विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास चीन के मान-ली से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, हिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक हैं:यूके की दीक्षित बहन हैली का हार्टलाइन संदेश देखने के बाद, जिन्होंने यूके के विभिन्न क्षेत्रों में “सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना” के सौर-ऊर्जा चालित प्लेयर लगाए थे, मुझे गहरी प्रेरणा मिली और मैंने भी अपने पड़ोसी क्षेत्रों में ऐसे प्लेयर लगाने शुरू किए। अपने अहंकार को न्यूनतम करने के लिए मैं निष्ठापूर्वक क्वान यिन ध्यान करती हूँ और हर बार संयुक्त तीन परम शक्तिशाली से प्रार्थना करके उनसे आशीर्वाद, सुरक्षा और मार्गदर्शन माँगती हूँ। इस प्रकार मैं अपने अंतरात्मा से संवाद करना, भय पर विजय पाना और हर बात में परमेश्वर पर निर्भर रहना सीखती हूँ।हर बार परमेश्वर भीतर से बताते थे कि मुझे कहाँ जाना और प्लेयर कहाँ रखना है। फिर मैं शांतिपूर्वक आसपास का निरीक्षण करती, कंपास से सौर पैनल की दिशा निर्धारित करती हूँ और प्लेयर को भरपूर धूप वाले किसी छिपे स्थान पर सुरक्षित लगा देती हूँ। परमेश्वर की सुरक्षा भी सर्वव्यापी है। एक स्थान चारों ओर से खुला था और वहाँ निगरानी कैमरे लगे थे, प्लेयर लगाते समय परमेश्वर ने घने कोहरे से मेरी रक्षा की, जबकि इसके बाद की पूरी यात्रा में तेज़ धूप खिली रही।एक बार एक गौरैया-व्यक्ति अनोखी आवाज़ में लगातार गा रहा था। मनुष्यों से डरे बिना वह मेरे पास भूमि पर फुदक रहा था, इसलिए मैंने उससे कहा, “मैं समझ गई। मैं शीघ्र ही यहाँ से चली जाऊँगी। धन्यवाद।” तभी उसने गाना बंद किया और वह उड़ गया। एक अन्य अवसर पर एक अनजान छोटे श्वेत पक्षी-जन ने मुझे अपने पीछे आने का संकेत दिया। वह कुछ दूर उड़कर मेरे लिए रुकता था और फिर आगे उड़ता था। मैं उसके पीछे एक अद्भुत स्थान तक पहुँची। उड़ जाने से पहले वह जहाँ अंतिम बार रुका था, मैंने सौर-ऊर्जा चालित प्लेयर ठीक उसी स्थान पर लगाया।इस वर्ष “डॉल्फिन” तूफान ने चीन के कई प्रांतों में रिकॉर्ड तोड़ व्यापक मूसलाधार वर्षा लाई। मेरे निवास वाले प्रांत और शहर में भी मूसलाधार वर्षा की नारंगी चेतावनी जारी दी गई थी, लेकिन वर्षा के वितरण में स्थान और समय के अनुसार असमानता दिखाई दी। मैंने देखा कि जिन क्षेत्रों में सौर-ऊर्जा चालित प्लेयर लगाए गए थे, वहाँ सबसे कम या दूसरी सबसे कम वर्षा हुई थी। इनमें से कई स्थानों पर मैंने पिछले वर्षों की बाढ़ से जमा मिट्टी, पत्थर और मलबा देखा था।मैं एक बार फिर संयुक्त तीन परम शक्तिशाली को उनके आशीर्वाद, सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देती हूँ। पृथ्वी के इस अंतिम निर्णायक काल में परमेश्वर गुरुवर के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं कृतज्ञ हूँ और भावविहोर होकर मेरी आँखों में आँसू आ जाते हैं। चीन से मान-लीसाहसी मान-ली, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के सौर-ऊर्जा चालित प्लेयर लगाने का काम आपको एक अद्भुत यात्रा पर ले गया, और अपने अनुभव और रास्ते में मिले दोस्तों के बारे में बताने के लिए आपको धन्यवाद। यह अद्भुत है कि हमारे प्रिय मास्टर और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के शाश्वत प्रेम से ये छोटे MP3 प्लेयर जहाँ भी रखे जाते हैं, वहाँ इतना अथाह सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ईश्वरीय कृपा में, कामना है कि आप और चीन के जागरूक लोग सदा शांति का आनंद लें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











