर्शनों के जवाब में यह बयान जारी किया, उन्होंने कहा कि वित्तीय दबावों के बावजूद अधिकारियों को सामाजिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने हिंसा की निंदा भी की और कहा कि प्रदर्शनों के दौरान हिंसा या संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामलों में पुलिस की कोई भी कार्रवाई कानूनसम्मत और अनुपातिक होनी चाहिए (Mirage News)
संयुक्त राष्ट्र के एक जाँच आयोग ने २६ अक्टूबर को कहा कि यूक्रेन (यूरेन) के ऊर्जा बुनियादी ढाँचे पर रूस के व्यवस्थित हमले युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध हैं, जिनसे जानबूझकर नागरिकों को बिजली, हीटिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं से वंचित किया गया। उन्हें ठोस सबूत भी मिले कि रूसी अधिकारियों ने धोखे और दबाव से २९ देशों के पुरुषों की तस्करी की, उन्हें सैन्य सेवा के लिए मजबूर किया और यूक्रेन (यूरेन) में अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया। आयोग ने नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमले रोकने तथा तस्करी के ज़रिए भर्ती किए गए सभी लोगों को रूसी सशस्त्र बलों से मुक्त करने का आह्वान किया (OHCHR)
अल्जीरिया ने २६ अक्टूबर को घोषणा की कि वह पड़ोसी देश नाइजर के अनुरोध पर वहाँ सैनिक भेजेगा, ताकि दोनों देशों के साँझा ऊर्जा और आर्थिक हितों की रक्षा की जा सके (Anadolu Agency)
इटली के टैक्सी और निजी किराये के वाहन चालकों ने ईंधन की बढ़ती लागत को लेकर २६ अक्टूबर को रोम [इटली] में परिवहन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया, उन्होंने अधिक कर राहत की माँग की और संभावित हड़ताल की चेतावनी दी। एक टैक्सी यूनियन प्रतिनिधि ने कहा कि संकट शुरू होने के बाद से संचालन लागत २५% से ३०% बढ़ गई है, हालाँकि सेवाएँ बाधित होने की कोई सूचना नहीं मिली थी (Anadolu Agency)
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा २५ अक्टूबर को राष्ट्रपति चुनाव के निर्णायक दौर में दक्षिणपंथी सीनेटर फ़्लावियो बोल्सोनारो को हराकर दोबारा निर्वाचित हुए और कुल मिलाकर अपना चौथा कार्यकाल सुनिश्चित किया (Al Jazeera)
जर्मनी ने २२ अक्टूबर से प्रभावी हुए एक विनियमन के तहत अपने रणनीतिक भंडार से और तेल जारी करना शुरू किया, इससे उन्होंने ईरान युद्ध से प्रभावित ऊर्जा बाज़ारों को स्थिर करने में मदद देने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएँ पूरी कीं। जर्मनी ने कुल १ करोड़ ९५ लाख बैरल देने का वादा किया है और वह पहले ही ६० लाख बैरल उपलब्ध करा चुका था। अब १ करोड़ ३५ लाख बैरल जारी करना बाकी है (VTV)
गुर्दों की दीर्घकालिक बीमारी वाले१०८ वयस्कों पर १० वर्षों तक चले एक परीक्षण में पाया गया कि उपचार के हिस्से के रूप में फल और सब्ज़ियाँ खाने से अम्ल का जमाव कम करने में मदद मिली, यह जमाव तब होता है, जब क्षतिग्रस्त गुर्दों को रक्त से अम्ल निकालने में कठिनाई होती है। फल और सब्ज़ियाँ पाने वाले रोगियों को अस्पताल में कम भर्ती होना पड़ा और कम बार आपातकालीन विभाग जाना पड़ा, उनमें ३६ में से ४ को आगे चलकर डायलिसिस की ज़रूरत पड़ी, जबकि सामान्य देखभाल पाने वाले ३६ में से १६ को इसकी आवश्यकता हुई (SciTech Daily)
