विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, अंतिम पैनल शुरू होता है, जिसकी शुरुआत ट्री ऑफ़ लाइफ़ रिज्यूवनेशन सेंटर के संस्थापक, डॉ. गैब्रियल कौसेन्स (वीगन) के उन विचारों से होती है, जो मीडिया की भूमिका को "जीवन के संस्कृति" के दृष्टिकोण की ओर ले जाने और करुणामय समाधानों को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। MC: Jane Velez-Mitchell: यह हमारा तीसरा और अंतिम पैनल है, और हम इस पूरे आंदोलन के शायद सबसे महत्वपूर्ण पहलू के बारे में बात कर रहे हैं, और वह है मीडिया - परिवर्तनकारी मीडिया। हमने संदेश सुन लिया है; हम इस वैश्विक आपदा को टालने के लिए, जिसके बीच हम जी रहे हैं, इसे प्रभावी ढंग से दुनिया के बाकी हिस्सों तक कैसे पहुंचा सकते हैं? इसलिए, हमें तीन अद्भुत सज्जनों को अपने साथ पाकर बेहद खुशी हो रही है: डॉ. गैब्रियल कौसेन्स, ट्री ऑफ लाइफ रिजुवेनेशन सेंटर के संस्थापक। लोग अपनी जिंदगी पलटाने वहां गये हैं और कच्चे वीगन भोजन के जरिए सेहत को पलटाने के लिए। जॉन राट्ज़, दिग्गज फिल्म निर्माता और विज़नियरिंग ग्रुप के संस्थापक और ग्लोबल एलायंस फॉर ट्रांसफॉर्मेशनल एंटरटेनमेंट। यहां आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। और स्कॉट बैडेनोच, जो क्रिएटिव सिटिजन के सीईओ हैं - जो एक प्रमुख पर्यावरण और सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइट है। तो, ये तीन ऐसे व्यक्तिओं हैं जो वास्तव में दुनिया को बदल रहे हैं। और मैं टेलीविजन पर काम करने की आदी हूं जहां लोग मूल रूप से 20 सेकंड तक बात करते हैं और फिर उन्हें बीच में ही रोक दिया जाता है। और इस बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुझे लगता है कि कभी-कभी किसी को बात समझाने के लिए आपको उससे 5 घंटे तक बात करनी पड़ती है! क्योंकि हम उन्हें सालों से 20 सेकंड के छोटे-छोटे अंशों में यह बात बताते आ रहे हैं, और उन्होंने इसे सुना ही नहीं है। इसलिए, मुझे लगता है कि लोग जिस प्रणाली का अनुसरण यहां कर रहे हैं, उसमें एक वास्तविक कार्यप्रणाली है। और हमने कई अलग-अलग तरीकों से एक ही संदेश को बार-बार दोहराया है। यह समझने के लिए आपको जीनियस होने की जरूरत नहीं है कि मांस उत्पादन दुनिया को नष्ट कर रहा है, हमारे स्वास्थ्य को नष्ट कर रहा है, और यह केवल बेहद भयंकर क्रूर है। बुद्धिमान लोग इस संदेश को क्यों नहीं समझ पाते? और हम इन सज्जनों से इसी बारे में बात करना चाहते हैं। डॉ. कौसेन्स, आइए बात करते हैं कि हम यहां क्या करने की कोशिश कर रहे हैं और इसमें रचनात्मक टेलीविजन की क्या भूमिका है। Dr. Cousens: मैं चाहूंगा, सबसे पहले, अगर हम कुछ पल के लिए खड़े होकर ओम का जाप कर लें, एक तरह से बस मन को शांत कर दें । (हाँ, चलो करते हैं।) (ओम~) स्वर्ग और पृथ्वी के संविलीन होने, आशीर्वाद के पवित्र स्वरूप और पवित्र स्त्रीत्व के लिए, और हमारे खंडित जीवनों, आत्माओं और दुनिया को एकजुट करने के लिए, हम समस्त मानवता के रूप में सचेत रूप से स्वर्ग और पृथ्वी की एकता और दुनिया की पूर्णता के इस क्षण में प्रवेश कर रहे हैं। तो, वह प्रार्थना थी स्वर्ग और पृथ्वी के विलीनीकरण