विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मिस्र की इंजी से अरबी में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:आदरणीय गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के प्रति मेरी सर्वोच्च वंदना, जो सभी जीवों के प्रिय हैं। आपका सच्चा प्रेम सबसे कठिन समय में हमेशा मेरा सबसे अच्छा साथी बना रहा है। एक दिन, मेरे लिए ध्यान करना कठिन था, लेकिन मैंने क्वान यिन ध्यान करने का निर्णय लिया, और मुझे हमेशा वह याद है जो आपने अपने एक प्रवचन में कहा था: “पहले ध्यान करो; बाकी सब कुछ साथ में आ जाता है।” पांच मिनट के चिंतन के बाद, मैंने एक पक्षी-जन की आवाज़ सुनी जो बहुत खूबसूरती से गा रही थी और घर के चारों ओर उड़ रही थी। यह वास्तविक था, और हर कोई इसे सुन सकता था। उस क्षण मुझे लगा कि यह परमेश्वर, मेरे मास्टर और प्रभु यीशु की ओर से एक सुंदर उपहार था, और मैं इतनी प्रभावित हुई कि मेरी आंखों में आंसू भर आए, और मैंने परमेश्वर तथा पवित्र संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व को धन्यवाद दिया। और वह पक्षी-जन उस दिन से हर सुबह आता है, हमारे आवासीय क्षेत्र के चारों ओर चक्कर लगाता है और ऐसी आवाज़ में गाता है कि मुझे तुरंत सुख और महान आनंद महसूस होता है, मानो कि मैं स्वर्ग में पहुंच गई हूं।मैं यह आनंद आपके साथ साझा करना चाहती थी और हमारे विश्व एवं हमारे ग्रह में आपकी विशेष और सुंदर उपस्थिति के लिए आपको धन्यवाद देना चाहती थी, जो आपकी उपस्थिति से समृद्ध हुआ है और आपके सभी धन्य प्रयासों और अनमोल बलिदानों के लिए बहुत आभारी है, जो कभी व्यर्थ नहीं जाएंगे। सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को धन्यवाद, और प्रिय गुरुवर कितने भाग्यशाली हैं कि आप उनके साथ हैं। आपके कर्म नेक हृदयों से निकले हैं। परमेश्वर और फरिश्तों की देखभाल में, आपकी शिष्या, मिस्र से इंजीआनंदमयी इंजी, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। आपके लिए गुरुवर से एक स्नेहपूर्ण संदेश है:“आनंदमय इंजी, आपकी आनंदमय संदेश के लिए धन्यवाद, जो लोगों के दिलों में मुसकान ले आता है। परमेश्वर के पास हमें आशीर्वाद देने के अनगिनत तरीके हैं। कितना अद्भुत है कि परमेश्वर ने आपको उनकी कृपा की याद दिलाने के लिए उस सुंदर पक्षी-जन को चुना! यदि हमें केवल यह पता होता कि इस दुनिया के पशु-जनों ने हम मनुष्यों के लिए कितना कुछ किया है, तो हम उन्हें खाने का साहस कभी न करते। कई तरह से, हम हमारे अपने जीवन के लिए भी उनके ऋणी हैं, क्योंकि हमारी विनाशकारी सभ्यता को संतुलित करने के लिए उनके प्रेम और प्रकाश के बिना, मनुष्य बहुत पहले ही नष्ट हो चुके होते। आशा है, आपकी कहानी मनुष्यों को अद्भुत पशु-जन का सम्मान करने और उन्हें तुरंत खाना बंद करने के लिए याद दिलाए, ताकि हम सब एक शांतिपूर्ण विश्व पा सकें। कामना है कि आप और प्रेरणादायक मिस्र सभी चीज़ों में परमेश्वर के प्रकाश के प्रति जागृत हों। मैं आपको दिव्य प्रेम और आशीर्वाद भेज रही हूं।”