भूटान बच्चों में सीसा विषाक्तता की रोकथाम मज़बूत कर रहा है। यूनिसेफ़ [संयुक्त राष्ट्र बाल कोष] और स्वास्थ्य अधिकारी कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, चिकित्सकीय दिशानिर्देश विकसित कर रहे हैं और बच्चों का सीसे से संपर्क कम करने के लिए जाँच, उपचार व जन-जागरूकता का विस्तार कर रहे हैं (BBS)
इन्फ़्लुएंज़ा A साल भर होता है और विशेष रूप से संवेदनशील समूहों में गंभीर निमोनिया या श्वसन विफलता का कारण बन सकता है। डॉक्टर हाथ धोने, मास्क पहनने और हवा के आवागमन की व्यवस्था करने की सलाह देते हैं, वे साँस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द या भ्रम होने पर आपातकालीन चिकित्सा लेने का आग्रह करते हैं और विशेषज्ञ की निगरानी के बिना विषाणुरोधी दवाएँ या एंटीबायोटिक लेने से सावधान करते हैं (Vietnam.vn)
रोज़मर्रा के कुछ मसालों में लाभकारी यौगिक होते हैं, जो यकृत को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं: १. हल्दी का करक्यूमिन यकृत एंज़ाइमों के स्तर में सुधार कर सकता है २. दालचीनी रक्त शर्करा नियंत्रित करने में मदद कर सकती है ३. अदरक के जिंजरॉल और शोगाओल ऑक्सीडेटिव तनाव घटा सकते हैं ४. लहसुन के सल्फर यौगिक कोलेस्ट्रॉल और यकृत की चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं विशेषज्ञ ज़ोर देते हैं कि ये मसाले संतुलित आहार के पूरक हैं, लेकिन चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं हैं (Sức khỏe & Đời sống)
ऑस्टेन और बोएलो तूफ़ानों ने २२ से २५ अक्टूबर के बीच उत्तरी यूरोप के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली गुल हुई और परिवहन व फ़ोन नेटवर्क बाधित हुए। डमफ़्रीज़ और गैलोवे [स्कॉटलैंड, ब्रिटेन] में ६० वर्ष के एक व्यक्ति तथा उत्तरी लंदन [इंग्लैंड, ब्रिटेन] में २० से २९ वर्ष की आयु के एक व्यक्ति की पेड़ गिरने से मृत्यु हो गई (Channel News Asia, The Guardian)
२५ अक्टूबर को टोरोरो [युगांडा] में भीषण ओलावृष्टि से मक्का, सेम और सोयाबीन की फ़सलें नष्ट हो गईं और सड़कें जलमग्न हो गईं। किसानों को फ़सल के नुकसान और खाद्य संकट की आशंका है, और वे सरकारी सहायता माँग रहे हैं, जबकि निवासी बेहतर जलनिकासी की माँग कर रहे हैं (Nile Post)
शोधकर्ताओं ने पाया कि अंटार्कटिका के थ्वेट्स हिमनद के नीचे पहुँचने वाला गर्म समुद्री जल उनके पिघलने और पीछे हटने की गति बढ़ाता है। एक संशोधित मॉडल का अनुमान है कि जलवायु में अतिरिक्त गर्मी बढ़े बिना भी यह हिमनद २१०० तक वैश्विक समुद्र-स्तर में ३० मिलीमीटर तक वृद्धि कर सकता है, जो पिछले अनुमानों से दोगुना है (SciTech Daily)
पंजीकृत आहार विशेषज्ञ रियान गाइगर (वीगन) ने VegNews में रसोई में उपलब्ध बुनियादी खाद्य सामग्री, जमी हुई फल-सब्ज़ियों और पहले से पकी सामग्री से बनने वाले ५ आसान, किफ़ायती वीगन भोजन सुझाए हैं, जो समय, पैसा और ऊर्जा बचाने में मदद करते हैं: १. जमी हुई हरी सब्ज़ियों और बीन्स के साथ साबुत अनाज का पास्ता २. मूँगफली के मक्खन और केले के साथ साबुत अनाज का टोस्ट ३. अतिरिक्त सामग्री से बेहतरबनाया गया कम सोडियम वाला डिब्बाबंद मसूर सूप ४. जमे हुए फलों और मूँगफली के मक्खन के साथ ओट्स का दलिया ५. चावल के साथ तेज़ आँच पर भुनी सब्ज़ियाँ (VegNews)