के बारे में। और यह समझना बेहद जरूरी है कि आखिर हो क्या रहा है। सबसे पहले, आइए विचार करें कि न केवल सुप्रीम मास्टर चिंग हाई दिव्यतपूर्वक प्रेरित हैं, बल्कि हम सभी भी हैं। मैं यहां आने और दिव्य प्रेरणा प्राप्त करने के लिए सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। (धन्यवाद।) हाँ। और यहीं से मीडिया की और जाते हैं। मीडिया को दिव्यतपूर्वक प्रेरित होने की आवश्यकता है। चलिए इसे इस तरह से समझते हैं। और हम कह सकते हैं कि, वास्तव में, सुप्रीम मास्टर टीवी ईश्वरीय प्रेरणा से प्रेरित है। (हाँ।) और हमें यह समझने की जरूरत है कि हमारे दृष्टिकोण से, अभी जो भी मीडिया गतिविधियां हो रही हैं, वे सभी ईश्वरीय प्रेरणा से प्रेरित होनी चाहिए, हो सकती हैं और हैं। तो इस तरह से सोचिए इसके लिए, और हमें एक व्यापक तस्वीर मिलेगी - कि हम इसे सिर्फ कर नहीं रहे हैं, बल्कि हम यहां आकस्मिक नहीं हैं। 1975 में, मुझे गहन ध्यान की अवस्था में एक दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई। इसमें कहा गया, "आपको इस तरह से खाना और जीना सीखना चाहिए जो आध्यात्मिक ऊर्जा का समर्थन करे।" दरअसल, वह शब्द "कुंडलिनी" था। और तब से लेकर अब तक 10 किताबें लिखी जा चुकी हैं। इनमें से उल्लेखनीय हैं "कनशीयस ईटींग", "रीईनबॉ ग्रीन लाइव-फूड क्यूज़िन" और "स्पीरीच्युअल नूट्रीशन"। एक पूर्ण और सफल वीगन और जीवित भोजन करने वाला व्यक्ति बनने के लिए, जिन कठिनाइयों का सामना लोगों को करना पड़ता है, उसकी रूपरेखा अब हमने तैयार कर ली है। इतना ही। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है, सवालों तो मौजूद हैं। ये पुस्तकें विश्व भर के प्राकृतिक चिकित्सा विद्यालयों में उपलब्ध हैं। ये सब जनता के लिए उपलब्ध हैं; कोई यह नहीं कह सकता, "मुझे नहीं पता कैसे करना है।" यह कुछ इस तरह था, "यही करने की आवश्यकता है आपको।" आप एक समग्र स्वास्थ्य चिकित्सक हैं; आपको ऐसा करना होगा। और जो आप कर रहे हैं उसका असल कारण यह है: हम दिव्य ऊर्जा के उत्कृष्ट संवाहक कैसे बनें? और जो आहार सामने आया वह वीगन, जीवित खाद्य पदार्थों पर आधारित आहार था। यह निस्संदेह, ईश्वरीय ऊर्जा का उत्कृष्ट संवाहक बनने का सबसे अच्छा तरीका है। जागरूकता की उस अवस्था से ही सृष्टि के प्रति, इस जीवित ग्रह के प्रति गहरी करुणा और प्रेम का भाव उत्पन्न होता है। हम अब खुद को ईस जीवित ग्रह के संरक्षक के रूप में नहीं देख रहे हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है, बल्कि एकरूप हैं हम ईस जीवित ग्रह के साथ। जब हमारी समझ का दायरा बिल्कुल अलग होता है तो चर्चाओं का दायरा बिल्कुल अलग हो जात है। अब, एक समग्र चिकित्सक के दृष्टिकोण से, कोलंबिया से प्रशिक्षित, एक मेडिकल डॉक्टर, तो हम थोड़ी बात करेंगे और इसे और गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। और हमें क्या समझने की जरूरत है वह जलवायु परिवर्तन, मधुमेह जैसी समस्याएं दुनिया में एक खास तरह की सोच के लक्षण हैं, जिसे हम "शिकारी सोच" कहते हैं, जिसमें मनुष्यों, जानवरों, पौधे, और जीवित ग्रह को एक आर्थिक इकाई के रूप में माना जाता है जिसका शोषण किया