ब्रिटेन के वीगन ब्रांड बायोमेल ने आंतों के स्वास्थ्य के लिए बनाए गए अपने प्रीबायोटिक बार में मूँगफली के मक्खन तथा सेब और दालचीनी के स्वाद पेश किए हैं। प्रत्येक में साबुत अनाज के ७ स्रोतों से १३ ग्राम फ़ाइबर, ४ विटामिन व खनिज हैं और १०० से अधिक तुलनीय उत्पादों के मुकाबले ४५% कम चीनी है (The Plant Base)
२५ अक्टूबर को नॉर्थ कैरोलाइना [अमेरिका] के ऐशविल में Asheville Veganfest Fall ने वीगन भोजन, स्थानीय व्यवसायों और समुदाय का उत्सव मनाया, इसमें वीगन विक्रेता, संगीत की सजीव प्रस्तुतियाँ और बच्चों की गतिविधियाँ शामिल थीं (ABC 13 News)
यूरोपीय संघ [यूरोपीय यूनियन] के प्रतिबंध से छूट माँगने की योजना छोड़ने के बाद डेनमार्क अगस्त २०२९ तक मिंक-जनों का पालन बंद कर देगा, प्रतिबंध अगस्त २०२७ में प्रभावी होगा, लेकिन संचालन चरणबद्ध ढंग से बंद करने के लिए २ वर्ष मिलेंगे (Vegan Food & Living)
स्टॉकहोम [स्वीडन] में गंभीर अपराधों के विरुद्ध काम के लिए जर्मन शेफर्ड-जन सिड को स्वीडन का वर्ष २०२६ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस श्वान चुना गया। उसने एक ऐसे संदिग्ध पर हमला करके संभवतः अपने मानव साथी येस्पर व्रेटमैन की जान भी बचाई, जिसने पीछा किए जाने के दौरान उनके साथी को पानी के नीचे दबा रखा था (Sweden Herald)
पश्चिम बंगाल [भारत] के कर्सियांग में ७ घंटे अलग रहने के बाद एक हथिनी माँ और उसके बच्चे का पुनर्मिलन हुआ। दोनों को पानी की टंकी से बचाया गया था, बचाव अभियान के दौरान बच्चा अलग हो गया, तो वनकर्मियों ने माँ का पता लगाया, फिर उन्होंने देखा कि वह अपने झुंड के साथ लौटीं, बच्चे के पास गईं और उन्हें जंगल में ले गईं (NDTV)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: "ताओ [मार्ग] सहज और स्वाभाविक है, फिर भी ऐसा कुछ नहीं जो वह नहीं करता हो। मन इसके साक्षी हो सकता है, लेकिन बौद्धिक ज्ञान से इसे जाना नहीं जा सकता। 'जानना' क्या है? 'साक्षी होना' क्या है? ज्ञान, ज्ञान को निरस्त करता है।" - सुन बुअर (शाकाहारी) पूजनीय संबुद्ध गुरु और ताओवादी कवयित्री (Precious Treatise on Preservation of Unity on the Great Way)
काइल रस्ट के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस ३-भाग वाली शृंखला के पहले भाग में काइल ने बताया था कि ओपन-हार्ट सर्जरी के दौरान उन्होंने स्वयं को अपने दिवंगत दादा-दादी के बैठक कक्ष में पाया। उन्हें लगा कि वे स्वर्ग में हैं और वे वहाँ से जाना नहीं चाहते थे।
मैं एक और दृश्य में खिंच जाता हूँ […] जहाँ मैं रेगिस्तान में एक पर्वत की चोटी पर हूँ और मेरे दाहिनी ओर एक आकृति है। पर्वत की चोटी से काइल ने नीचे रेगिस्तान का एक विस्तृत हिस्सा देखा। एक जैसे जंपसूट पहने लोगों की कतार दो-दो करके उनके पार चल रही थी। उनका मानना है कि उनके बगल में खड़ी आकृति ईश्वर थे। काइल बताते हैं कि उन्होंने चोगा पहना था, उनकी लंबी दाढ़ी और लंबे बाल थे, और उनकी उपस्थिति अत्यंत प्रभावशाली थी। उनके दादा-दादी की तरह ईश्वर ने भी एक शब्द नहीं कहा। काइल जो देख रहे थे या उन्हें क्या करना था, इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। काइल इस दृश्य की तुलना पर्वत की चोटी पर प्रभु के साथ मूसा के होने से करते हैं। उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि वे जंपसूट पहने