जा सकता है। मैं इसे "मृत्यु की संस्कृति" कहता हूं। अब, हमें इसका एक समाधान ढूंढना होगा, और वह है "जीवन की संस्कृति" की चेतना में प्रवेश करना, और वास्तव में सुप्रीम मास्टर टीवी इसी बारे में है, और वास्तव में यही हमारे सभी जीवनों का एक गहरा अर्थ है। इसे देखने के दो तरीके हैं: एक स्तर पर, हम कह सकते हैं कि जीवित रहने की हमारी आवश्यकता और खतरे और ग्लोबल वार्मिंग के डर से, हम यह सवाल उठाएंगे, "हम कार्बन फुटप्रिंट को कैसे कम करें?" ठीक है, यह बहुत अच्छा है, लेकिन हम इससे भी गहरे, ज्यादा गहरे स्तर पर नहीं गए हैं, जो एक समग्र दृष्टिकोण है, जो कहता है, "एक मिनट रुकिए! हमें अपने पूरे जीवनों पर नजर डालनी होगी और उन्हें पूरी तरह से पलटाना होगा।" और "जीवन की संस्कृति" करुणा लाने, प्रेम लाने, उस संपूर्णता को महसूस करने, यह जानने के बारे में है कि पशु जगत, सार रूप में, “मितकुये ओयासिन,” जिसका अर्थ है “सभी रिश्तें” – हम सब एक दूसरे से संबंधित हैं। और यदि आप धर्मग्रंथों में गहराई से देखें, तो सबसे पहले जानवरों में आत्मा डाली गई थी, जैसा कि तोराह में कहा गया है, जिसे हम ओल्ड टेस्टामेंट के रूप में जानते हैं। जानवरों की आत्माओं प्रथम आयी थीं। और हम बौद्ध धर्म को देखें, तो बुद्ध ने सुरंगमा सूत्र में बहुत ही सरल शब्दों में कहा है, "भविष्य के समय में भूत होंगे, जो आपको बताएंगे कि यह ठीक है मांस खाएं और आप मुक्त जाएंगे।" उन्होंने कहा, “यह संभव नहीं है।” कोई भी सजीव प्राणियों का मांस खाकर मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता। और इस बात को ध्यान में रखें। तो, हम यही कह रहे हैं। तो, ईसाई परंपरा में, टोरा से उत्पन्न यहूदी परंपरा के अलावा, यीशु और उनके सभी शिष्यों, जैसा कि मेरी पुस्तक "कानशीयस ईटीन्ग” में अच्छी तरह से प्रलेखित है, सभी शाकाहारी थें। बस हम जान लें कि ईसाई धर्म और यहूदी धर्म की नींव शाकाहार पर आधारित थी। उत्पत्ति 1:29 यह बात बहुत स्पष्ट करता है। मैंने आपको इस धरती पर उगने वाले हर जड़ी-बूटी वाले पौधे का बीज और फल देने वाले पेड़ का पेड़ दिया है, आप के भोजन के लिए। इसका क्या मतलब है? यह एक वीगन आहार है। यह जीवित खाद्य आहार है और हमें 6,000 साल पहले दिया गया था। हम चीजों को समझने में थोड़े धीमे है। लेकिन यह वहीं है, हमारी आंखों के ठीक सामने। इसलिए यह ग्रह को स्वस्थ करने और खुद को स्वस्थ करने के लिए आहार संबंधी खाका है। अब हमने मधुमेह के बारे में बात की और मैं बस यह बताना चाहूंगा कि मांसाहारी लोगों में मधुमेह की दर चार गुना अधिक होती है। और द ट्री ऑफ लाइफ (फाउंडेशन) में, हम मधुमेह को उलट रहे हैं। इसे "असाध्य" कहा जाता है। ऐसा है, अगर आप मांस और चीनी का सेवन जारी रखते हैं, निश्चित रूप से है। लेकिन हम औसतन 21 दिनों में ईसे ठीक कर रहे हैं टाइप 2 मधुमेह को। और हमें बहुत सारे दस्तावेज़ मिले हैं, और हमें और भी अधिक प्रमाणों के प्रलेख मिलते जा रहे हैं। तो हम यही कह रहे हैं, “अपनी चेतना को बदलो।” अपनी जीवनशैली बदलें। और यही वह सवाल है जिससे हम यहां शुरू से ही जूझ रहे हैं। और इसका मूलमंत्र तो यही है, कम से कम - वीगन आहार। सरल शब्दों में कहें तो, मांस-प्रधान आहार संसाधनों का एक तरह का संचय है जो न केवल ग्रह पर आर्थिक और पारिस्थितिक आपदा का कारण बन रहा है, बल्कि सचमुच में, इस आहार के कारण 40 से 60 मिलियन लोग भुखमरी से मर रहे हैं, जिनमें प्रति वर्ष 15 मिलियन बच्चे शामिल हैं। यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि प्रतिदिन 29,500 बच्चे भुखमरी से मर रहे हैं। इससे भी गहरी बात यह है कि हम सभी के भीतर "मृत्यु की संस्कृति" की छाया मौजूद है। हम सभी के भीतर एक छाया होती है। हमें यह बात स्वीकार करनी होगी और इसके साथ शांति से रहना होगा। और असली चुनौती यह है कि हम "जीवन की संस्कृति" की चेतना की ओर कैसे अग्रसर हों? क्योंकि यह किसी चीज के खिलाफ लड़ाई नहीं है, हम "जीवन की संस्कृति," करुणा, प्रेम और इस ग्रह के साथ हमारी एकता की चेतना की ओर बढ़ रहे हैं। और अब मीडिया यही कर सकता है। और हमने ठीक यही किया है। हमें सुप्रीम मास्टर टीवी से प्रेरणा मिली है, और हमें उम्मीद है कि कई अन्य मीडिया नेटवर्क भी इससे प्रेरित होंगे। हमने एक आभासी "जीवन की संस्कृति" समुदाय बनाया है। और हम जीवित लोगों, जीवित रिश्तों, जीवित पालन-पोषण करना, जीवित ग्रह, जीवित भोजन और सचमुच जीवित निर्माण सामग्री और पारिस्थितिकी के बारे में बात कर रहे हैं। हम वास्तव में वीगन जैविक खेती में अग्रणी रहे हैं। वीगनिक ऑर्गेनिक उसका मतलब है कि हम रक्त या हड्डी का खाना नहीं खाते, और इस क्षेत्र में हम शिक्ष्यमानता प्राप्त कर रहे हैं। और हम पारिस्थितिक और लाइव बिल्डिंग में मास्टर प्रोग्राम शुरू करने के लिए लगभग तैयार हैं। हमने जो सबसे शक्तिशाली चीज देखी है, वह यह है कि एक बार जब लोगों को यह विचार आ जाता है कि "वीगन एक अच्छा विचार है, पर मुझे इसे करने से डर लगता है," तो हम सात दिन का जूस उपवास करवाते हैं। और हमने जबरदस्त परिवर्तन देखा है। इजराइल में, जहां वास्तव में भारत के बाहर दुनिया में शाकाहारीयों की दूसरी (सबसे अधिक) संख्या है, हम 80 लोगों के साथ उपवास करते हैं। हम जानते हैं कि जब लोगों को यह एहसास हो जाता है कि वे मांस के बिना रह सकते हैं, तो वे वीगनवाद की ओर अधिक आसानी से अग्रसर हो सकते हैं। हम आपको "जीवन की संस्कृति" की ओर संपूर्ण परिवर्तन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि हम समस्त पशु जीवन, समस्त वनस्पति जीवन और समस्त सजीव ग्रह के साथ प्रेम, चेतना और करुणा के साथ रह सकें, और गहरे स्तर पर यह समझ सकें कि हम संरक्षकों नहीं हैं - हम सजीव ग्रह के साथ एकरूप हैं। और ईश्वर करे कि यहाँ उपस्थित सभी लोगों को यह आशीर्वाद मिले कि हमारे सभी कार्यों चेतना के उस परिवर्तन पर आधारित हों। मीडिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह लोगों को एक नया मॉर्फोजेनेटिक क्षेत्र बनाने में मदद करे जो चेतना में वीगन, जीवन-संस्कृति की चेतना की ओर बदलाव का समर्थन करता हो। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। Photo Caption: "सूरज से प्यार करते हुए, विनम्रता से उसकी आनंदमयी आकृति की नक़ल का प्रयास करना ताकि दुनिया के छोटे से कोने को रोशन किया जा सके!"