लोगों को क्यों देख रहे थे। यह आंतरिक दर्शन भी वास्तविकता से अधिक वास्तविक था। प्रकाश में एक सफ़ेद आभा थी, जिसमें शक्ति और शांति दोनों थीं। काइल बताते हैं कि रेत मुलायम, गद्देदार और एकदम परिपूर्ण थी। काइल इस दृश्य को भी छोड़ना नहीं चाहते थे, क्योंकि वे समझने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें उनके दादा-दादी से दूर क्यों ले जाया गया और ईश्वर इस दृश्य से उन्हें क्या सीख देना चाहते थे। हालाँकि ईश्वर मौन रहे, काइल ने बाद में माना कि उस अनुभव में एक संदेश था। उन्होंने उस खुशी और शांति पर विचार किया, जो उन्होंने अपने दादा-दादी के साथ उस स्थान पर महसूस की थी जिसे वे स्वर्ग मानते थे।
ईश्वर ने मुझे उसका थोड़ा-सा अनुभव होने दिया, लेकिन वहाँ रुकने का मेरा समय नहीं आया था, इसलिए उन्होंने मुझे इस नए दृश्य में खींच लिया, जिस जगह मैं शांति महसूस कर रहा था वहाँ से मुझे हटा दिया और कहा, "नहीं, तुमको वहाँ रहने की अनुमति नहीं है। अभी तुम्हारा समय नहीं आया है। यह चाहे कितना भी अच्छा हो, तुम यहाँ नहीं रह सकते, क्योंकि मुझे तुमसे और काम करवाना है"।
शल्यक्रिया के बाद देखभाल वाले कक्ष में काइल का जागना, पिछली शल्यक्रियाओं के बाद जागने के उनके सभी अनुभवों से अलग था। आमतौर पर वे उनींदी अवस्था में जागते और फिर सो जाते थे। इस बार उन्हें बताया गया कि वे बहुत व्याकुल अवस्था में जागे थे, वे इसकी वजह उन दृश्यों की तीव्रता को मानते हैं। मैंने अपनी IV [अंतःशिरा नली] खींचकर निकाल दी। हर तरफ़ खून फूटकर निकल रहा था। मैं छटपटा रहा था, बिस्तर से निकलने की कोशिश कर रहा था, अपनी नर्सों और डॉक्टरों से जूझ रहा था। उन्होंने अपने सीने से टैग और स्टिकर भी खींचकर हटा दिए, हालाँकि उन्हें इस सब की बहुत कम याद है। उन्होंने जो देखा था, उनके बारे में तुरंत अपने माता-पिता को बताया।
मुझे लगा कि मैं दुनिया का सबसे बुरा इंसान हूँ, क्योंकि मैं मृत ही रहना चाहता था। मैं स्वर्ग में होना चाहता था। मैं स्वर्ग में ही रहना चाहता था। और फिर अपने माता-पिता का सामना करके उनसे यह कहना पड़ा कि "हाँ, मैं स्वर्ग में ही रहना चाहता था। मैं आप लोगों के पास वापस नहीं आना चाहता था। मैं आपसे प्यार करता हूँ, लेकिन वह मेरे जीवन का सबसे अच्छा एहसास था, सबसे अच्छा अनुभव था, सबसे अच्छी चीज़ थी जिसका मैं हिस्सा बना [था], और मैं नहीं चाहता था कि वह समाप्त हो"।
काइल ने मृत्यु-समीप अनुभवों के बारे में कभी नहीं सुना था, जब तक कि उन्हें स्वयं ऐसा अनुभव नहीं हुआ और उन्होंने खुद इस पर शोध शुरू नहीं किया। वे अपने साथ हुई घटना को एक सकारात्मक अनुभव मानते हैं। फिर भी, बाद में इससे उन्हें बहुत दर्द, पीड़ा और मानसिक कष्ट हुआ, उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि इससे कैसे निपटें या उन्होंने जो देखा था, उन्हें कैसे समझें। मैं अपने पुराने स्वरूप की मृत्यु और अपने नए स्वरूप के पुनर्जन्म से जूझ रहा था। कल इस शृंखला के तीसरे और अंतिम भाग में हमारे साथ जुड़ें, काइल बताएँगे कि परामर्श-चिकित्सा ने शल्यक्रिया के बाद के उनके संघर्षों को समझने, रेगिस्तान के दृश्य का अर्थ जानने और जीवन में नई दिशा अपनाने में कैसे मदद की। (Kyle Rust YouTube channel - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें